पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कोरोना से लड़ाई में साथ देने के लिए भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए उनकी सरकार भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे दोस्तों के साथ मिलकर काम कर रही है। इन देशों के साथ इलाज की बेहतर प्रक्रियाएं और सूचनाएं साझा की जा रही हैं। इस मामले में भारत एक उदाहरण है। उसने कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा के निर्यात पर प्रतिबंध हटाकर कई देशों की मदद की है।
पोम्पियो ने कहा कि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का बड़ा उत्पादक है। उसने भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और म्यांमार समेत दुनिया के 55 देशों को इस दवा की सप्लाई का वादा किया है। अमेरिका, अफगानिस्तान, मॉरिशस, कजाकिस्तान और ब्राजील में दवा भेजी जा चुकी है।
संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर कोरोना के खिलाफ काम कर रहे: पोम्पियो
पोम्पियो ने कहा कि अमेरिका ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में कोरोना से लड़ने के लिए जो काम किए हैं, उन पर गर्व है। अमेरिका ने इस क्षेत्र में फंडिंग भी की है। बर्मा में हम सरकारी, गैर सरकारी संगठनों और संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
'ग्लोबल इकोनॉमी को रफ्तार देने पर भी ध्यान'
पोम्पियो ने कहा कि हम न्यूजीलैंड, रिपब्लिक ऑफ कोरिया के संपर्क में हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने की शुरुआत कर रहे हैं। दुनिया के देशों से चर्चा करने से ग्लोबल सप्लाई चेन में सुधार हुआ है। इससे अर्थव्यवस्था को फायदा होगा।
पॉजिटिव- आप अपने काम को नया रूप देने के लिए ज्यादा रचनात्मक तरीके अपनाएंगे। इस समय शारीरिक रूप से भी स्वयं को बिल्कुल तंदुरुस्त महसूस करेंगे। अपने प्रियजनों की मुश्किल समय में उनकी मदद करना आपको सुखकर...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.