पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लंदन. वर्ल्ड वाइड वेब (डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के फाउंडर टिम बर्नस ली ने गुरुवार को कहा कि इंटरनेट अब महिलाओं के लिए नहीं रह गया है। डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू के 31वें जन्मदिवस के मौके पर उन्होंने एक खुला खत लिखा। उन्होंने बताया, ‘‘ इंटरनेट महिलाओं के खिलाफ दुर्व्यव्यहार के नए युग को बढ़ावा दे रहा है। मैं बहुत चिंतित हूं कि महिलाओं और लड़कियों को सबसे ज्यादा रंगभेद पर ऑनलाइन दुर्भावना का शिकार होना पड़ता है। इसके साथ ही समलैंगिक और अन्य हाशिए पर के समुदायों को भी दुर्व्यव्यहार का सामना करना पड़ता है।’’
विश्व प्रसिद्ध कंप्यूटर इंजीनियर के मुताबिक यह दुर्भावना इतनी ज्यादा फैली है कि लगभग आधी लड़कियों को ऑनलाइन हिंसा का सामना करना पड़ता है। इस भेदभाव को और हवा दी जा रही है। उन्होंने अपने फाउंडेशन के रिसर्च के हवाले से बताया कि इंटरनेट पर महिलाओं की तुलना में 21 प्रतिशत पुरुष ज्यादा मौजूद हैं। दुनिया के कम विकसित देशों में इनकी संख्या 52 प्रतिशत तक ज्यादा है। यह असमानता उनके ‘कांट्रेक्ट फॉर वेब’ अभियान के लिए खतरा है। यह अभियान उन्होंने एक साल पहले इंटरनेट पर फर्जी समाचार, असमानता, हेट कमेंट्स को लेकर शुरू किया था।





Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.