पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
रविवार, 4 अप्रैल को ईस्टर संडे है। इसी दिन प्रभु यीशु फिर से जीवित हो गए थे। इसके बाद उन्होंने 40 दिनों तक उपदेश दिए थे। उनकी बातों को अपनाने से हमारी कई समस्याएं खत्म हो सकती हैं। उनसे जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं। इन कथाओं में भी सुख जीवन के सूत्र छिपे हैं।
एक अन्य प्रसंग के अनुसार एक दिन ईसा मसीह बुरे लोगों के साथ बैठकर खाना खा रहे थे। कुछ लोगों ने ईसा मसीह शिष्यों से कहा कि तुम्हारे गुरु कैसे हैं? बुरे लोगों साथ भोजन कर रहे हैं।
शिष्यों को भी ये बात सही नहीं लगी। उन्होंने ईसा मसीह से पूछा कि आप बुरे लोगों के साथ बैठकर भोजन क्यों कर रहे हैं? प्रभु यीशु बोले कि एक बात बताओ स्वस्थ और बीमार व्यक्ति में से सबसे ज्यादा वैद्य की जरूरत किसे होती है?
सभी लोगों ने जवाब दिया कि बीमार व्यक्ति को वैद्य की जरूरत होती है। ईसा मसीह ने कहा कि मैं भी एक वैद्य ही हूं। बुरे लोग रोगी की तरह हैं। उन लोगों की बीमारी दूर करने के लिए मैं उनके साथ बैठकर खाना खाता हूं, उनके साथ रहता हूं। जिससे वे भी अच्छे इंसान बन सके। अच्छे लोगों से पहले बुरे लोगों को सही रास्ता बताना चाहिए, क्योंकि उन्हें सही-गलत की जानकारी नहीं होती है।
सीख - हमें बुराइयों से बचना चाहिए और जो लोग बुरे काम में लगे हुए हैं, उन्हें सही रास्ते पर लाने की कोशिश करनी चाहिए। यही मानवता का धर्म है।
पॉजिटिव- आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। नेगेटिव- परंतु सफलता पा...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.