• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • 21st May, Sunday Kundli Horoscope In Hindi, People Of Gemini, Virgo, Scorpio And Sagittarius, Taurus, Leo And Pisces Rashifal, Ravivar Ka Rashifal

21 मई का राशिफल:मिथुन, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ; वृष, सिंह और मीन राशि के लोग सतर्क रहें

13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

रविवार, 21 मई को चंद्र दिनभर वृष राशि में रहेगा और रात में 9.20 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। रविवार की सुबह 8.35 बजे तक रोहिणी नक्षत्र और फिर मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। इन दो नक्षत्रों की वजह से धाता और सौम्य नाम के शुभ योग रहेंगे। इस दिन सूर्य पूजा करें और गुड़ का दान करें।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के मुताबिक, रविवार को मिथुन, कन्या, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। वृष, सिंह और मीन राशि के लोग सतर्क रहेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं। मेष, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोग जितनी ज्यादा मेहनत करेंगे, उतना अच्छा रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...