गूगल मैप अब और भी इंटरेक्टिव होगा। एआई (ऑर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से मैप नेविगेशन को और उपयोगी बनाया गया है। गूगल मैप अब थ्री डी होंगे, इसमें स्ट्रीट व्यू से ऐसा अहसास होगा कि आप खुद ही सड़क पर मौजद हैं। मैप के जरिए आसपास का बेहतर आभास हो सकेगा। पेरिस में बुधवार को गूगल ने ये नए फीचर लॉन्च किए। पहले चरण में ये फीचर लंदन, लॉस एंजेल्स, न्यूयॉर्क, सैन फैन्सिस्को और टोक्यो में उपलब्ध हाेंगे। अन्य शहरों में भी जल्द ही ये फीचर उपलब्ध होंगे।
गूगल चैट बोर्ड: कंटेंट लिंक ही नहीं, पैराग्राफ में जवाब
गूगल ने बुधवार को प्रायोगिक तौर पर अपने कर्मचारियों के बीच एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) चैटबोट बार्ड लॉन्चिंग की कवायद शुरू की। अब सर्च करने पर सिर्फ संबंधित कंटेंट के लिंक ही नहीं आएंगे, बल्कि पूरे पैराग्राफ में जवाब भी मिल जाएंगे। अपने सवाल को बेहतर बनाने के लिए चैटबोट से बातचीत भी कर सकेंगे।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.