26 मार्च, रविवार के ग्रह-नक्षत्र प्रीति नाम का शुभ योग बना रहे हैं। जिससे आज कर्क राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स फिर शुरू हो सकता है। सिंह राशि वालों का दिन सुखद रहेगा। बिजनेस में भी फायदा मिलने के योग हैं। धनु राशि वालों अचानक फायदा मिलने के योग हैं।
मकर राशि के लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के भी योग हैं। इनके अलावा जल्दबाजी में लिए फैसले से आज मिथुन राशि वालों को नुकसान हो सकता है। वृश्चिक राशि के लोग बिजनेस में सावधान रहें। बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष - पॉजिटिव- सफल रहने के लिए जागरूक और एकाग्र चित्त होना जरूरी है। और आप अपने इन गुणों को और अधिक बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे आप की विचारधारा भी बदलेगी।विद्यार्थी तथा युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर सजग रहेंगे।
नेगेटिव- किसी पर भी अधिक भरोसा ना करें ना ही अपनी योजनाओं को शेयर करें। आलोचनाओं से घबराए नहीं तथा अपने सामर्थ्य अनुसार आगे बढ़ते रहें। बढ़ते खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है वरना समस्या बढ़ जाएगी।
व्यवसाय- व्यवसायिक मामलों में जरा सी गलतफहमी आपको मुश्किल में डाल सकती हैं। व्यवसाय में चल रही परेशानियां तो होंगी। फाइनेंस संबंधी कार्यों को बहुत ही सावधानी से करें। अपने दस्तावेज भी संभालकर रखें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं।
स्वास्थ्य- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से थकान हावी हो सकती हैं। उचित आराम और सुकून भी जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 3
वृष - पॉजिटिव- आपकी वाकपटुता तथा कार्य करने की शैली से लोग प्रभावित होंगें। प्रयासों से कोई विशेष प्रयोजन भी हल होगा। दौड़-धूप की अधिकता भी आपके ऊपर हावी नहीं होगी। आर्थिक स्थितियों को और अधिक मजबूत करने के लिए अति उत्तम है।
नेगेटिव- व्यवस्थित रहे। उचित समय पर उचित काम ना करने से आपको ही नुकसान होगा। अपने व्यवहार में धैर्य और सौम्यता रखना जरूरी है। पुरानी जायदाद संबंधी समस्या का अभी समाधान मिलना मुश्किल है।
व्यवसाय- किसी अनुभवी के मार्गदर्शन से बिजनेस के रुके कामों में गति आएगी। पार्टनरशिप के बिजनेस में पुराने मतभेद खत्म होंगे। किसी भी तरह की साझेदारी के लिए समय अनुकूल है। कुछ कई गतिविधियों की भी जानकारी मिलेगी।
लव- परिवार जनों का घर की व्यवस्था बनाए रखने में उचित सहयोग रहेगा। आपको भी सबकी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। परंतु दवाइयों की बजाय योग, व्यायाम और जीवन शैली में बदलाव करके अपने स्वास्थ्य को ठीक रखें।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
मिथुन - पॉजिटिव- दिन शुभता से परिपूर्ण रहेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति की सहायता से आपकी कोई समस्या हल होगी और आप अपने कार्यों के प्रति उचित ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक संपर्क भी बढ़ेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- कोई भी निर्णय जल्दबाजी और लापरवाही में ना लें, वरना नुकसान हो सकता है। इसलिए संयम रखना बहुत ही जरूरी है। बच्चों के परेशानियों को शांतिपूर्ण तरीके से समझाएं। कार्य को आगे टालने का प्रयास ना करें।
व्यवसाय- व्यवसाय से संबंधित गतिविधियों में बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कोई भी डील फाइनल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर ले। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। टैक्स संबंधी फाइलों को पूरी तरह व्यवस्थित रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच खुशनुमा संबंध रहेंगे। परंतु साथ ही घर के देखरेख तथा व्यवस्था के लिए भी कुछ समय निकालना जरूरी है।
स्वास्थ्य- सर्वाइकल व कंधों का दर्द परेशान करेगा। योगा और व्यायाम पर पूरा ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
कर्क - पॉजिटिव- कोई रुका हुआ आय का स्त्रोत पुनः शुरू होगा। ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है, इसका उचित सदुपयोग करें। धैर्य और शांति बनाकर रखने से आप अपने अंदर दोबारा नई ऊर्जा और ताजगी महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी नजदीकी संबंधी के वैवाहिक जीवन में कुछ समस्याएं रहेंगी। परंतु आपका सुझाव और सहयोग उनकी परेशानियों को कम कर सकता है। युवा वर्ग अपने भविष्य को लेकर कुछ चिंतित रहेंगे। पुरानी बातें याद करके अपना वर्तमान खराब ना करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली व्यवस्थित रहेगी। पब्लिक डीलिंग तथा मार्केटिंग संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी। अधिकतर काम घर से फोन द्वारा ही संचालित होते जाएंगे। आज उधार लेनदेन न करें। ऑफिस मैं व्यस्ततम दिनचर्या रहेगी।
लव- अविवाहित लोगों के लिए विवाह संबंधी उत्तम प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी-प्रेमिका को डेटिंग का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ सदस्यों के स्वास्थ्य का ध्यान अवश्य रखें। अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 6
सिंह - पॉजिटिव- सुखद दिन व्यतीत होगा। कुछ राजनीतिक अथवा सामाजिक मामलों में आपका वर्चस्व बन सकता है। जिससे आपकी भी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थियों तथा युवाओं को अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों में निश्चित सफलता मिलने की संभावना है।
नेगेटिव- तुरंत निर्णय लेने का प्रयास करें क्योंकि ज्यादा सोच-विचार करने से मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। पुरानी नकारात्मक बातों को अपने व्यक्तिगत जीवन में स्थान दे क्योंकि इसकी वजह से आप अपने मनोबल में काफी हद तक कमी महसूस करेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में नई गतिविधियां शुरू होगी और कामयाबी भी मिलेगी। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। अपने सहयोगियों के साथ किसी गलत बात पर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कोई डील चल रही है तो फायदा होगा।
लव- घर का माहौल अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा बनाकर रखना जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम में बदलाव की वजह से आलस और सुस्ती रह सकती है। हरारत जैसी स्थिति भी रहेगी।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 4
कन्या - पॉजिटिव- आज कुछ विशेष गतिविधियां भी होगी। नजदीकी मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत रहेगा। साथ ही आप आराम करने तथा हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। स्थान परिवर्तन को लेकर प्रयासरत लोगों के व्यवधान दूर होंगे।
नेगेटिव- किसी पड़ोसी अथवा मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। इस समय धैर्य और विवेक से हल निकालने की जरूरत है। इस समय किसी के साथ भी बिना सोचे-समझे कोई प्रॉमिस ना करें। क्योंकि वादा पूरा करना मुश्किल होगा।
व्यवसाय- इस समय कार्यक्षेत्र की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिक समय देने की जरूरत है। लोन, टैक्स जैसे कार्यों से संबंधित पेपर्स को व्यवस्थित रखें। युवाओं को करियर से संबंधित कोई सफलता मिलने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। परंतु व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार को अधिक समय नहीं दे पाएंगे।
स्वास्थ्य- परेशानियों की वजह से मानसिक तनाव तथा ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्या बढ़ सकती हैं। सकारात्मक रहे और मस्त रहें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
तुला - पॉजिटिव- बाहरी गतिविधियों में भी अपनी उपस्थिति योगदान अवश्य रखें। आपकी प्रतिभा तथा क्षमताएं लोगों के सामने उजागर होगी। घर के नवीनीकरण संबंधी योजनाएं भी बनेगी। और रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से भी राहत मिलेगी।
नेगेटिव- पड़ोसियों के साथ मेलजोल करते रहे। किसी नकारात्मक बात की वजह से मित्रों के बीच नाराजगी हो सकती हैं। किसी प्रकार की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें, अन्यथा नुकसान जैसी स्थिति आ सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा फोकस रहें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी सभी कार्य निर्विघ्न संपन्न हो जाएंगे परंतु अभी ज्यादा मुनाफे की उम्मीद ना करें तथा गैर कानूनी कामों में हाथ न डालें, वरना आपकी मुसीबत बढ़ सकती है। बाहरी संपर्कों से भी बिजनेस मिलने की संभावना है।
लव- पति-पत्नी के मध्य में खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। इसके बाद आपसी संबंधों में और अधिक नज़दीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- आयुर्वेदिक चीजों को अपने भोजन में जरूर शामिल करें। गैस व पेट दर्द संबंधी शिकायत रहेगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 6
वृश्चिक - पॉजिटिव- आप अपनी कार्य क्षमता व योग्यता द्वारा कुछ ऐसे सकारात्मक परिणाम हासिल करेंगे, जिसकी वजह से परिवार तथा निकट संबंधियों के बीच आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। साथ ही किसी भी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से क्रियान्वित करना आपको फायदा ही देगा।
नेगेटिव- तुरंत निर्णय लें और कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने से कुछ परिणाम हाथ से निकल सकते हैं। विद्यार्थी लोग सोशल मीडिया और फालतू बातों में पड़कर अपने भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें।
व्यवसाय- बिजनेस में लेनदेन संबंधी मामलों को सावधानी से करें। सोच-विचार में ज्यादा समय बर्बाद न करें। अपने पेपर और फाइलों को कंप्लीट रखें। किसी सहयोगी के साथ वाद-विवाद होने की स्थिति भी हो सकती हैं।
लव- पारिवारिक व्यवस्था सुखद और अनुशासित रहेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप लकी रहेंगे।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं तथा रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे। चोट लग सकती है।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
धनु - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है। इस समय ग्रह गोचर आपके लिए अप्रत्याशित लाभ की स्थिति बना रहा है। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। तथा भाइयों के साथ संबंधों में सुधार आएगा।
नेगेटिव- दूसरों पर निर्भर रहना उचित नहीं है। अपने प्रयासों पर विश्वास रखें तथा अपनी महत्वपूर्ण वस्तुओं की संभाल खुद करें। घर में किसी निकट संबंधी के आने से महत्वपूर्ण कार्यों में भी विघ्न आएगा। अनावश्यक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर ना लें।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कोई भी पेपर वर्क करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। छोटी सी गलती का भी बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। अतिरिक्त आय की प्राप्ति के लिए कोई गलत कार्य का प्रयास ना करें।
लव- पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। मित्रों से मेल मुलाकात करते समय मर्यादा बनाए रखें।
स्वास्थ्य- मांसपेशियों में खिंचाव और दर्द की समस्या रहेगी। व्यायाम और योग इसका उचित इलाज है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
मकर - पॉजिटिव- निवेश संबंधी योजनाओं पर ध्यान दें। आपको इनसे बेहतरीन फायदा मिलेगा। अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर आप कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कई सुअवसर भी सामने आएंगे।
नेगेटिव- ये भी ध्यान रखें कि आपकी जल्दबाजी और लापरवाही की वजह से कुछ नुकसान भी हो सकता है। वक्त के अनुसार अपनी दिनचर्या में भी परिवर्तन लाएं। विद्यार्थियों को अपने किसी प्रोजेक्ट पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसायिक प्रणाली बेहतर होगी। दिन की शुरुआत से ही अपने महत्वपूर्ण कार्यों की योजनाएं बनाना शुरू कर दें। इस समय अपना ध्यान कुछ नई गतिविधियों के प्रति भी लगाएं। कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी भी मिल सकती है।
लव- वैवाहिक संबंधों में जरा सी गलतफहमी की वजह से संबंधों में खटास आ सकती हैं। मित्रों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा।
स्वास्थ्य- मानसिक स्थिति स्थिर बनाए रखने के लिए योगा, मेडिटेशन अवश्य करें। नकारात्मक विचारों को अपने अंदर स्थान ना दें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
कुंभ - पॉजिटिव- लक्ष्य को हासिल करने का उत्तम समय आ गया है। कोई रुके हुए पेमेंट आदि में जाने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सुकून पाने के लिए कुछ समय कलात्मक और मनोरंजन संबंधी कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। इसे ऊर्जा बनी रहेगी।
नेगेटिव- उलझनें और समस्याएं तुरंत समझाने की कोशिश करें, वरना परिस्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। सिर्फ अपने प्रतिद्वंद्वियों और विरोधियों की गतिविधियों पर नजर रखें। युवा वर्ग अपने लक्ष्य को हासिल करने के प्रति आलस ना करें।
व्यवसाय- आपकी बेहतर कार्यप्रणाली से मार्केट में लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा से प्रभावित होंगे। उससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि होगी। सिर्फ आपको ध्यान रखना है कि आज ज्यादा निवेश ना करें। आय की स्थिति में सुधार आएगा।
लव- व्यस्तता की वजह से घर परिवार पर अधिक समय नहीं दे पाएंगे। प्रेम प्रसंगों में भी समय और पैसा बर्बाद ही होगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। सिर्फ कार्यभार के वजह से थकान हावी होगी।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4
मीन - पॉजिटिव- किसी समारोह अथवा मीटिंग आदि में शामिल होने का अवसर मिलेगा और आपकी योग्यता और विचारों को भी विशेष स्थान मिलेगा। पारिवारिक तथा सामाजिक गतिविधियों में ही दिन व्यतीत हो जाएगा। इस बेहतरीन समय का भरपूर लाभ उठाएं।
नेगेटिव- कहीं भी मनमुटाव की स्थिति बने तो धैर्य और संयम बनाकर रखें। जोश और आवेश में आना उचित नहीं है। अचानक कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिससे बजट गड़बड़ा सकता है। उधार लेने की स्थिति भी बन सकती हैं। अपरिचित व्यक्तियों के साथ ज्यादा मेल मिलाप ना रखें।
व्यवसाय- कार्य क्षेत्र में कर्मचारियों तथा स्टाफ की गतिविधियों पर उचित नजर रखना जरूरी है। इस समय कोई बहुत अच्छा ऑर्डर मिल सकता है। व्यवस्था को लेकर किसी सहयोगी के साथ बहस हो सकती है। किसी भी तरह की उधारी करना नुकसानदायक रहेगा।
लव- बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप घर की व्यवस्था में कुछ परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। आपकी थोड़ी सी समझदारी से घर का वातावरण मधुर बना रहेगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही की वजह से आपकी पाचन प्रणाली प्रभावित हो सकती हैं। सकारात्मक बने रहे, तथा मेडिटेशन अवश्य करें।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.