पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। इसे धनु संक्रांति कहा जाएगा। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक धनु, देवगुरु बृहस्पति की राशि है। इसमें सूर्य के आ जाने से मौसम में बदलाव होंगे। जिससे देश के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे ठंड भी बढ़ सकती है। इस राशि में सूर्य 15 जनवरी तक रहेगा।
पं. मिश्र बताते हैं कि 16 दिसंबर बुधवार को सुबह करीब 4 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से छोटे यानी निचले स्तर के काम करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। वस्तुओं की लागत सामान्य होगी। देश के लोगों में किसी तरह का डर और चिंता भी रहेगी। लोग खांसी और ठंड से पीड़ित होंगे। कुछ देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है और संघर्ष जैसी स्थिति भी बन सकती है।
साल में 2 बार सूर्य आता है बृहस्पति की राशि में
पं. मिश्र का कहना है कि सूर्य साल में दो बार बृहस्पति की राशियों में एक महीने के लिए रहता है। इनमें 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक धनु और 15 मार्च से 15 अप्रैल तक मीन राशि में। इसलिए इन 2 महीनों में जब सूर्य और बृहस्पति का संयोग बनता है तो किसी भी तरह के मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं।
15 से खरमास, 1 महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य
पं. मिश्र ने बताया कि 15 दिसंबर से खरमास लगने जा रहा है। खरमास के लगते ही मांगलिक कार्यों पर एक बार फिर रोक लग जाएगी। एक माह तक कोई भी मांगलिक कार्य नहीं होंगे। खरमास की अवधि 14 जनवरी को समाप्त होगी। इसके बाद से ही मांगलिक कार्य शुरू होंगे।
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.