पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टैरो कार्ड्स के मुताबिक शुक्रवार, 2 अप्रैल को मेष राशि के लोगों की दुविधा बढ़ सकती है। मिथुन राशि के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कन्या राशि के लोग वैवाहिक जीवन में सतर्क रहें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शुक्रवार, 2 अप्रैल का दिन...
मेष - TWO OF SWORDS
मन में बढ़ रही दुविधा के कारण किसी भी निर्णय पर जल्दी पहुंच पाना आपके लिए कठिन हो सकता है। हर वक्त आप हर किसी को खुश नहीं रख सकते हैं। इस बात को जाने और परिस्थिति से संबंधित निर्णय लेते समय क्या अधिक फायदेमंद है, इस बात पर ध्यान देकर आगे बढ़ें।
करियर : काम से संबंधित मिल रहे अलग-अलग अवसर आप की दुविधा बढ़ा सकते हैं।
लव : पार्टनर के साथ ठीक से संवाद ना बनाए रखने के कारण उनकी भावनाओं को समझ पाना आपके लिए कठिन हो सकता है।
हेल्थ : आंखों से संबंधित इंफेक्शन तकलीफ देगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
वृषभ - EIGHT OF WANDS
योजना बनाते समय आप परिस्थिति का ध्यान पूरी तरह से नहीं रखते हैं, इस कारण आपको योजना में बार-बार बदलाव लाना पड़ता है। जब तक आपको काम से संबंधित पूरी जानकारी प्राप्त नहीं होती, तब तक किसी भी निर्णय तक पहुंच पाना आपके लिए नुकसान का कारण होगा। अपने विचारों को खुला रखकर जीवन से संबंधित नई बातों को अपनाना सीखना होगा।
करियर : काम से संबंधित दिए गए टारगेट को पूरा कर पाना कठिन हो सकता है, फिर भी कोशिश जारी रखें। महत्वपूर्ण कामों को पहले निपटाने की कोशिश करें।
लव : पार्टनर और आपके बीच में हो रही गलतफहमी को दूर कर पाना कठिन होगा। इसलिए आज कम से कम संवाद रखें।
हेल्थ : स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
मिथुन - FIVE OF PENTACLES
हर प्रकार की कठिन परिस्थिति में लोगों द्वारा साथ पाने की अपेक्षा आपके लिए तकलीफ का कारण बनेगी। कुछ समस्याओं को खुद होकर सुलझाने की आवश्यकता है। खास करके जब बात पैसों से संबंधित हो। लोगों से पैसा उधार लेने से परहेज रखना होगा, वरना इसका असर निजी रिश्तों पर हो सकता है।
करियर : काम से संबंधित बातों में अधिक मेहनत लेने की आवश्यकता होगी। साथ ही, सतर्कता की भी रखने की जरूरत है।
लव : पार्टनर एक-दूसरे के सहयोग से हुई गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे।
हेल्थ : शरीर पर लगी चोट ठीक होने के लिए अधिक समय लग सकता है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
कर्क - THE HERMIT
कुछ समय एकांत में बिता कर आपको योजना बनाने की आवश्यकता होगी। नकारात्मक विचारों के कारण आपको उत्साह में कमी नजर आ रही है। साथ ही, आसपास के लोगों के द्वारा मिल रही टिप्पणियां भी आपके ऊपर असर कर रही है। इसलिए जिन लोगों से मुलाकात करने के बाद आपको मानसिक तकलीफ होती है, ऐसे लोगों के साथ फिलहाल दूरियां बनाए रखें।
करियर : काम से संबंधित बातों में बढ़ रहा कंपटीशन आप को बेचैन कर आ सकता है।
लव : बेकार के प्रेम संबंधों से दूर ही रहना आपके लिए ठीक रहेगा।
हेल्थ : सेहत से संबंधित जागरूकता महसूस होगी, फिर भी खान-पान और व्यायाम के लिए डिसिप्लिन लाने की आवश्यकता है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 1
सिंह - THE DEVIL
भौतिक जीवन से संबंधित प्रगति पाने के लिए आप प्रयत्न अधिक पढ़ाएंगे, साथ ही आपको अपनी मानसिक स्थिति पर भी ध्यान देने की आवश्यकता होगी। खुद के लिए रखे गए बड़े लक्ष्य के कारण यदि आपको तनाव महसूस हो रहा हो तो थोड़ा ब्रेक लेकर फिर काम से संबंधित बातों का सोच-विचार करके आगे बढ़ें।
करियर : पैसों से संबंधित बड़ा फायदा जल्द ही नजर आएगा।
लव : पार्टनर्स एक-दूसरे का साथ देकर एक-दूसरे के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मर्द करते रहेंगे।
हेल्थ : एसिडिटी से संबंधित समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
कन्या - THE EMPEROR
आप जरूरत से अधिक मेहनत कर रहे हैं। किस काम पर मेहनत करने की आवश्यकता है और किस काम में आपको स्मार्टवर्क करके आगे बढ़ना होगा। इस बात को जान लें। वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन को नजरअंदाज ना करें। पिता के प्रति बढ़ रहा गुस्सा आपको मानसिक बेचैनी देगा। लोगों के द्वारा हुई गलतियों को माफ करके आगे बढ़ना सीखना होगा।
करियर : काम की जगह आपने आपका एक विशिष्ट स्थान बनाया है, उसी को टिका कर रखने की कोशिश करनी होगी।
लव : पार्टनर के साथ बातचीत करते समय गलत शब्दों का इस्तेमाल ना करें।
हेल्थ : त्वचा से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : मरून
लकी नंबर : 5
तुला - THE SUN
आपको विचारों में क्लेरिटी नजर आएगी, जिन बातों की वजह से आप नकारात्मक महसूस करते थे, उन बातों को जीवन से दूर किया जाएगा। योग्य व्यक्ति के परिचय में आने के कारण आगे क्या कदम उठाने है, इस बात का भी आपको पता चलेगा। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आप ही के पक्ष में होगा।
करियर : कार्य से संबंधित योजना की सही व्यक्तियों के साथ ही चर्चा करें और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए खुद पर विश्वास बनाए रखें।
लव : बच्चों के कारण पति पत्नी में वाद विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : पेट से संबंधित समस्याओं का समाधान प्राप्त होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 9
वृश्चिक - SEVEN OF PENTACLES
जिन बातों के बारे में आपने अधिक इंतजार किया था, उसका फल आपको प्राप्त होने वाला है, लेकिन कुछ बातों से संबंधित आप उम्मीद खो रहे हैं, जिसके कारण आपको नाराजगी भी महसूस होगी। यदि लक्ष्य दिए गए समय में प्राप्त होता भी है तो भी उसी से संबंधित खुशी कम नजर आएगी।
करियर : नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा नजर आ सकता है।
लव : व्यक्तिगत जीवन और प्रेम संबंधों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता है।
हेल्थ : आयुर्वेद द्वारा शारीरिक बीमारियों को ठीक कर पाना संभव होगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 2
धनु - QUEEN OF WANDS
किन बातों में आपको जिद दिखानी है और किन बातों को छोड़ देना है, इस बात का पता आपको अपने विचारों में परिवर्तन लाने के बाद ही पता चलेगा। अपने ईगो को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। जाने-अनजाने में आपकी बातों की वजह से दूसरों को अपमानित महसूस हो सकता है। जिसका आपके ऊपर अधिक नकारात्मक परिणाम होगा।
करियर : काम से संबंधित बातों को नजरअंदाज न करें।
लव : गलत व्यक्ति के साथ जुड़े रहने के कारण आपको मानसिक तकलीफ होगी।
हेल्थ : सेहत ठीक रहेगी। फिर भी छोटी-छोटी बीमारियों की तरफ नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 7
मकर - THE LOVERS
आपके द्वारा बोली गई बातों को आप ही के खिलाफ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए बात करते समय आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। परिवार के लोगों में वाद-विवाद बढ़ने के कारण आपको बेचैन महसूस होगा, जिसका असर आपके काम पर भी दिख सकता है।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को भागीदारी में किए गए व्यापार में नुकसान हो सकता है।
लव : तीसरे व्यक्ति का बढ़ता हस्तक्षेप पार्टनर्स में दूरियां बढ़ाएगा।
हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
कुंभ - JUSTICE
केवल अपने निर्णय पर ही अड़े रहने के कारण आप मनचाही बातें तो कर पाएंगे, लेकिन लोगों की आपके ऊपर नाराजगी बनी रहने के कारण आपको अकेलापन भी महसूस होगा। आपके अंदर बढ़ रही नकारात्मक भावनाओं को किसी के सामने प्रकट करने की आवश्यकता होगी, जिसके द्वारा आपको अपने विचारों में उचित बदलाव करना संभव हो सकता है।
करियर : काम की जगह हो रही गलत बातों का साथ ना दें।
लव : परिवार के व्यक्तियों के साथ विवाह से संबंधित बातों की वजह से विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफ दे सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
मीन - THE HIGH PRIESTESS
जब हम दूसरों की कमजोरी का फायदा उठाते हैं, तब भले ही आप को प्रगति नजर आए, लेकिन मानसिक समाधान प्राप्त नहीं होगा। किसी भी प्रकार के षड़यंत्र से संबंधित बातों से आपको दूर रहने की आवश्यकता होगी। पैसों के व्यवहार कायदे के दायरे में रहकर ही करें।
करियर : काम की जगह जितनी बातों से आपका संबंध है, केवल उतनी ही बातों पर ध्यान दें।
लव : पार्टनर की आपके ऊपर बनी नाराजगी को दूर कर पाना मुश्किल हो सकता है।
हेल्थ : पीठ दर्द हो सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
पॉजिटिव - आपका संतुलित तथा सकारात्मक व्यवहार आपको किसी भी शुभ-अशुभ स्थिति में उचित सामंजस्य बनाकर रखने में मदद करेगा। स्थान परिवर्तन संबंधी योजनाओं को मूर्तरूप देने के लिए समय अनुकूल है। नेगेटिव - इस...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.