पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
शुक्रवार, 10 अप्रैल का मूलांक 1, भाग्यांक 9, दिन अंक 6, मासांक 4 और चलित अंक 9 है। न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉ. कुमार गणेश के अनुसार शुक्रवार अंक 1 की अंक 4 के साथ विरोधी युति और अंक 6 की अंक 1, 4 के साथ विरोधी युति बन रही है व अंक 9 के साथ विरोधी युति है। जानिए अंकों के इन योगों की वजह से आपके लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 10 अप्रैल का दिन...
अंक 1- करियर में लाभ संभव है। अधिकारी आपसे प्रसन्न रह सकते हैं। चिंतन-मनन की क्षमता पूरा-पूरा साथ देगी।
क्या करें- कबूतरों को दाना डालें।
महत्वपूर्ण अंक- 7, महत्वपूर्ण रंग- बैंगनी
अंक 2- महिला के नाम से किया जा रहा या महिला प्रधान काम लाभ दे सकता है। परिवार में बड़ा दायित्व मिल सकता है। संतुष्टि का भाव रह सकता है।
क्या करें- शनि देव को काला कपड़ा चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 8, महत्वपूर्ण रंग- काला
अंक 3- संतान के संबंध सुखद सूचना मिल सकती है। नौकरी के लिए साक्षात्कार दिया है तो उसके बारे में शुभ समाचार मिल सकता है। आराम में दिन बीत सकता है।
क्या करें- हनुमत स्तवन का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 9, महत्वपूर्ण रंग- लाल
अंक 4- जल्दबाजी में निर्णय करने से बचें। भले ही वह निर्णय चाहे कार्य के संबंध में हो या फिर निजी जीवन के संबंध में। मानसिक तनाव से बचें।
क्या करें- अनाथालय में रसदार मिठाई भेंट करें।
महत्वपूर्ण अंक- 6, महत्वपूर्ण रंग- क्रीम
अंक 5- आगामी प्रवास कार्यक्रम को नए सिरे से तय करें, समय आने वाला है। दवा कारोबारियों के लिए समय विषमता का सिद्ध हो सकता है। पेट संबंधी समस्या रह सकती है।
क्या करें- विष्णु भगवान के नामों का पाठ करें।
महत्वपूर्ण अंक- 3, महत्वपूर्ण रंग- पीला
अंक 6- सरकार में भुगतान अटक सकता है। किसी का आर्थिक मार्गदर्शन कर सकते हैं। खानपान पर खास खर्च कर सकते हैं।
क्या करें- शिवलिंग पर मीठा दूध चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 2, महत्वपूर्ण रंग- सफेद
अंक 7- बेकरी वालों के लिए समय अनुकूलता लिए हो सकता है। पशु चारा व्यापारियों को काम की आपाधापी रह सकती है। नकसीर संबंधी ध्यान रखें।
क्या करें- गणेश भगवान को गुड़ चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 5, महत्वपूर्ण रंग- हरा
अंक 8- पुलिस अधिकारियों के लिए उठापटक का दिन है। विवाद से बचें। साधारण दिखने वाली चोट को भी हल्के में न लें।
क्या करें- भैरव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं और नमकीन चढ़ाएं।
महत्वपूर्ण अंक- 4, महत्वपूर्ण रंग- नीला
अंक 9- सरकार में जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों के लिए समय कृपालु सिद्ध हो सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि संभव है। गरिष्ठ भोजन से बचें।
क्या करें- जल में रक्त चंदन मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें।
महत्वपूर्ण अंक- 1, महत्वपूर्ण रंग- सुनहरा
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थितियां पूर्णतः अनुकूल है। सम्मानजनक स्थितियां बनेंगी। विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। आप अपनी किसी कमजोरी पर भी विजय हासिल...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.