• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Dharm
  • Hariyali Amawasya On 28 July, Facts About Hariyali Amawasya, Plants Will Be Planted According To The Zodiac On Hariyali Amavasya,

प्रकृति का आभार मानने का दिन:हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार लगाएंगे पौधे तो बढ़ेगी हरियाली और कुंडली के दोष होंगे दूर

10 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

इस सप्ताह गुरुवार (28 जुलाई) को सावन महीने की अमावस्या है। ये प्रकृति का आभार मानने का और प्रकृति के लिए कुछ अच्छा करने का दिन है, इसे हरियाली अमावस्या कहते हैं। इस तिथि पर अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी रहेगा। इस कारण हरियाली अमावस्या का महत्व और अधिक बढ़ गया है।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के मुताबिक अमावस्या पर पूजा-पाठ के साथ ही पौधारोपण भी जरूर करना चाहिए। अगर पौधे राशि अनुसार लगाएंगे तो हरियाली बढ़ेगी और कुंडली के दोष भी दूर हो सकते हैं। अमावस्या पर पितरों के लिए श्राद्ध और तर्पण भी करना चाहिए। इस दिन शिव जी और पार्वती जी पूजा करें। घर में तुलसी का पौधा लगाएं।

गुरुवार और अमावस्या के योग में भगवान विष्णु का अभिषेक भी करें, क्योंकि गुरुवार के अधिपति देवता विष्णु जी ही हैं। इस दिन गुरु ग्रह के लिए भी चने की दाल और बेसन के लड्डू का दान करें। जानिए इस तिथि पर राशि अनुसार कौन-कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं...

मेष- इस राशि के लोगों को मंगल ग्रह की पूजा करनी चाहिए और किसी मंदिर में खेर के पेड़ का पौधा लगाएं।

वृषभ- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इन लोगों को शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए और गुलर का पौधा लगाना चाहिए।

मिथुन- इस राशि के लोग किसी सार्वजनिक जगह पर अपामार्ग का पौधा लगाएं। इन लोगों को बुध ग्रह के लिए मूंग का दान करना चाहिए।

कर्क- इन लोगों को चंद्र की पूजा करनी चाहिए और पलाश के पेड़ का पौधा लगाना चाहिए।

सिंह- सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। इन लोगों सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और सूरजमुखी के पौधे लगाना चाहिए।

कन्या- इन लोगों को किसी मंदिर में अपामार्ग का पौधा लगाना चाहिए। ये लोग बुध ग्रह के लिए गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला - इस राशि के लोग गूलर का पौधा लगाएं और शुक्र ग्रह के लिए दूध का दान करें।

वृश्चिक- इन लोगों को मंगल ग्रह के लिए शिवलिंग पर लाल गुलाल और लाल फूल चढ़ाना चाहिए। ये लोग खेर का पौधा लगाएं।

धनु और मीन - इन राशियों का स्वामी गुरु है। इन लोगों को आम और पीपल का पौधा लगाना चाहिए। जरूरतमंद लोगों को आम का दान करें।

मकर और कुंभ- मकर-कुंभ राशि का स्वामी शनि है और इन लोगों को जामुन का पौधा लगाना चाहिए। शनि के लिए तेल का दान करें।