जंग के बाद पहली बार यूक्रेन पहुंचे पुतिन:रूसी कब्जे वाले मारियुपोल में कार चलाई, आम लोगों से मिले; एक दिन पहले क्रीमिया गए थे

मारियुपोल3 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

रूस-यूक्रेन जंग शुरू हुए एक साल से ज्यादा हो चुका है। इस बीच, पहली बार रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पहुंचे। रविवार को पुतिन ने रूसी कब्जे वाले मारियुपोल शहर का दौरा किया। वो हेलिकॉप्टर से यहां पहुंचे। उन्होंने यहां कुछ आम लोगों से भी मुलाकात की।

नेवस्की जिले में वो एक परिवार के घर भी गए। पुतिन के इस दौरे पर यूक्रेन की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। पुतिन ने यूक्रेन में फौजी अफसरों से भी मुलाकात की। वो चीफ ऑफ जनरल स्टाफ वालेरी गेरासिमोव से भी मिले।

मारियुपोल में पुतिन स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए भी नजर आए।
मारियुपोल में पुतिन स्थानीय लोगों से बातचीत करते हुए भी नजर आए।

मारियुपोल की सड़कों पर कार चलाई
पुतिन ने डिप्टी पीएम खुशुनिलिन के साथ मारियुपोल की सड़कों पर कार भी चलाई। उन्होंने वहां की सड़कों को शानदार बताया। खुशुनिलिन ने कहा- लोग अब मारियुपोल लौटने लगे हैं।

​​​​मारियुपोल पर मई 2022 से रूस का कब्जा है। यहां रूस-यूक्रेन के बीच कई दिन जंग चली थी, रूस को बाद में कामयाबी मिली। जंग से पहले मारियुपोल में करीब 5 लाख लोग रहते थे। यहां यूरोप का सबसे बड़ा एजोवस्तल स्टील प्लांट भी था।

एक दिन पहले क्रीमिया गए थे पुतिन
पुतिन शनिवार को रूसी कब्जे वाले क्रीमिया पहुंचे थे। वे यहां ब्लैक सी प्रायद्वीप पर कब्जे की नौवीं एनिवर्सरी पर पहुंचे थे। रूसी मीडिया के मुताबिक वे सेवस्तोपोल की ब्लैक सी पोर्ट सिटी भी गए। क्रीमिया में पुतिन ने एक आर्ट स्कूल का उद्घाटन भी किया।

रूस ने 2014 में यूक्रेन के क्रीमिया पर एक जनमत संग्रह के आधार पर कब्जा कर लिया था। रूस के इस कदम को यूक्रेन और इंटरनेशनल कम्युनिटी ने मान्यता नहीं दी थी।

क्रीमिया के सेवस्तोपोल में स्थानीय गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव के साथ पुतिन।
क्रीमिया के सेवस्तोपोल में स्थानीय गवर्नर मिखाइल रजवोजायेव के साथ पुतिन।

शुक्रवार को जारी हुआ था अरेस्ट वॉरंट
शुक्रवार को इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट (ICC) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। कोर्ट ने कहा- पुतिन ने यूक्रेन में वॉर क्राइम किए हैं। वो यूक्रेनी बच्चों के अपहरण और डिपोर्टेशन के अपराध के लिए जिम्मेदार हैं। हालांकि रूस ने युद्ध अपराधों के आरोपों से इनकार किया है। रूस ने कहा कि वो ICC के किसी फैसले को नहीं मानता। पूरी खबर पढ़ें...

शी जिनपिंग के रूस दौरे की घोषणा 17 मार्च को बीजिंग और मॉस्को में एक साथ हुई थी।
शी जिनपिंग के रूस दौरे की घोषणा 17 मार्च को बीजिंग और मॉस्को में एक साथ हुई थी।

20-22 मार्च तक रूस में होंगे चीनी राष्ट्रपति

सोमवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग रूस पहुंचेगे। वे यहां 22 मार्च तक रहेंगे। माना जा रहा है कि जिनपिंग इस दौरान दुनिया को दिखाएंगे कि वे रूस के साथ हैं।

इस दौरे के लिए रूस ने ही शी जिनपिंग को बुलावा भेजा था। तीसरी बार चीनी राष्ट्रपति बनने के बाद जिनपिंग का ये पहला विदेश दौरा होगा।

ये खबरें भी पढ़ें...

बाइडेन का सीक्रेट यूक्रेन दौरा- इनसाइड स्टोरी:पत्नी के साथ वॉशिंगटन के रेस्टोरेंट में थे US प्रेसिडेंट, 24 घंटे बाद सीधे कीव में नजर आए

20 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन भी यूक्रेन दौरे पर पहुंचे थे। इस दौरे के बारे में किसी को पता ही नहीं था। सुबह 8 बजे कीव में एरियल अटैक सायरन की आवाज तेज हो गई। कीव की सड़कें ब्लॉक कर दी गईं।

चंद मिनट बाद उसी चर्च के मेन गेट पर US प्रेसिडेंट जो बाइडेन के साथ यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमिर जेलेंस्की नजर आते हैं। सिर्फ 24 घंटे पहले तक किसी को अंदाजा नहीं था कि दुनिया के सबसे ताकतवर मुल्क का प्रेसिडेंट जंग से पस्त होते जा रहे देश की राजधानी में पहुंचने वाला है। पूरी खबर पढ़ें...

जंग से बदहाल यूक्रेन IMF से लोन मांगेगा:सरकार का वित्तीय घाटा 3 लाख करोड़ पार करेगा, अमेरिकी मदद से भी नहीं होगी भरपाई

जंग से बदहाल यूक्रेन देश के हालतों को सुधारने के लिए IMF से लोन मांगने वाला है। जेलेंस्की की तरफ से भेजे गए कई नेता इसी हफ्ते पोलैंड की राजधानी वारसॉ में IMF के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यूक्रेन के वित्त मंत्री सर्गेई मर्चेंको ने इसी महीने की शुरूआत में कहा था कि इस साल यूक्रेन का वित्तीय घाटा बढ़कर 3 लाख करोड़ से ज्यादा हो जाएगा। पूरी खबर यहां पढ़ें..

एक साल की जंग में रूस को क्या मिला:दुनिया बोली- यूक्रेन ने हार नहीं मानी लेकिन रूस ने ट्रेड रूट पर कब्जा किया

इस जंग में दोनों देशों को काफी नुकसान हुआ। इंफ्रास्ट्रक्चर और मिलिट्री इक्यिपमेंट्स तबाह हुए। पुख्ता आंकड़े तो नहीं हैं, लेकिन माना जाता है कि इस जंग में दोनों तरफ के हजारों सैनिक मारे जा चुके हैं। दुनिया ने यूक्रेन की खूब तारीफ की। अमेरिका समेत कई देशों ने सैन्य मदद भी की, लेकिन रूस को हमेश जंग खत्म करने की सलाह दी। कहा- जंग से कुछ हासिल नहीं होगा। पूरी खबर यहां पढ़ें...