• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • 4 Grah Rashi Parivartan November 2022; 4 Planet Transit | Effects Of Planetary Position On Indian Economy And Administration Aries Taurus Gemini Cancer Leo Virgo Libra Aquarius And Scorpio

ग्रह-गोचर:शुक्र के बाद बुध, अब मंगल और सूर्य का राशि परिवर्तन होगा; इससे राजनीतिक मतभेद बढ़ेंगे और मौसमी बदलाव के भी योग हैं

5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्र के राशि परिवर्तन के बाद अब 13 नवंबर को बुध और 14 को मंगल राशि बदलेगा और इस सप्ताह 17 तारीख को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। वहीं, मीन राशि में गुरु भी वक्री है। इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने से कई चीजों के दाम बढ़ सकते हैं। लेन-देन और निवेश में नई संभावनाएं मिलेंगी। मौसम में भी अचानक बदलाव के योग हैं। देश में कई जगहों पर अचानक बारिश हो सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

शुक्र का राशि परिवर्तन
शुक्र के राशि परिवर्तन से लोगों का आत्मविश्वास बढ़ सकता है। इससे रचनात्मक और अच्छे बदलाव की स्थिति बनेगी। वृश्चिक राशि में शुक्र के आने से मौसम में बदलाव होगा। अचानक ठंड बढ़ सकती है। कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी होने की भी आशंका रहेगी। खेती और बिजनेस में हालात धीरे-धीरे बेहतर होते जाएंगे। इसके शुभ प्रभाव से सुख, फायदा और इनकम बढ़ेगी। ये ग्रह भौतिक सुख-सुविधाओं के साथ ही विलासिता भी देता है। इस ग्रह के प्रभाव से कपड़ा मार्केट में खरीदारी बढ़ने के योग हैं।

वृष राशि में मंगल का प्रवेश
ग्रहों के सेनापति मंगल राशि बदलकर वृष में प्रवेश करेगा। जो कि शुक्र की राशि है और मंगल-शुक्र आपस में दुश्मनी रखते हैं। मंगल, वक्री रहते हुए यानी धीमी चाल से चलते हुए वृष राशि में आएगा। इससे तेल, पेट्रोल, डीजल, चमड़े, केमिकल और दवाइयों के दाम बढ़ सकते हैं। कर्ज के मामलों में कोई राहत नहीं होगी। जनता में सरकार के प्रति क्रोध रहेगा। मंहगाई कम होने के कोई आसार नहीं हैं।

बुध अस्त रहते हुए वृश्चिक राशि में आ गया
बुध के राशि परिवर्तन से कूटनीति बढ़ेगी। जनता और शासन-प्रशासन के बीच मतभेद हो सकते हैं। धरना-प्रदर्शन भी देखने को मिल सकते हैं। आरोप-प्रत्यारोप बढ़ सकते हैं। इस ग्रह की चाल में बदलाव होने से लोगों में तनाव और मतभेद बढ़ेंगे। शीतयुद्ध जैसा माहौल बन सकता है। वकालात, पत्रकारिता, शिक्षा और ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए समय खास रहेगा।

सूर्य का राशि परिवर्तन
सूर्य 17 नवंबर को वृश्चिक राशि में आ जाएगा। यहां पर बुध भी साथ होने से बुधादित्य योग बनेगा। मौसम में बड़े बदलाव भी इसी दिन से शुरू हो सकते हैं। मंगल की राशि में सूर्य होने से प्रशासन कड़े फैसले लेगा। जिससे लोगों में असंतुष्टि रहेगी। परेशानियां भी बढ़ सकती हैं। कई लोगों की नौकरी और बिजनेस में बदलाव होने की संभावना बन रही है।

खबरें और भी हैं...