रविवार, 15 जनवरी को बेंगलुरु के पास चिक्काबल्लापुर में आदियोगी की प्रतिमा का अनावरण होगा। अनावरण के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और ईशा फाउंडेशन के संस्थापक सद्गुरु भी शामिल होंगे।
चिक्काबल्लापुर में स्थापित मूर्ति कोयम्बटूर के ईशा योग केंद्र की 112 फीट ऊंची आदियोगी की मूर्ति प्रतिकृति है। आदियोगी मूर्ति अनावरण का कार्यक्रम सोशल मीडिया पर लाइव देखा जा सकेगा। अनावरण के बाद आदियोगी दिव्य दर्शनम होगा। 15 जनवरी के बाद हर शाम दिव्य दर्शनम शो होगा।
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार ने ईशा योग केंद्र कोयम्बटूर में स्थित आदियोगी की मूर्ति को अतुल्य भारत की खास जगहों में शामिल किया है। इस मूर्ति को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से दुनिया में सबसे बड़ी बस्ट मूर्तिकला के रूप में भी मान्यता दी गई है।
पिछले साल 9 अक्टूबर को सद्गुरु ने नाग की प्राण प्रतिष्ठा की थी। नाग मंदिर, आदियोगी और योगेश्वर लिंग के अलावा यहां एक लिंग भैरवी मंदिर और दो तीर्थ कुंड भी बनाए गए हैं।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.