शुक्रवार, 17 मार्च को मेष राशि के लोग वर्तमान स्थितियों का अवलोकन करके आगे बढ़ें। वृष राशि के लोगों को क्षमता से ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। सिंह राशि के लोगों की समस्याएं बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - STRENGTH
वर्तमान स्थितियों का अवलोकन करें और सोच-समझकर आगे बढ़ें। अपनी कमजोरी को दूर करने की कोशिश करें। अपने निर्णय पर टिके रहेंगे तो आप कठिन काम करने में सफल हो सकते हैं। जिससे परिस्थिति में बड़ा बदलाव हो सकता है।
करियर : काम से जुड़ी सूचनाओं का पालन करना होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी तनाव हो सकता है, लेकिन इस तनाव के जरिए एक-दूसरे की गलतियों को सुधारना संभव होगा।
हेल्थ : पेट दर्द की समस्या के कारण बेचैनी महसूस होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
वृषभ - THE EMPEROR
अपेक्षा से अधिक मेहनत करके काम पूरा कर पाएंगे। अपने अनुभव का इस्तेमाल करके परिवार संबंधी तकलीफ दूर कर पाएंगे। परिवार के लोगों की समस्याओं को किस हद तक महत्व देना है और कब अपने व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देना है, ये बात ध्यान में रखते हुए संतुलन बनाए रखना होगा।
करियर : लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। बेकार के विवादों से खुद को दूर रखें।
लव : रिलेशनशिप में विवादों से बचें। गलतियों को समझें और उन्हें सुलझाएं।
हेल्थ : गले की खराश के कारण बेचैनी दूर हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 1
मिथुन - NINE OF SWORDS
जाने-अनजाने में आपके द्वारा बोली गई बातों के कारण बड़ी समस्या हो सकती है, आपको पछतावा होगा। जिस काम को करने के लिए आप सक्षम नहीं हैं, उसे अभी छोड़ दें। जिन लोगों को आपकी वजह से दुख हुआ है, उनकी भावनाओं को समझ कर जरूरी बदलाव करें।
करियर : करियर संबंधी बातें मर्जी के अनुसार आगे बढ़ने लगेंगी। जिस प्रकार से आप मेहनत कर रहे हैं, उसे जारी रखना होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी प्रयत्न करने के बाद भी संतुलन बिगड़ सकता है।
हेल्थ : तनाव के कारण नींद संबंधी समस्या हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
कर्क - KNIGHT OF WANDS
तय की गई बातों को अमल में लाने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण बातों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए आपके द्वारा प्रयत्न बढ़ाए जाएंगे। जिन बातों के कारण जीवन में स्थिरता प्राप्त होती है, ऐसी बातों की ओर फोकस बढ़ाएं। अभी आप करियर को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
करियर : पैसों से संबंधित तनाव जल्दी ही दूर होगा। मनचाहा अवसर प्राप्त करने के लिए परिचित लोगों की सहायता लें।
लव : आपके स्वभाव में आ रहे बदलाव के कारण पार्टनर में भी सकारात्मक बदलाव नजर आएगा।
हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
सिंह - FOUR OF SWORDS
कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, दिन की शुरुआत से ही तनाव हो सकता है। पैसों से संबंधित लेन-देन गलत होने की संभावना है, लेकिन इसे सुधारने का मौका भी मिलेगा। इस कारण आर्थिक नुकसान नहीं होगा। किसी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय विवाद न होने दें।
करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बढ़ती हुई कंपटीशन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव : विवाह संबंधी बातों में बाधा रहेगी, इसे सुलझाने में थोड़ा वक्त लगेगा।
हेल्थ : सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
कन्या - SIX OF SWORDS
यात्रा संबंधी योजना को अमल में लाना संभव होगा। यात्रा की वजह से अतिरिक्त खर्च बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। काम में आनंद प्राप्त करने की कोशिश करें और जिन बातों में बदलाव नहीं कर सकते हैं, उन्हें आप आसानी से छोड़ पाएंगे।
करियर : उच्च शिक्षा संबंधी प्रयत्नों के कारण सफलता मिल सकती है।
लव : परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को समझकर पार्टनर और आप जिम्मेदारियां निभाने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : बच्चों की सेहत की चिंता रहेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
तुला - NINE OF PENTACLES
पैसों से संबंधित लिए गए निर्णय को बदलना पड़ सकता है। जिन बातों के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है, उन्हें जीवन से दूर करने की कोशिश करें। किसी व्यक्ति को उधार दिया पैसा वापस मिलने में वक्त लग सकता है। अभी अपने आर्थिक पक्ष को मजबूत बनाए रखें।
करियर : काम की जगह किसी से प्राप्त हो रही सलाह के कारण आपके अहंकार को ठेस पहुंच सकती है। अहंकार से बचें।
लव : पार्टनर से मिल रहा सुझाव आपके लिए महत्वपूर्ण होगा, भले ही समस्या का समाधान न मिले, लेकिन आपको सही दिशा मिलेगी।
हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए धीरे-धीरे प्रयत्न करने की आवश्यकता है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - KING OF CUPS
भावनाओं का प्रभाव आप पर और आपके निजी जीवन पर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, कोई आपका गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है। लोगों के द्वारा आपके ऊपर दबाव डाला जा सकता है। परिवार के लोगों के बीच विवाद हो सकता है। विवादों से दूर रहें।
करियर : व्यापार क्षेत्र से जुड़े लोगों को जब तक आर्डर पूरा नहीं होता, तब तक काम एकाग्रता से करें।
लव : परिवार और पार्टनर के बीच चल रहे विवाद के कारण आपको तकलीफ हो सकती है।
हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफदायक होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
धनु - TWO OF PENTACLES
योजनाओं की चर्चा किसी भी व्यक्ति के साथ न करें। आर्थिक चिंता होगी, लेकिन नुकसान वाली परिस्थिति नहीं है। अन्य लोगों की आपके जीवन में बढ़ रही दखलंदाजी के कारण तकलीफ हो सकती है। व्यक्तिगत जीवन के बारे में चुनिंदा लोगों के साथ ही चर्चा करें।
करियर : विदेश संबंधी काम प्राप्त करने के लिए वक्त लग सकता है। हर एक दस्तावेज ठीक से परखें।
लव : पुराने रिलेशनशिप से छुटकारा प्राप्त करने की कोशिश करें।
हेल्थ : सर्दी की समस्या अधिक रहेगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
मकर - EIGHT OF PENTACLES
केवल अपने विचारों में खोए रहेंगे तो नकारात्मक बातों से खुद को दूर रखना संभव नहीं होगा। आप अपने विचारों के जरिए ही परिस्थिति बदलने की कोशिश करेंगे। जानकारी और अनुभव का उपयोग करके आगे बढ़ें। जरूरत पड़ने पर लोगों से मदद मांगें।
करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई संबंधित एकाग्रता बनाए रखनी होगी।
लव : आपके द्वारा बोली गई बातों के कारण पार्टनर के मन में गलतफहमी हो सकती है।
हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव और थकान होने की वजह से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
कुंभ - TEN OF WANDS
वर्तमान में मिल रहे अनुभव को ध्यान रखें और निराशा से बचें। समस्या का हल वक्त के अनुसार प्राप्त होता है। इसलिए समस्याओं से हार न मानें। जिस प्रकार से आपकी सोच सुधरेगी, उसी प्रकार से कार्यक्षमता भी बढ़ेगी।
करियर : तय किए टारगेट पूरे करने के लिए योजना के अनुसार काम करें।
लव : पार्टनर के दबाव के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना बन रही है।
हेल्थ : थायराइड की समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 3
मीन - TEN OF PENTACLES
अधिक से अधिक वक्त परिवार के लोगों के साथ बिताएं। अकेलापन परिवार के लोगों की मदद से दूर हो सकता है। मित्रों के साथ के संबंधों में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी भी व्यक्ति के साथ के संबंधों को तोड़ने की गलती बिल्कुल भी न करें। जिस प्रकार से परिस्थिति सुधरती जाएगी।
करियर : परिचित लोगों के साथ मिलकर नए व्यापार की शुरुआत की जा सकती है।
लव : पार्टनर के साथ कमिटमेंट संबंधी चर्चा हो सकती है।
हेल्थ : शारीरिक थकान का कारण जानने की कोशिश करें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 5
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.