पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इस साल 24 की जगह 25 एकादशी व्रत किए जाएंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि हिंदू पंचांग में ऐसी स्थिति कभी नहीं बनती, लेकिन तिथियों की घट-बढ़ की वजह से अंग्रेजी कैलेंडर में ऐसा हो सकता है। इस कैलेंडर में आमतौर पर एक महीने में 2 एकादशी व्रत आते हैं। इस तरह पूरे साल में 24 बार ये व्रत किया जाता हे। लेकिन पंचांग गणना की वजह से कभी-कभी ऐसी स्थिति बन जाती है कि एक अंग्रेजी महीने में 3 बार एकादशी तिथि पड़े। पिछले साल भी 25 एकादशी व्रत थे। लेकिन अधिकमास होने की वजह से जुलाई में 3 एकादशी थीं।
महीने में 2 बार आती है एकादशी
ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहते हैं। ये महीने में दो बार आती है। एक शुक्लपक्ष के बाद और दूसरी कृष्ण पक्ष के बाद। पूर्णिमा के बाद आने वाली एकादशी को कृष्णपक्ष की एकादशी और अमावस्या के बाद आने वाली को शुक्लपक्ष की एकादशी कहते हैं। इस तरह साल 24 एकादशी तिथियों को अलग-अलग नाम दिए गए हैं। हर एकादशी का अपना अलग महत्व है।
यज्ञ और वैदिक कर्म-कांड से भी ज्यादा फल देता है एकादशी व्रत
पुराणों के मुताबिक, एकादशी को हरी वासर यानी भगवान विष्णु का दिन कहा जाता है। विद्वानों का कहना है कि एकादशी व्रत यज्ञ और वैदिक कर्म-कांड से भी ज्यादा फल देता है। पुराणों में कहा गया है कि इस व्रत को करने से मिलने वाले पुण्य से पितरों को संतुष्टि मिलती है। स्कन्द पुराण में भी एकादशी व्रत का महत्व बताया गया है। इसको करने से जाने-अनजाने में हुए पाप खत्म हो जाते हैं।
तारीख और वार | एकादशी |
09 जनवरी, शनिवार | सफला एकादशी |
24 जनवरी, रविवार | पुत्रदा एकादशी |
07 फरवरी, रविवार | षटतिला एकादशी |
23 फरवरी, मंगलवार | जया एकादशी |
09 मार्च, मंगलवार | विजया एकादशी |
25 मार्च, गुरुवार | आमलकी एकादशी |
07 अप्रैल, बुधवार | पापमोचिनी एकादशी |
23 अप्रैल, शुक्रवार | कामदा एकादशी |
07 मई, शुक्रवार | वरुथिनी एकादशी |
23 मई, रविवार | मोहिनी एकादशी |
06 जून, रविवार | अपरा एकादशी |
21 जून, सोमवार | निर्जला एकादशी |
05 जुलाई, सोमवार | योगिनी एकादशी |
20 जुलाई, मंगलवार | देवशयनी एकादशी |
04 अगस्त, बुधवार | कामिका एकादशी |
18 अगस्त, बुधवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
03 सितंबर, शुक्रवार | अजा एकादशी |
17 सितंबर, शुक्रवार | परिवर्तिनी एकादशी |
02 अक्टूबर, शनिवार | इन्दिरा एकादशी |
16 अक्टूबर, शनिवार | पापांकुशा एकादशी |
01 नवंबर, सोमवार | रमा एकादशी |
14 नवंबर, रविवार | देवुत्थान एकादशी |
30 नवंबर, मंगलवार | उत्पन्ना एकादशी |
14 दिसंबर, मंगलवार | मोक्षदा एकादशी |
30 दिसंबर, गुरुवार | सफला एकादशी |
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.