• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • 23rd May, Kundli Rashifal, Tuesday Horoscope, Mangalwar Ka Rashifal, People Of Cancer, Virgo And Scorpio Can Get Benefits, Gemini Horoscope

23 मई का राशिफल:कर्क, कन्या और वृश्चिक राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ, मिथुन राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाएंगे

11 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

मंगलवार, 23 मई को चंद्र मिथुन राशि में रहेगा। इस दिन 11.50 तक आर्द्रा नक्षत्र होने से चर योग और इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र होने से स्थिर नाम का शुभ रहेगा। मंगलवार को अंगारक चतुर्थी है, इस तिथि पर गणेश जी, हनुमान जी की पूजा के साथ दिन की शुरुआत करनी चाहिए।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के मुताबिक, मंगलवार को मेष राशि के लोग अटके काम पूरे कर पाएंगे, तनाव दूर होगा। मिथुन राशि के लोग अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे तो कई उपलब्धियां मिल सकती हैं। सिंह राशि के लोग मेडिटेशन करेंगे तो मन शांत हो सकता है। कर्क, कन्या, वृश्चिक राशि के लोगों को लाभ मिल सकता है। धनु और मीन राशि के लोग सतर्क रहकर काम करें। वृषभ, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन सामान्य रह सकता है।

जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...