अगस्त के 31 में से 18 दिन उत्सव वाले रहेंगे। इस माह की शुरुआत सावन सोमवार से हो रही है। वहीं, महीने के आखिरी दिन गणेश चतुर्थी पर्व रहेगा। अगस्त के दूसरे और आखिरी हफ्ते में पांच दिन व्रत-पर्व वाले रहेंगे। इस महीने सावन के 2 सोमवार आएंगे। साथ ही नागपंचमी, रक्षाबंधन, सिंह संक्रांति और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े त्योहार भी मनाए जाएंगे।
सावन महीना 11 तक इसमें एक प्रदोष और दो सोमवार
सावन का महीना 11 अगस्त तक रहेगा। इस महीने को रोग, क्लेश और विकारों को दूर करने वाला भी कहा जाता है। सावन महीने में की जाने वाली शिव आराधना का फल साल भर मिलता है। इस महीने में अब दो सोमवार बचे हैं। जो 1 और 8 अगस्त को रहेंगे। सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव-पार्वती प्रसन्न होती हैं और मनोकामना पूरी करते हैं। वहीं, 9 अगस्त को भौम प्रदोष का शुभ संयोग हर तरह के दोष और रोग का निवारण करने वाला रहेगा।
तीसरा सोमवार: भगवान भोलेनाथ का शहद से अभिषेक व पूजन करने से श्रद्धालुओं को आर्थिक के साथ व्यापार में प्रगति संबंधी लाभ हो सकता है।
चौथा सोमवार: चौथे सोमवार के दिन यदि कोई व्यक्ति काले अंगूर के रस से भोलेनाथ का पूजन व अभिषेक करता है, तो उसे ऋण संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलने में आसानी होती है।
सावन का प्रदोष व्रत: सावन के मंगलवार को त्रयोदशी तिथि में यानी भौम प्रदोष पर अनार के रस से भगवान शिव का अभिषेक और पूजा करने से रोग, शोक और दोष खत्म हो जाते हैं।
तारीख और वार | तीज-त्योहार, पर्व और विशेष तिथियां |
1 अगस्त, सोमवार | सावन का तीसरा सोमवार |
2 अगस्त, मंगलवार | नागपंचमी, मंगला गौरी व्रत |
4 अगस्त, गुरुवार | गोस्वामी तुलसीदास जयंती |
8 अगस्त, सोमवार | पुत्रदा एकादशी, तीसरा सावन सोमवार |
9 अगस्त, मंगलवार | मंगला गौरी और प्रदोष व्रत |
11 अगस्त, गुरुवार | रक्षाबंधन |
12 अगस्त, शुक्रवार | स्नान-दान की पूर्णिमा |
14 अगस्त, रविवार | कजरी तीज |
15 अगस्त, सोमवार | बहुला चौथ |
17 अगस्त, बुधवार | सिंह संक्रांति |
19 अगस्त, शुक्रवार | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी |
23 अगस्त, मंगलवार | अजा एकादशी |
24 अगस्त, बुधवार | प्रदोष व्रत |
25 अगस्त, गुरुवार | शिव चतुर्दशी, भाद्रपद शिवरात्रि |
26 अगस्त, शुक्रवार | श्राद्ध अमावस्या |
27 अगस्त, शनिवार | स्नान-दान की शनैश्चरी अमावस्या |
30 अगस्त, मंगलवार | हरतालिका तीज |
31 अगस्त, बुधवार | गणेश चतुर्थी, गणेश उत्सव की शुरुआत |
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.