पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भड़के प्रदर्शनों को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर हवा दे दी। उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोजगार रिपोर्ट पेश करने के दौरान कहा कि यह जॉर्ज के लिए महान दिन है। उम्मीद है कि वे अभी नीचे देख रहे होंगे और कह रहे होंगे कि हमारे देश में जो कुछ भी हो रहा है, वह काफी अच्छा है। यह सभी के लिए महान दिन है। यह समानता के लिहाज से भी देश के लिए महान दिन है। ट्रम्प ने आगे कहा कहा कि हम सबने देखा कि पिछले हफ्ते क्या हुआ। हम आगे ऐसा नहीं होने दे सकते।
ट्रम्प की फ्लॉयड पर बयान पर लोगों ने नाराजगी भी जताई। कहा कि राष्ट्रपति ने ऐसा कहकर फ्लॉयड का अपमान किया है। 25 मई को मिनेपोलिस में एक पुलिस ऑफिसर ने फ्लॉयड की गर्दन घुटने से 8 मिनट तक दबाई थी। बेहोश होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। इसके बाद से वहां पिछले 11 दिनों से प्रदर्शन जारी है।
क्यों पैदा हुई भ्रम की स्थिति?
ट्रम्प ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में देश की रोजगार की स्थिति को लेकर पेश की गई रिपोर्ट के बारे में बातचीत करनी थी। इस रिपोर्ट में मई में देश में रोजगार बढ़ने की बात कही गई थी। ट्रम्प ने अचानक सामाजिक समानता का मुद्दा उठाते हुए फ्लॉयड को लेकर टिप्पणी कर दी। ऐसे में लोग यह समझ नहीं पाए कि ट्रम्प क्या कहना चाहते हैं। वे इस रिपोर्ट से फ्लॉयड के खुश होने की बात कह रहे हैं या प्रदर्शनकारियों पर अमेरिकी सरकार की कार्रवाई से।
व्हाइट हाउस ने सफाई दी
व्हाइट हाउस ने ट्रम्प के बयान पर लोगों की ओर से नाराजगी जाहिर करने पर सफाई दी। व्हाइट हाउस के सीनियर कम्युनिकेशन एडवाइजर बेन विलियम्सन ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति ट्रम्प के ‘महान दिन’ वाले बयान को गलत विवादित ढंग से फ्लॉयड की मौत और देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ी एक खबर से जोड़कर देखा गया। व्हाइट हाउस इस तरह का अर्थ निकालने को झूठा करार देता है। राष्ट्रपति की बात से यह स्पष्ट था कि वे कानून के तहत सभी को मिले समान न्याय और हक की बात कर रहे थे।
ट्रूडो ने किया रंगभेद विरोधी प्रदर्शन का समर्थन
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने शुक्रवार को ओटावा में रंगभेद के खिलाफ किए गए प्रदर्शन का समर्थन किया। यहां हजारों लोग अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत और रंगभेद के खिलाफ अमेरिका दूतावास के बाहर जुटे। प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो काले रंग का मास्क लगाकार इसमें शामिल हुए। उन्होंने घुटनों पर बैठकर इस प्रदर्शन का समर्थन किया। ट्रूडो के साथ उनके बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। ट्रूडो पहले भी कई बार नस्लभेद खत्म करने की बात कह चुके हैं।
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.