26 मई, शुक्रवार के ग्रह-नक्षत्र ध्रुव योग बना रहे हैं। जिससे वृष राशि वालों के लिए ग्रह स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन इस राशि के नौकरीपेशा लोग कागज संभालकर रखें। वहीं, मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत वाला दिन रहेगा।
कर्क राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। सिंह राशि वालों का रुका हुआ इनकम सोर्स फिर से शुरू हो सकता है। कन्या राशि के नौकरीपेशा और बिजनेस करने वालों के लिए दिन अच्छा है। तुला राशि वालों की डेली इनकम बढ़ेगी और नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिलने के योग हैं। धनु राशि के सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक परेशानी हो सकती है। मीन राशि वालों के बिजनेस में चुनौतियां और नौकरी में तनाव हो सकता है। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए दिन सामान्य रहेगा।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल
मेष - पॉजिटिव- आज रोजमर्रा से हटकर थोड़ा वक्त खुद के लिए निकालें। इससे आपकी उलझनें सुलझेंगी। परिवार की जिम्मेदारियों को व्यवस्थित करने की कोशिश सफल रहेगी। सोशल कामों से आपके कॉन्टैक्टस बेहतर बनेंगे।
नेगेटिव- विपरीत परिस्थिति होने पर आपको संयमित और मानसिक रूप से मजबूत बनना होगा। जरूरी काम के लिए बजट बिगड़ सकता है। पैसों का उधार लेनदेन न करें। इससे नुकसान हो सकता है।
व्यवसाय- साझेदारी का बिजनेस शुरू करने के लिए समय अनुकूल है। पब्लिक डीलिंग और एडवर्टाइजमेंट संबंधी कामों में ज्यादा ध्यान दें। अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। ऑफिस में गैर जरूरी काम ज्यादा होने से दिनचर्या गड़बड़ा सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में समय बीतेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- आंखों से संबंधी समस्या महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। सबके साथ अपना ध्यान रखना जरूरी है।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 1
वृष - पॉजिटिव- सुखद ग्रह स्थिति है। मुश्किल परिस्थिति को सुलझा लेंगे। सकारात्मक नजरिये से घर और बिजनेस में अच्छा तालमेल रहेगा। प्रॉपर्टी के लेनदेन संबंधी योजना बनेगी।
नेगेटिव- समय अनुसार काम निपटाते रहें। लापरवाही या आलस से गतिविधियां अधूरी रह सकती हैं। दूसरों के मामले में दखल देने से बचें। प्रॉपर्टी के कामों में बिना पढ़े हस्ताक्षर बिल्कुल न करें।
व्यवसाय- बिजनेस में छोटी-छोटी बातों को लेकर मुश्किलें रहेंगी। बिजनेस पार्टनर और कर्मचारियों पर पूरी तरह निर्भर रहने से अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। नौकरीपेशा लोग कागज बहुत संभालकर रखें।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी दोस्त से मुलाकात होने से आपका दिन खुशनुमा रहेगा।
स्वास्थ्य- खांसी-जुकाम से परेशान हो सकते हैं। लापरवाही बिल्कुल न करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
मिथुन - पॉजिटिव- घर में नजदीकी रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। मुश्किल वक्त में किसी से मिलना आपकी समस्याओं का निदान करेगा। कोई भी काम करने से पहले खुद भी उचित सोच-विचार करने से अच्छे परिणाम हासिल करेंगे। युवा वर्ग को कोई लक्ष्य हासिल कर लेने से राहत मिलेगी।
नेगेटिव- आपकी लापरवाही से किसी नजदीकी रिश्तेदार से संबंध खराब हो सकते हैं। बहुत चौकन्ना रहने की जरूरत है। घर के बड़े लोगों की सलाह को नजरअंदाज न करें। किसी भी मुश्किल में मनोबल बनाए रखें।
व्यवसाय- बिजनेस में आपको कामकाज की रणनीति में बदलाव लाने की जरूरत है। इलेक्ट्रॉनिक से जुड़े बिजनेस में दिक्कतें बढ़ सकती हैं। नौकरीपेशा लोग काम कम होने से राहत महसूस करेंगे।
लव- घर में सुख-शांति रहेगी। किसी विपरीत लिंगी व्यक्ति से व्यवहार करते समय मर्यादा का ध्यान अवश्य रखें। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं।
स्वास्थ्य- बदहजमी से पेट या लीवर से संबंधी दिक्कत हो सकती है। अपने खान-पान के प्रति विशेष रूप से ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3
कर्क - पॉजिटिव- दोपहर बाद परिस्थितियां बहुत फायदेमंद रहेंगी। करीबी रिश्तेदार के आने की संभावना है। इससे खुशनुमा माहौल रहेगा। बदलते माहौल से आपने अपनी कार्यप्रणाली में जो परिवर्तन किया है वह फायदेमंद साबित होगा।
नेगेटिव- इस समय आपके खर्चे बढ़ेंगे। उन पर कटौती करना भी संभव नहीं है। योजनाएं बनाने के साथ उन पर काम भी करें। घर के रखरखाव में पैसा लगा रहे हैं, तो बजट को नजरअंदाज न करें।
व्यवसाय- प्रॉपर्टी के बिजनेस में बड़ी डील होने की संभावना है। ज्यादा लोगों के साथ संपर्क रखें। सरकारी काम करते वक्त अधिकारियों के साथ बहस से बचें। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को मन मुताबिक जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- जीवनसाथी और परिवार वालों से मदद मिलेगी। प्रेम संबंधों में खुद को लकी महसूस करेंगे।
स्वास्थ्य- शरीर को आराम देना जरूरी है। ज्यादा व्यस्तता से मानसिक और शारीरिक थकान हो सकती है।
भाग्यशाली रंग- बादामी, भाग्यशाली अंक- 7
सिंह - पॉजिटिव- इनकम का रुका हुआ सोर्स फिर शुरू हो सकता है। अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या में सुधार लाने में आप काफी हद तक सफल हो सकते हैं। समाज में सम्मानित हो सकते हैं। बदलाव संबंधी गतिविधियों पर भी विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। पैसे के मामले में हाथ तंग रह सकता है। इस समय अपना नजरिया सकारात्मक रखें। युवा लोग अपने लक्ष्य में असफल होने से तनाव न लें। दोबारा कोशिश करें।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्यप्रणाली पहले की तरह ही रहेगी। मार्केटिंग के कामों से फायदेमंद ऑर्डर मिल सकते हैं। इस सिलसिले में कोई यात्रा भी करनी पड़ सकती है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा काम की वजह से परेशानी हो सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। किसी बच्चे की नकारात्मक बात से तनाव हो सकता है।
स्वास्थ्य- मौसम के कारण पेट गड़बडा सकता है। खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना होगा। प्राणायाम करें। फायदा होगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 6
कन्या - पॉजिटिव- अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर सजग रहें। इससे फाइनेंस को लेकर होने वाली समस्या से बच जाएंगे। नजदीकी रिश्तेदारों के साथ छोटी-मोटी पार्टी करने का प्लान बन सकता है। कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।
नेगेटिव- अन्य गतिविधियों के साथ-साथ अपने निजी कामों में भी खुद को व्यस्त रखें। दूसरों के मामलों में न उलझें। किसी भी विवाद में खुद पर कंट्रोल रखें। धैर्य और संयम से चीजों को आसानी से व्यवस्थित कर सकते हैं।
व्यवसाय- बिजनेस में आपकी छवि अच्छी हो जाएगी। इससे मार्केट से आपको अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज करने से परेशानियां बढ़ेंगी। फूड डिलीवरी से जुड़े बिजनेस में सतर्क रहें। नौकरीपेशा लोगों को ट्यूर पर जाने का मौका मिल सकता है।
लव- पारिवारिक माहौल व्यवस्थित और अनुशासित रहेगा। घर में ज्यादा दखल देना ठीक नहीं है। लव पार्टनर से मुलाकात होगी।
स्वास्थ्य- गैस्ट्रीक चीजों से परहेज करें। इन समस्याओं में आयुर्वेदिक इलाज लेना ज्यादा उचित है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 4
तुला - पॉजिटिव- पिछली गलतियों से सीखकर वर्तमान को बेहतर बनाने की आपकी कोशिश कामयाब रहेंगी। आत्म चिंतन से कई समस्याओं को सुलझाने में सफल रहेंगे। भाइयों के साथ चल रही गलतफहमियां दूर होने से संबंधों में मधुरता आएगी।
नेगेटिव- घरेलू विवादों को समय रहते सुलझा ले तो परिस्थितियां आसानी से संभल जाएंगी। अपनी चीजों को खुद संभालें। दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं है। फिजूल बातों में समय बरबाद न करके थोड़ा समय परिवार और निजी कामों को बेहतर बनाने में लगाएं।
व्यवसाय- बिजनेस में नयापन लाने के लिए कुछ योजनाएं बनेंगी। इन पर काम करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। डेली इनकम में इजाफा होगा। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है, लेकिन महिलाएं ऑफिस में किसी भी तरह विवाद में ना पड़े।
लव- वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों को शादी के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- आपका आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच आपको सेहतमंद और खुश रखेगी। माइग्रेन की समस्या वाले लोग अपना खास ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 7
वृश्चिक - पॉजिटिव- आपके ज्यादातर काम आपकी कोशिशों से ही पूरे हो जाएंगे। एकाग्रता रखने की जरूरत है। युवा लोग अपनी मेहनत के मुताबिक नतीजे मिलने से खुश रहेंगे। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी समय बितेगा।
नेगेटिव- बहसबाजी से दूर रहें। रिश्तों में मधुरता रखने के लिए कुछ बातों को नजरअंदाज करें। किसी दोस्त की समस्या में उसकी मदद न करने से संबंधों में खटास आ सकती हैं।
व्यवसाय- बिजनेस के एडवर्टाइजमेंट बढ़ाने की जरूरत है। इससे बिजनेस की कार्यप्रणाली में सुधार आने की संभावना ज्यादा है। ट्रांसपोर्ट से संबंधित बिजनेस में कुछ आर्थिक समस्या आ सकती है। सरकारी सेवारत लोग स्पेशल ड्यूटी के समय पूरी सावधानी बरतें।
लव- दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल अच्छा रखे। प्रेम संबंधों में आपसी सामंजस से रखने से नजदीकियां बढ़ेगी।
स्वास्थ्य- तनाव और थकान जैसी परिस्थितियों से दूर रहें। डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खानपान का भी ध्यान रखें।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 9
धनु- पॉजिटिव- अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और बड़े लोगों के साथ महत्वपूर्ण मामलों पर बातचीत होगी। दिन की शुरुआत में ही अपने कामों की रूपरेखा बना लें। प्रॉपर्टी खरीदी-बिक्री से जुड़े काम तुरंत करें।
नेगेटिव- फाइनेंस संबंधी काम करते वक्त बहुत ध्यान रखें। बिना किसी वजह से मन में उदासी रहेगी। बेहतर होगा खुद को व्यस्त रखें। प्रोफेशनल स्टडी कर रहे स्टूडेंट्स को जी तोड़ मेहनत करने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में लोन लिया है तो उसे खत्म करने संबंधी प्लानिंग हो सकती है। इस समय किसी तरह का जोखिम न लें। मौजूदा गतिविधियों पर ही ध्यान दें। पेमेंट न आने से हाथ तंग हो सकता है। सरकारी नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। लव पार्टनर को कोई उपहार देना संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसी परेशानियां बढ़ेंगी। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक सेवन करें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 6
मकर - पॉजिटिव- अपने निजी और प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को बखूबी निभा लेंगे। राजनीतिक या सामाजिक लोगों के संपर्क में रहें। ये संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। प्रॉपर्टी संबंधी रुका काम निपट सकता है।
नेगेटिव- कोई जिम्मेदारी बढ़ने से आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती है। यात्रा स्थगित रखें। व्हीकल सावधानी से चलाएं। किसी तरह की दुर्घटना होने की आशंका है। युवा वर्ग को विवादों से बचना होगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में खुद की उपस्थिति अनिवार्य रखें। लापरवाही से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। कर्मचारियों के साथ अच्छे संबंध बनाकर रखें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। इनकम सोर्स में इजाफा होगा। ऑफिस में बढ़ते कामकाज के लिए अधिक समय देना पड़ सकता है।
लव- परिवारजनों तथा जीवनसाथी का सहयोग आपको तनाव मुक्त बनाकर रखेगा। प्रेम संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे।
स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या तथा उचित खानपान आपको स्वस्थ तथा ऊर्जावान रखेगा। नियमित योगाभ्यास आदि पर भी ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- जामुनी, भाग्यशाली अंक- 9
कुंभ - पॉजिटिव- दिन सकारात्मक रहेगा। पसंदीदा काम तय समय पर पूरे हो जाएंगे। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व और अधिक बढ़ेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में जुड़े रहने से मन शांत रहेगा।
नेगेटिव- युवा लोग आने वाले दिनों से जुड़ी कल्पना करने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने में भी ध्यान दें। आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपके स्वयं का उतावलापन और गुस्सा ही है। मामा पक्ष से विवाद होने की आशंका बन रही है।
व्यवसाय- व्यवसाय में टीम बनाकर काम करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे और कार्यक्षेत्र में उचित व्यवस्था रहेगी। किसी काम को कल पर न टालकर उचित समय में शुरू कर दें। नौकरी में प्रोजेक्ट पूरा करने में कुछ समस्याएं हो सकती है। अधिकारियों से मदद लें।
लव- वैवाहिक संबंध मधुरता पूर्ण रहेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा।
स्वास्थ्य- बदलते वातावरण की वजह से सावधानी रखना अति आवश्यक है। किसी भी तरह का इंफेक्शन होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
भाग्यशाली रंग- आसमानी नीला, भाग्यशाली अंक- 4
मीन - पॉजिटिव- कामकाज में आपकी निपुणता और योग्यता खुलकर लोगों के सामने आएगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का प्लान बन रहा है, इस योजना को साकार रूप देने के लिए समय अनुकूल है। आपका सकारात्मक रवैया आपके हर काम में सफलता और उपलब्धि देगा।
नेगेटिव- बढ़ती जिम्मेदारियों से चिंतित होने की बजाय उन्हें सही ढंग से पूरा करें तथा खुद को मानसिक तौर पर मजबूत रखें। आपसी सामंजस्य में कमी की वजह से संबंधों के बीच कुछ तनाव बन सकता है। लेनदेन संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस में चुनौतियां रहेगी, लेकिन साथ काम करने वालों की मदद से व्यवस्था अच्छी रहेगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और पेमेंट आदि कलेक्ट करने में व्यतीत होगा। सरकारी सेवारत लोग किसी अनचाहे कार्य के मिलने से चिंतित रहेंगे।
लव- घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। अविवाहित लोगों को कोई रिश्ता आने संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- जोड़ों का दर्द हो सकता है। नियमित एक्सरसाइज करें। ध्यान और मेडिटेशन में भी कुछ समय जरूर लगाएं।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.