रविवार, 12 मार्च की सुबह शुक्र ग्रह ने मीन से मेष राशि में प्रवेश किया है। अब ये ग्रह 6 अप्रैल तक इसी राशि में रहेगा। इस ग्रह राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा। शुक्र वृषभ और तुला राशि का स्वामी है। इस ग्रह के अशुभ असर को दूर करने के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए।
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों के लोगों को शुक्र ग्रह कैसा फल दे सकता है...
मेष राशि - शुक्र इसी राशि में आया है। इस ग्रह की वजह से कार्यों में बढ़ोतरी होगी। प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन गलतियों से बचना होगा, वर्ना तनाव बढ़ सकता है।
वृषभ राशि - वृषभ राशि के लिए शुक्र द्वादश हो गया है। ये ग्रह इस राशि का स्वामी भी है। शुक्र द्वादश होने से अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी हो सकती है। मनचाहे काम में दिक्कतें आ सकती हैं और धन की कमी हो सकती है।
मिथुन राशि - इन लोगों के लिए शुक्र एकादश होने से इनकम में वृद्धि हो सकती है। सुख-सुविधाओं की चीजें खरीदने की योजना बन सकती है। नौकरी करने वालों के लिए भी समय पक्ष का रहेगा।
कर्क राशि - आपके लिए शुक्र दशम है, इसी वजह से जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सफलता भी मिलेगी। मित्रों की मदद से परेशानियां दूर कर पाएंगे।
सिंह राशि - नवम शुक्र के कारण एक साथ कई काम करना पड़ सकते हैं। अपनी बुद्धि और बड़ों के मार्गदर्शन से समस्याओं को दूर कर पाएंगे। नए लोगों से मित्रता हो सकती है।
कन्या राशि - इस राशि के लिए शुक्र अष्टम रहेगा। इन लोगों के लिए शुक्र की स्थिति सही नहीं रहेगी। नुकसान होने की संभावनाएं बन रही हैं। सतर्क रहेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। उधार लेने से बचें।
तुला राशि - आपके लिए शुक्र की स्थिति सप्तम रहेगी। ये वैवाहिक जीवन से लाभदायक रह सकता है। जिन लोगों की शादी नहीं हुई है, उनकी शादी होने के योग बन सकते हैं।
वृश्चिक राशि - षष्ठम शुक्र के कारण शारीरिक कमजोरी रह सकती है। शत्रु हावी हो सकते हैं, अनजाना भय रहेगा। अनावश्यक कार्यों में खर्च हो सकता है।
धनु राशि - इन लोगों के लिए शुक्र पंचम होने से लाभदायक समय रहेगा। जो लोग नौकरी करते हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।
मकर राशि - चतुर्थ शुक्र होने से काम बढ़ेंगे, व्यस्त रहेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। तनाव बढ़ेगा। मेहनत ज्यादा करनी होगी, लेकिन सफलता भी मिलेगी।
कुंभ राशि - इस राशि के लिए शुक्र तृतीय हो गया है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। नौकरी में अच्छा काम कर पाएंगे, लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा।
मीन राशि - शुक्र इस राशि के निकल गया है। अब आपके लिए द्वितीय शुक्र लाभ देने की स्थिति में आ गया है। कार्य बढ़ेगा, लेकिन आय भी बढ़ेगी। मित्रों की मदद से दिक्कतें दूर होंगी।
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.