द इकॉनॉमिस्ट के वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना दुनिया में रहने के लिए सबसे अच्छा शहर है। 2021 में वियना को 12वां स्थान मिला था। पिछली बार ऑकलैंड पहले नंबर पर था, लेकिन कोरोना वायरस के दैरान लगे रेस्ट्रीकशन के वजह से पहले नंबर से फिसलकर 37वे नंबर पर आ चुका है।
युद्ध के वजह से यूक्रेन की राजधानी कीव को इस रैंकिंग में शामिल नहीं किया गया है। रूस का कोई भी शहर टॉप 10 में शामिल नहीं है। पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए सैंक्शन के वजह से मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग के रैंकिंग में भी गिरावट आई है।
रहने के लिए दुनिया के 10 सबसे अच्छे शहरों में यूरोप के 6 शहर शामिल है। वहीं कनाडा के 3 शहर टॉप 10 में शामिल है। द इकॉनॉमिस्ट के इस रैंकिंग में पेरिस को 19वां, लंदन को 33वां, न्यूयॉर्क को 51वां और चीन के बीजिंग को 71वां स्थान मिला है।
रहने के लिए दुनिया के 10 सबसे अच्छे शहर
रहने के लिए दुनिया के 10 सबसे खराब शहर
खराब शहरों की सूची में दमिश्क सबसे ऊपर है। वहीं इस लिस्ट में बांगलादेश की राजधानी ढाका और पाकिस्तान का शहर कराची भी शामिल है।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.