• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • February Rashifal (Horoscope Monthly) | Monthly Rashifal February 2023), February Zodiac Forecast: Singh Rashi, Kanya, Aries, Taurus, Gemini Cancer Libra, And Other Signs

6 राशियों के लिए फायदे वाला रहेगा फरवरी:वृष और तुला राशि वालों को तरक्की, कर्क राशि के लोगों को मिलेगा किस्मत का साथ

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

फरवरी में सूर्य, बुध और शुक्र राशि बदलेंगे और शनि अस्त हो जाएगा। इस कारण वृष और तुला राशि वालों को तरक्की के अच्छे मौके मिल सकते हैं। मिथुन राशि वालों के लिए ये महीना सुखद और उपलब्धि देने वाला रहेगा। कर्क राशि वालों के कामकाज में आ रही रुकावटें दूर होंगी। रुका हुआ पैसा और किस्मत का साथ भी मिल सकता है। चार ग्रहों की चाल में बदलाव होने से सिंह राशि वालों के बिजनेस में नई योजनाओं पर काम होगा। इस राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए भी ये महीना अच्छा रहेगा। मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के योग हैं। रुके काम भी पूरे होंगे। इनके अलावा बाकी राशियों के लिए ये महीना ठीकठाक रहेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- इस महीने में आप कई तरह के कामों में बिजी रहेंगे। परिवार में किसी के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। मुश्किल काम को भी आप मेहनत से पूरा कर लेंगे। थकान के बावजूद आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद का समाधान मिलने से घर में सुकून और शांति रहेगी।
नेगेटिव- लेनदेन में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी पर भी काबू रखना जरूरी है। समय पर बच्चों का मार्गदर्शन करते रहें। पड़ोसियों के साथ किसी बात को लेकर बिल्कुल न उलझें। वहम से आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। क्षमता से अधिक उधार न लें।
व्यवसाय- आपने अपने व्यवसाय से संबंधित जो नीतियां और योजनाएं बनाई हैं, उन पर अमल करने का अनुकूल समय है। नए व्यवसायिक संपर्क बनेंगे जो कि फायदेमंद साबित होंगे। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत आ सकती है। उचित रणनीति बनाकर काम करना जरूरी है। नौकरीपेशा लोग एक्स्ट्रा काम की वजह से तनाव में रहेंगे।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और बेहतर तालमेल बना रहेगा। घर का वातावरण भी सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से घर की सुख और शांति खत्म हो सकती है।
स्वास्थ्य- तनाव और नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं रहेंगी। परिवार के सदस्य के सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

वृष - पॉजिटिव- तरक्की के मौके मिल सकते हैं। अनुकूल समय का फायदा उठाएं। रुके काम पूरा करने के लिए अच्छा समय है। विरोधी हावी होंगे लेकिन आपके व्यक्तित्व के सामने उनके काम पूरे नहीं हो पाएंगे। पिछले कुछ समय से चल रही व्यस्तता से राहत के लिए इस महीने आराम के मूड में रहेंगे।
नेगेटिव- कुछ चुनौतियां रहेंगी, लेकिन धैर्य और संयम रखें। गुस्से पर काबू रखें। इस वजह से आप अपने कामों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। थोड़ा समय आत्म चिंतन में लगाएं। संतान का जिद्दी और अड़ियल रवैया आपकी चिंता बढ़ा सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस पर बहुत ध्यान देने की जरूरत है। कामकाज को बढ़ाने वाली योजनाएं पर काम होगा। जल्दी ही इसके अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में हल्की-फुल्की परेशानियां रहेंगी। आप धैर्य और विवेक से किसी अधिकारी की मदद से परेशानियां सुलझा लेंगे। ऑफिशियल यात्राएं होती रहेंगी।
लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी। घर के बड़े लोगों के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से परिवार में सुख बढ़ेगा। प्रेम प्रसंग के कारण बदनामी हो सकती है। सावधान रहें।
स्वास्थ्य- मौसमी बीमारियों से सावाधान रहें। अपनी आदतों और रूटीन को एकदम व्यवस्थित रखें। ब्लड प्रेशर या हार्ट पेशेंट्स को अपना खास ध्यान रखना चाहिए।

मिथुन - पॉजिटिव- पूरा महीना बहुत ही सुखद और उपलब्धि देने वाला रहेगा। मुश्किल काम भी आप मेहनत से पूरे कर लेंगे। थकान के बावजूद ऊर्जा बनी रहेगी। पारिवारिक विवाद सुलझने से घर में सुकून और शांति रहेगी। धार्मिक यात्रा का भी प्रोग्राम बनेगा।
नेगेटिव- दिखावे के चक्कर में खर्चा करने या कर्ज लेने से बचें, वरना आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। पड़ोसियों से न उलझें। शक और वहम से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। हैसियत से ज्यादा उधार न लें। संतान को मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- बिजनेस के काम ठीक तरह से चलते रहेंगे। बहुत अच्छे नतीजे हासिल करने के लिए अपने काम करने के तरीकों में बदलाव करना जरूरी है। किसी कर्मचारी की वजह से दिक्कत हो सकती है। अच्छी रणनीति बनाकर काम करें। कुछ कानूनी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस का माहौल अनुकूल रहेगा।
लव- पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहेगा। घर का माहौल भी सुखद रहेगा। एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से आपकी इमेज खराब हो सकती है।
स्वास्थ्य- सिर दर्द और सर्वाइकल समस्या बढ़ने की आशंका है। रेग्यूलर योगा और कसरत करें। घर के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बढ़ सकती है।

कर्क - पॉजिटिव- उधार दिया हुआ या फंसा हुआ पैसा निकलवाने के लिए समय अच्छा है। फाइनेंस या लेनदेन संबंधी कामकाज चलते रहेंगे। घर के बड़ों का आशीर्वाद और मदद आपके लिए भाग्योदय करने वाली रहेगी। किसी धार्मिक स्थान पर मानसिक सुकून मिलेगा। आप खुद में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- थोड़ा समय आत्म चिंतन में लगाएं। इससे आपको उलझे हुए सवालों का जवाब मिल जाएगा। भावुकता और उदारता पर काबू रखें। इन कमजोरियों का फायदा कोई भी उठा सकता है। किसी नजदीकी संबंध को लेकर कन्फ्यूजन और हताशा जैसी स्थिति बन सकती है।
व्यवसाय- बिजनेस में अपनी योजनाओं और काम करने के तारीकों को सीक्रेट रखें। आपका ही कोई कर्मचारी आपकी सूचनाएं लीक कर सकता है। अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इस समय कामकाज संबंधी चुनौतियां सामने आएंगी। हालांकि आप उनका सामना कर लेंगे। ऑफिस की दिक्कतें भी दूर होंगी।
लव- घर का वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों को विवाह में बदलने के लिए परिवार वालों की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- अपने सामर्थ्य से ज्यादा काम लेने से थकान, तनाव और बदन दर्द जैसी समस्याएं रहेंगी। आराम करें। फिजियोथेरेपी से भी राहत मिल सकती है। वायु विकार बढ़ाने वाली चीजें खाने से बचें।

सिंह - पॉजिटिव- ये महीना मन मुताबिक तरीके से बीतेगा। बच्चों की पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्या का समाधान मिलेगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद और प्रेम से घर का वातावरण सुखद रहेगा। किसी रिश्तेदार या दोस्त से महत्वपूर्ण सूचना मिलेगी। जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आप नई ऊर्जा के साथ अपने कामों को नई दिशा देंगे।
नेगेटिव- अपनी मनोवृत्ति संतुलित रखें। गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। किसी भी तरह के निवेश या लेनदेन को स्थगित रखें। फाइनेंस संबंधी कामों में नुकसान होने की आशंका है। भावनाओं पर काबू रखें। कोई आपका नाजायज फायदा उठा सकता है। गैर जरूरी खर्चों पर काबू पाने से आर्थिक समस्या से बच जाएंगे।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियों में हलचल रहेगी। कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात होगी। बिजनेस बढ़ाने वाली योजनाओं पर विचार होगा। उन पर काम करने के लिए भी अच्छा समय है। बिजनेस की कोई यात्रा हो सकती है। सेल्स टैक्स, जीएसटी से जुड़े काम जल्दी पूरे करें। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं।
लव- पति-पत्नी का तालमेल गड़बड़ा सकता है। समय रहते परेशानियों को सुलझा लें। प्रेम प्रसंग में अविश्वास जैसी स्थिति बन सकती है। शक करने से बचें।
स्वास्थ्य- ज्यादा भारी और तला-भूना खाना खाने से बचें। एसिडिटी और बदहजमी हो सकती है।

कन्या - पॉजिटिव- इस महीने व्यस्तता रहेगी। लोकप्रियता बढ़ सकती है। महीने के बीच में सकारात्मक बातें सामने आएंगी। घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद और मदद से आपका भाग्योदय हो सकता है। धार्मिक स्थल पर मानसिक सुकून मिलेगा। आप खुद में नई ऊर्जा महसूस करेंगे।
नेगेटिव- किसी भी तरह की उधारी या लेनदेन के मामलों से परहेज करें। नजदीकी संबंधों को लेकर कंफ्यूजन और हताशा जैसी स्थिति बन सकती है। अपने विचारों में स्थिरता रखें। लेनदेन आज स्थगित रखें। पॉजिटिव रहने के लिए प्रभावशाली लोगों के साथ समय बीताएं।
व्यवसाय- मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां बढ़ सकती हैं। जिसके अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। बिजनेस में अपने काम की क्वालिटी को और बेहतर बनाने की जरूरत है। इस समय कामकाज संबंधी चुनौतियां सामने आएंगी। हालांकि उनका सामना करने में भी सक्षम रहेंगे। नौकरी में लगातार यात्राएं रहेंगी।
लव- घर का माहौल सुखद और अनुशासन वाला रहेगा। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का रिश्ता आ सकता है। बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। इससे मन प्रसन्न रहेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा कामकाज के कारण पैर और कमर में दर्द की समस्या रहेगी। आराम करें।

तुला - पॉजिटिव- रुके हुए काम फिर शुरू हो सकते हैं। निवेश संबंधी मामलों में ज्यादा ध्यान दें। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। आपको बहुत अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। आत्म चिंतन से मानसिक शांति मिलेगी। मुश्किल काम भी आप अपनी इच्छा शक्ति से पूरा कर लेंगे।
नेगेटिव- घर के किसी बड़े सदस्य की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। घर में किसी भी तरह का बदलाव कर रहे हैं, तो वास्तु के नियमों को ध्यान में रखें। किसी के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल न करें। इससे संबंधों में कड़वाहट बढ़ सकती है। दूसरों की सलाह की बजाय अपने फैसलों को ही तवज्जो दें। समय के हिसाब से थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है।
व्यवसाय- बिजनेस के कामों में सुधार होगा। नए एग्रीमेंट मिलेंगे जो आर्थिक नजरिये से फायदेमंद रहेंगे। कोई भी डील या लेनदेन करते समय अलर्ट रहना जरूरी है। कर्मचारियों से मदद मिलती रहेगी। नौकरीपेशा लोगों का टारगेट पूरा होने से कंपनी को फायदा मिलेगा। इससे तरक्की के भी योग बनेंगे।
लव- परिवार के लोगों में तालमेल रहेगा। दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर भी हो सकता है। किसी शादीशुददा इंसान का रिश्ता तय होने के भी योग हैं।
स्वास्थ्य- सेहत के नजरिये से समय ठीक नहीं है। महिलाओं को सेहत का खासतौर से ध्यान रखना होगा। किसी तरह के इंफेक्शन की आशंका बन रही है।

वृश्चिक - पॉजिटिव- ग्रह स्थिति अनुकूल रहेगी। रूके हुए काम इस समय कम कोशिश में ही पूरे हो सकते हैं। घर के रखरखाव या नवीनीकरण की योजनाओं पर विचार होगा। स्टूडेंट्स भी इधर-उधर की बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई पर फोकस करें।
नेगेटिव- भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू रखें। सोशल मीडिया और फालतू के दोस्तों से दूर रखें। इस वजह से कुछ लोग आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। कोई भी फैसला लेते समय ज्यादा सोच-विचार न करें। वरना परिणाम हाथ से निकल सकते हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में अपनी मौजूदगी रखें। क्योंकि कर्मचारियों की वजह से दिक्कतें आ सकती हैं। इस समय कामकाज पूरी गंभीरता से करें। दूर स्थान के लोगों से कॉन्टैक्ट में रहने से अच्छे ऑर्डर मिलने की संभावना है। निवेश से पहले फिर से विचार करना बहुत जरूरी है। नौकरी में अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी।
लव- पति-पत्नी के बीच संबंध मजबूत रहेंगे। पारिवारिक माहौल भी अनुशासित और खुशनुमा रहेगा। प्रेम प्रसंग उजागर हो सकते हैं। इसका नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा।
स्वास्थ्य- ज्यादा काम और थकान के कारण शारीरिक कमजोरी और बदन दर्द की समस्या रहेगी। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखें।

धनु - पॉजिटिव- रुके हुए काम आप आपकी इच्छाशक्ति से पूरे हो सकते हैं। जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करें। बहुत अच्छी उपलब्धि मिल सकती है। हालांकि लाभ की ज्यादा संभावना नहीं है। फिर भी अपना बजट संतुलित रख पाएंगे। आत्मचिंतन करने से मानसिक शांति मिलेगी।
नेगेटिव- दूसरों की सलाह के बजाय अपने काम करने की ताकत पर ही भरोसा रखें। किसी खास काम में रुकावट आने से मायूसी हो सकती है। खुद को कमजोर न पड़ने दें। घर में किसी भी तरह के बदलाव में वास्तु के नियमों का भी ध्यान रखें। सोच-समझकर बोलें। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र पर पूर्ण नियंत्रण और वर्चस्व रहेगा। नए एग्रीमेंट फायदेमंद रहेंगे। जमीन-जायदाद से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। कर्मचारियों का भी सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे होने से कंपनी को फायदा होगा। अधिकारियों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
लव- घर की छोटी-मोटी बातों में दखन न दें। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। दोस्तों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर भी हो सकता है।
स्वास्थ्य- अपनी ताकत से ज्यादा काम न लें। महिलाएं अपनी सेहत का खास ध्यान किसी तरह का इंफेक्शन होने की आशंका है।

मकर - पॉजिटिव- ये महीना मन मुताबिक गतिविधियों में बीत सकता है। समाज और परिवार में आपका सम्मान बना रहेगा। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में ध्यान दें। भाइयों के साथ चल रही पुरानी परेशानी का समाधान मिल सकता है। फंसे हुए पैसे की वापसी हो सकती है।
नेगेटिव- अपने स्वभाव में मैच्योरिटी लाएं। भावुकता से नुकसान हो सकता है। कोई भी फैसला प्रैक्टिकल हो कर लें। अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें। आपके साथ धोखा हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
व्यवसाय- आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अपने बिजनेस कॉन्टैक्ट बढ़ाएं। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं तो समय अनुकूल है। अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से कई रुके काम पूरे कर पाएंगे। नौकरीपेशा लोग पब्लिक डीलिंग करते समय सावधानी रखें।
लव- पारिवारिक और व्यवसायिक जीवन में बेहतर तालमेल और सामंजस्य रहेगा। जीवनसाथी की सलाह और मदद से आपको सुकून मिल सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे पर भरोसा रखना बहुत जरूरी है।
स्वास्थ्य- मौसम से बचने के लिए संतुलित दिनचर्या रखना बहुत जरूरी है। सुस्ती और थकान हावी हो सकती है। अपने खान-पान और रूटीन में लापरवाही करने से सेहत गड़बड़ा सकती है।

कुंभ - पॉजिटिव- इस महीने कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित रखने के लिए कुछ खास काम करने होंगे। जिससे सेहत संबंधी परेशानियों से राहत मिलेगी। भवन निर्माण के रुके हुए काम में गति आएगी। समय अनुकूल है। घर में धार्मिक आयोजन की योजनाएं बनेंगी।
नेगेटिव- दूसरों के मामलों में दखल न दें। कुछ लोग बेवजह आपके खिलाफ हो जाएंगे। बेहतर होगा अपने निजी और पारिवारिक कामों में व्यस्त रहें। युवा लोग जल्दी सफलता हासिल करने के चक्कर में गलत काम न करें। धैर्य और संयम से डेली रूटीन के काम निपटाते रहें।
व्यवसाय- बिजनेस में विस्तार संबंधी योजनाएं बनेगी। उन पर अमल करना फायदेमंद रहेगा। इस समय बहुत मेहनत की जरूरत है। हालांकि आप इसमें सफल भी रहेंगे। पार्टनरशिप संबंधी बिजनेस में आपसी सामंजस्य रखना बहुत जरूरी है। ध्यान रखें आपकी कोई व्यापारिक सूचना लीक हो सकती हैं। विदेश जाने के लिए कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
लव- पति-पत्नी के बीच चल रही गलतफहमी दूर होगी। संबंध मधुर हो जाएंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन घर के वातावरण सुखमय रखेगा।
स्वास्थ्य- हल्की-फुल्की मौसमी परेशानियां हो सकती हैं। संतुलित दिनचर्या और खानपान से अपनी सेहत ठीक रख सकते हैं। वाहन सावधानी से चलाएं।

मीन - पॉजिटिव- समय फायदेमंद रहेगा। संपर्क सूत्रों के जरीये बेहतरीन जानकारियां मिल सकती हैं। अपनी कमियों से सीख लेकर आगे बढ़ने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों में अपना ध्यान केंद्रित रखें। पुरानी समस्या का समाधान मिल सकता है।
नेगेटिव- अपनी योजनाओं को सार्वजनिक न करें। आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। इनकम के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। जिससे सेविंग नहीं हो पाएगी। गुस्से पर काबू रखना बहुत जरूरी है। अपने स्वभाव में मैच्योरिटी लाएं। शुभचिंतकों की सलाह पर जरूर ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस और नौकरी में समय के अनुसार बदलाव करना जरूरी है। बिजनेस में इन्वेस्टमेंट की प्लानिंग कर रहे हैं, तो समय अनुकूल है। अपनी हिम्मत और आत्मविश्वास से कई रुके हुए काम पूरे कर सकते हैं। ऑफिस में सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
लव- घर में शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल रहेगा। जीवनसाथी की सलाह भी आपको सुकून देगी। लव अफेयर को शादी में बदलने के लिए परिवार की मंजूरी मिल सकती है।
स्वास्थ्य- शरीर में सुस्ती और थकान रहेगी। अपने खान-पान और रूटीन में लापरवाही करने से आपकी सेहत गड़बड़ा सकती है। बदलते मौसम में अपना ख्याल ज्यादा रखें।

खबरें और भी हैं...