बुधवार, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती है। उनका जन्म 1863 में 12 जनवरी को कलकत्ता (कोलकाता) में हुआ था। उनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। स्वामी जी के बचपन का नाम नरेंद्र नाथ दत्त था। उनके गुरु रामकृष्ण परमहंस थे। स्वामी जी ने करीब 30 साल की उम्र में शिकागो में ऐतिहासिक भाषण दिया था, इसके बाद दुनियाभर में स्वामी जी का नाम प्रसिद्ध हो गया था। इसके बाद स्वामी जी ने कई देशों की यात्राएं कीं, रामकृष्ण मिशन की स्थापना की। उनकी मृत्यु 4 जुलाई 1902 को हुई थी।
स्वामी विवेकानंद के जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जिनसे सुखी, शांत और सफलता के सूत्र हम सीख सकते हैं। यहां जानिए कुछ ऐसे खास किस्से...
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.