25 मई का राशिफल:वृष, सिंह और मीन राशि के लोगों की मेहनत सफल हो सकती है; मेष और मिथुन राशि के लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं

9 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

गुरुवार, 25 मई को गुरु पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग रहेगा। इन योगों में धर्म-कर्म और खरीदारी करने की परंपरा है। गुरुवार को शिवलिंग पर चंदन का लेप करें और पीले फूलों से श्रृंगार करें।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी के मुताबिक, गुरुवार को वृष, सिंह, कन्या, धनु और मीन राशि के लोगों की मेहनत सफल हो सकती है, कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है। मेष, मिथुन और वृश्चिक राशि के लोगों को ज्यादा मेहनत के बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए समय मिला-जुला रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों के लिए गुरुवार का विस्तृत राशिफल...

  • मेषः

पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। सोच-विचार में समय व्यतीत होगा। निवेश या नया काम करने का विचार है तो योजना बनाकर ही करें। किसी समारोह में जाने का अवसर मिलेगा।

नेगेटिव- सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें, कोई गलत जानकारी आपको भ्रमित कर सकती है। जल्दबाजी के चक्कर में कुछ काम अधूरे रह सकते हैं। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए और अधिक मेहनत की जरूरत है।

व्यवसाय- व्यवसायिक कामों को व्यवस्थित बनाए रखें। अतिरिक्त मेहनत करनी होगी। प्रतिस्पर्धा का भी सामना करना पड़ सकता है। मुश्किल समय में किसी योग्य व्यक्ति की सलाह लें। सरकारी कार्य व्यवस्थित रहेंगे।

लव- घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच अहंकार आने से संबंध खराब हो सकते हैं।

स्वास्थ्य- व्यवस्थित दिनचर्या से स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 2

  • वृषः

पॉजिटिव- कोई अटका हुआ काम आज पूरा होने वाला है, इसलिए अपना ध्यान काम पर रखें। आपकी कार्यक्षमता और अधिक सशक्त होगी। संतान के करियर की समस्या को सुलझाने में महत्वपूर्ण व्यक्ति की सहायता मिलेगी।

नेगेटिव- व्यक्तिगत गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। अपने स्वभाव में धैर्य बनाए रखें। किसी बाहरी व्यक्ति के सामने अपनी बातें शेयर न करें। यात्रा नुकसानदायक रहेगी।

व्यवसाय- अभी कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य रहेंगी। इस समय अपने संपर्कों का दायरा और अधिक बढ़ाने की जरूरत है। प्रयास करते रहें, क्योंकि इस समय की गई मेहनत के परिणाम भविष्य में मिलेंगे। नौकरी में लक्ष्य आसानी से हासिल हो जाएगा।

लव- पति-पत्नी के बीच मधुरता रहेगी। घर के माहौल में डिसिप्लिन बना रहेगा। प्रेम संबंधों में स्थायित्व लाने के लिए एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

स्वास्थ्य- मन में तनाव या उदासी जैसी स्थिति रह सकती है। मानसिक स्थिरता के लिए मेडिटेशन जरूरी है।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 6

  • मिथुनः

पॉजिटिव- किसी मित्र के सहयोग से पुरानी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। भविष्य संबंधी योजनाओं पर भी विचार करें। बच्चों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों की जानकारी हासिल करनी करनी होगी।

नेगेटिव- अपने महत्वपूर्ण कागजात और योजनाएं किसी से शेयर न करें, वर्ना कोई इनका नाजायज फायदा उठा सकता है। छोटी सी गलती से पड़ोसियों के साथ मतभेद हो सकते हैं। धैर्य और सहनशीलता बनाए रखें।

व्यवसाय- कार्यस्थल पर किसी कर्मचारी का नकारात्मक रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। बेहतर होगा कि सभी काम अपनी निगरानी और देखरेख में ही करवाएं। आय में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग बना रहेगा।

लव- दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंध को विवाह में बदलने का निर्णय हो सकता है।

स्वास्थ्य- खान-पान में लापरवाही की वजह से पेट खराब हो सकता है। इस समय अपने वजन को नियंत्रित रखें।

भाग्यशाली रंग- हरा

भाग्यशाली अंक- 8

  • कर्कः

पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल है। आप बेहतर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। अपने मन मुताबिक तरीके से कार्य होने से राहत मिलेगी। पैतृक संपत्ति संबंधी गतिविधियों को सुलझाने का उचित समय है।

नेगेटिव- एकाग्रता की कमी के कारण आप अपने कार्यों को उचित रूप नहीं दे पाएंगे, इसलिए बेहतर होगा कि कोई खास काम स्थगित ही रखें या पूरी सावधानी बरतें। बच्चों की संगति पर भी नजर रखना जरूरी है।

व्यवसाय- व्यापार में अपनी योजनाएं सीक्रेट रखें। इस समय काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। कोई रुकी हुई पेमेंट वापस मिल सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को ऑफिशियल टूर पर जाने के लिए सूचना मिल सकती है।

लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। विवाह योग्य व्यक्तियों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है।

स्वास्थ्य- कोई रिस्क लेते समय या वाहन चलाते समय बहुत अधिक सावधानी बरतें। चोट लगने की संभावना है।

भाग्यशाली रंग- आसमानी

भाग्यशाली अंक- 6

  • सिंहः

पॉजिटिव- फाइनेंस संबंधी परेशानियों से आज राहत मिलेगी और आर्थिक समस्या दूर होगी। किसी मित्र की समस्याओं को सुलझाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। बच्चे से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलने वाली है।

नेगेटिव- ध्यान रखें कि दूसरों की वजह से आपके कार्य अधूरे रह जाएंगे। सौदेबाजी से दूर रहें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में किसी खास प्रोजेक्ट को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी और निर्णय लेने में भी कुछ असहज महसूस करेंगे। इसलिए कोई भी काम करने से पहले घर के वरिष्ठों की सलाह लें। नौकरी-पेशा लोगों के लिए ऑफिस का माहौल सुकून भरा रहेगा।

लव- पति-पत्नी के बीच आपसी सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में अपनी भावनाओं को संयमित रखें।

स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान रहेगी और इसकी वजह से कार्यक्षमता में कमी आएगी।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 4

  • कन्याः

पॉजिटिव- समय भाग्योदय का है। लाभदायक परिस्थितियां बनेंगी। कहीं फंसा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। समाज में आप सम्मानित महसूस करेंगे। इस वजह से आप अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करने में समर्थ रहेंगे।

नेगेटिव- किसी विपरीत परिस्थिति में परेशान होने की बजाए सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। युवा वर्ग अपने किसी लक्ष्य के लिए तनाव न लें और प्रयास करते रहें। धन का लेन-देन करते समय पूरी जानकारी हासिल जरूर करें।

व्यवसाय- व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। आपको कुछ खास अनुबंध मिल सकते हैं। नौकरी के सिलसिले में विदेश जाना चाहते हैं तो शुभ समाचार मिल सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले व्यक्तियों को नए कार्य की वजह से परेशानी हो सकती है।

लव- वैवाहिक संबंध सुखद रहेंगे, लेकिन बच्चे की नकारात्मक बात को लेकर तनाव रह सकता है।

स्वास्थ्य- अनियमित दिनचर्या की वजह से पेट खराब हो सकता है। खाने-पीने का ध्यान रखें।

भाग्यशाली रंग- बादामी

भाग्यशाली अंक- 7

  • तुलाः

पॉजिटिव- रोजमर्रा की दिनचर्या से राहत पाने के लिए कुछ समय रुचि के कामों में व्यतीत करें। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।

नेगेटिव- रिस्क लेने वाले लोगों से दूर रहें, वर्ना आपके सम्मान पर बात आ सकती है। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन आज न करें, क्योंकि गलती हो सकती हैं। अपने आवेश पर काबू रखें और सहजता रखें।

व्यवसाय- कोई व्यवसायिक डील हो सकती है। इस समय विस्तार संबंधी योजना पर भी ज्यादा ध्यान दें। युवाओं ने अपने करियर को लेकर जो लक्ष्य निर्धारित किया है, आज उसे पूरा करने का बेहतर समय है।

लव- जीवनसाथी और परिजनों के साथ आपसी संबंधों में नजदीकियां आएंगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

स्वास्थ्य- सिर दर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या रहेगी। आराम करें।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 6

  • वृश्चिकः

पॉजिटिव- आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभा लेंगे। संबंधियों के गिले-शिकवे दूर होने से संबंध मजबूत होंगे। आत्म चिंतन से कई समस्याओं के हल मिल सकते हैं।

नेगेटिव- आय के साथ-साथ खर्चों की अधिकता रहेगी। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें, दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। कुछ समय अपनी पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में तालमेल बनाए रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, साथ ही दैनिक आय में इजाफा होगा, परंतु सहकर्मियों की वजह से चिंता बनी रहेगी। बेहतर होगा कि कार्य अपनी देखरेख में ही करवाएं। ऑफिस में बॉस के साथ विवाद न करें।

लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेमी से विवाह करने के लिए पारिवारिक स्वीकृति लेने का अनुकूल समय है।

स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको स्वस्थ रखेंगे। अपने अंदर उचित एनर्जी महसूस करेंगे।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 6

  • धनुः

पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से जिस कार्य के लिए प्रयास कर रहे हैं, आज वह किसी के सहयोग से पूरा हो सकता है। कोई रुका हुआ काम सफल हो सकता है। किसी प्रियजन से मुलाकात हो सकती है।

नेगेटिव- बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुनें और उन्हें सुलझाने का प्रयास करें। वाणी में विनम्रता रखें। घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में खर्च हो सकता है।

व्यवसाय- कारोबारी गतिविधियां व्यवस्थित रहेंगी, अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की जरूरत है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा लोग अपने प्रोजेक्ट के पर ध्यान दें, वर्ना अधिकारी नाराज हो सकते हैं।

लव- घर में संबंधियों के आगमन से सुखद माहौल रहेगा। कुछ समय अपने लव पार्टनर के लिए निकालें।

स्वास्थ्य- अपनी लाइफ स्टाइल को व्यवस्थित रखें। एसिडिटी और कब्ज की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं।

भाग्यशाली रंग- पीला

भाग्यशाली अंक- 1

  • मकरः

पॉजिटिव- आज अपने मन मुताबिक कार्यों होंगे और मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। पारिवारिक गतिविधियां सुचारू रहेंगी। ससुराल पक्ष से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है।

नेगेटिव- पारिवारिक मामलों में ज्यादा रोक-टोक न करें। घर का माहौल सुखद रहेगा। पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। इसलिए अत्यधिक क्रोध करने से बचें। लेन-देन के मामलों में सावधानी रखें।

व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य संपन्न होने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। कोई डील करते समय जल्दबाजी न करें। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य रखना ज्यादा उचित रहेगा। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत की करने जरूरत है।

लव- पति-पत्नी के बीच सामंजस्य रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।

स्वास्थ्य- भीड़भाड़ वाली जगह पर सावधानी रखें। खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।

भाग्यशाली रंग- गुलाबी

भाग्यशाली अंक- 7

  • कुंभः

पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति बनी हुई है। अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर विशेष ध्यान दें। प्रयास सफल होंगे। विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए रुचि बढ़ेगी और इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलेंगे।

नेगेटिव- अपनी खास चीजों को संभालकर रखें। कभी-कभी ऐसा लगेगा कि परिस्थितियां हाथ से निकलती जा रही हैं, लेकिन धैर्य और संयम से आप समस्या को काबू में कर लेंगे। काम में व्यस्त रहने की वजह से खुद पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।

व्यवसाय- कारोबार में कुछ उतार-चढ़ाव रहेंगे, हालांकि आप उन्हें समझदारी से सुलझा लेंगे। कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आयात-निर्यात संबंधी गतिविधियों में सावधानी रखें। नौकरी पेशा लोगों की मेहनत सफल हो सकती है।

लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी, जिससे तनाव दूर होगा।

स्वास्थ्य- बीपी, डायबिटीज जैसी समस्याओं की नियमित जांच कराते रहें। लापरवाही न बरतें।

भाग्यशाली रंग- सलेटी

भाग्यशाली अंक- 1

  • मीनः

पॉजिटिव- आज संतान से संबंधित कोई जिम्मेदारी पूरी होने से सुकून मिलेगा और आप खुद के लिए उचित समय निकालेंगे। खास लोगों के बीच उठना-बैठना होगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और व्यक्तित्व निखरेगा।

नेगेटिव- अपनी कमियों पर विचार करें और उन्हें सुधारने का प्रयास करें। समस्या होने पर किसी विश्वसनीय व्यक्ति से विचार-विमर्श करें, इससे आपको उचित समाधान मिलेगा। आज निवेश करना नुकसानदायक हो सकात है।

व्यवसाय- व्यक्तिगत व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। अगर किसी के साथ पार्टनरशिप करने का प्लान बना रहे हैं तो इसके सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। सरकारी सेवा में लोगों को मन मुताबिक प्रोजेक्ट मिलेगा, लेकिन कार्यभार भी बढ़ेगा।

लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजक समय जरूर व्यतीत करें। प्रेम संबंधों में विवाद न होने दें।

स्वास्थ्य- बदलते मौसम की वजह से समस्या रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को नजरअंदाज न करें।

भाग्यशाली रंग- ऑरेंज

भाग्यशाली अंक- 8