ईरान में 16 सितंबर से हिजाब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। अब महिलाओं के साथ पुरुष भी प्रदर्शन में शामिल हो गए हैं। ये प्रदर्शन 15 शहरों में फैल गया है। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़पें भी हो रही हैं। आंदोलन कर रहे लोगों को रोकने के लिए पुलिस ने गोलियां चलाईं। गुरुवार को फायरिंग में 3 प्रदर्शनकारियों की मौत हुई। 5 दिन में मरने वालों की तादाद बढ़कर 31 हो गई है जबकि सैकड़ों लोग घायल भी हुए हैं।
यह मामला 13 सितंबर को शुरू हुआ। तब ईरान की मॉरल पुलिस ने 22 साल की युवती महसा अमीनी को हिजाब न पहनने के आरोप में गिरफ्तार किया। 3 दिन बाद यानी 16 सितंबर को उसकी लाश परिवार को सौंपी गई। सोशल मीडिया के जरिए मामला लोगों तक पहुंचा और अब तक यह विवाद 31 लोगों की जान ले चुका है।
ईरान में हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन से जुड़े कुछ अहम फोटो देखिए.....
माशा के पिता अमजद अमीनी ने BBC से बातचीत में कहा- पुलिस और सरकार सिर्फ झूठ बोल रही है। मैं बेटी की जान बख्शने के लिए उनके सामने गिड़गिड़ाता रहा। जब मैंने उसका शव देखा तो वो पूरी तरह कवर था। सिर्फ चेहरा और पैर नजर आए। पैरों पर भी चोट के निशान थे।
कैसी है ईरान की मॉरैलिटी पुलिस?
CNN से बातचीत में ह्यूमन राइट्स वॉच की अफसर तारा सेफारी ने कहा- अगर आप ईरान के किसी आम परिवार या महिला से मिलेंगे तो वो बताएंगे कि मॉरल पुलिस कैसी होती है। उनका आए दिन इससे सामना होता है। तारा के मुताबिक- यह एक अलग पुलिस है। इसके पास कानूनी ताकत, हथियार और अपने जेल हैं। हाल ही में इसने ‘री-एजुकेशन सेंटर्स’ शुरू किए हैं।
डिटेंशन सेंटर्स में हिजाब या दूसरे मजहबी कानून न मानने वाले लोगों को रखा जाता है। उन्हें इस्लाम के सख्त कानूनों और हिजाब के बारे में पढ़ाया जाता है। यह बताया जाता है कि हिजाब क्यों जरूरी है। रिहाई से पहले इन कैदियों को एक एफिडेविट पर सिग्नेचर करने होते हैं। इसमें लिखा होता है कि वो एफिडेविट की सख्त शर्तों का पालन करेंगे।
ह्यूमन राइट्स वॉच की न्यूयॉर्क में रहने वाली हादी घामिनी कहती हैं- 2019 से मॉरल पुलिसिंग बेहद सख्त हो गई। इसके हजारों एजेंट्स सादे कपड़ों में भी घूमते रहते हैं। न जाने कितनी महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल में डाला गया, उन्हें टॉर्चर किया गया।
ईरान में हिजाब और मुस्लिम महिलाओं के प्रदर्शन से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...
ईरान की लड़कियां इस्लामी क्रांति से पहले स्कर्ट पहनती थीं, अब हिजाब पहनने को मजबूर, तस्वीरों में देखिए बदलाव
ईरानी महिलाओं पर हिजाब पहनने की अनिवार्यता 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद लागू हुई थी। उससे पहले शाह पहलवी के शासन में महिलाओं के कपड़ों के मामले में ईरान काफी आजाद ख्याल था। इधर, भारत में हिजाब पहनने को लेकर मुस्लिम लड़कियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
ईरान में हिजाब विरोधी प्रदर्शन 15 शहरों में फैला, विरोध को रोकने के लिए इंटरनेट बंद
ईरान की सड़कों पर एक बार फिर महिलाएं हैं। हवा में हिजाब उछालते हुए और धार्मिक पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए। वजह है पुलिस की पिटाई से 22 साल की महसा अमीनी की मौत। कसूर सिर्फ इतना कि उसने ठीक तरीके से हिजाब नहीं पहना था। पढ़ें पूरी खबर..
ईरान में हिजाब पर बवाल लड़की की मौत का जिम्मेदार पुलिस अफसर सस्पेंड; राष्ट्रपति बोले- मारी गई लड़की मेरी भी बेटी थी
ईरान में पुलिस कस्टडी में 16 सितंबर को महसा अमीनी की मौत के बाद राजधानी तेहरान में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। अमीनी की मौत के बाद जिम्मेदार एक पुलिस अफसर को सस्पेंड कर दिया गया। महिलाएं विरोध जताते हुए न सिर्फ खुद के बाल काट रही हैं, बल्कि हिजाब भी जला रही हैं।
राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी ने रविवार को महसा अमीनी के परिवार से फोन पर बात की। उन्होंने कहा था- आपकी बेटी, मेरी भी बेटी है। मुझे लगता है कि यह घटना मेरे किसी रिलेशन वाले के साथ हुई है। मेरी संवेदनाएं आपके साथ हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.