टेक्सास में रहने वाली एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड के घर में आग लगा दी। आग लगाने की वजह चौंका देने वाली है। उसने बॉयफ्रेंड के फोन पर किसी अन्य लड़की की आवाज सुन ली थी। इसके बाद गुस्से में आकर उसने घर में आग लगा दी।
पुलिस अफसर ने बताया कि यह वारदात 21 नवंबर की रात 2 बजे की है। सेनिडा ने अपने बॉयफ्रेंड के घर में आग लगा दी। फिर वहां से भाग गई। इस घटना के दो दिन बाद यानी 23 नवंबर को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
आग लगाने से पहले घर में चोरी की
पुलिस अफसर ने बताया, '23 साल की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया था। कॉल किसी लड़की ने उठाया। अनजान लड़की की आवाज सुनकर सेनिडा को गुस्सा आ गया। इसके बाद देर रात वो उसके घर में घुस गई। सबसे पहले उसने हॉल में रखे सोफे में आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। उसने घर में रखा कुछ कीमती सामान चुराया और वहां से भाग गई।'
घटना CCTV में कैद
ये पूरी घटना घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के आधार पर घर के मालिक ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग को भी सूचना दी गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। पुलिस के मुताबिक, $50,000 (करीब 40.85 लाख) का नुकसान हुआ है।
आग लगाने के बाद बॉयफ्रेंड को मैसेज किया
पुलिस ने बताया कि सेनिडा ने घर में आग लगाने के बाद अपने बॉयफ्रेंड को मैसेज किया था। उसने लिखा था- 'आई होप योर हाउस इज ओके' (उम्मीद करती हूं तुम्हारा घर सही सलामत होगा)। पुलिस ने घटना के दो दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
चीन में प्लांट में आग से 38 की मौत, हादसे के पीछे साजिश का शक
चीन में एक निजी कंपनी के प्लांट में आग लगने से 38 लोगों की मौत हो गई है। चीन के स्टेट मीडिया के हवाले से यह खबर मिली है। हादसे में दो लोग घायल हैं, वहीं दो लापता हैं। जांच एजेंसियों को आग के पीछे साजिश का शक है। ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हालांकि, उनके बारे में जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
न्यूयॉर्क में चिकन बिरयानी नहीं मिलने पर रेस्टोरेंट फूंका, कस्टमर बोला- मैं नशे में था...गुस्सा आ गया
न्यूयॉर्क में एक बांग्लादेशी रेस्टोरेंट में खाना खाने गए शख्स ने वहां आग लगा दी। उसने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि रेस्टोरेंट में उसे उसके पसंद का खाना नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...
अमेरिका में चलती ट्रेन में लगी आग, लपटों से घिरे लोगों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई
अमेरिका के बोस्टन में चलती ट्रेन में आग लग गई। खबर लगते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई तो ट्रेन की खिड़कियों से कूदने लगे, वहीं एक व्यक्ति नीचे नदी में कूद गया। घटना के समय ट्रेन में करीब 200 यात्री सवार थे। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.