शुक्रवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं, कन्या राशि के लोगों की बढ़ सकती हैं तकलीफें

8 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

शुक्रवार, 26 मई को मेष राशि के लोग दूसरों की सही बातों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेंगे तो लाभ मिल सकता है। वृषभ राशि के लोगों के जीवन में बड़े बदलाव आ सकते हैं। कन्या राशि के लोगों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - TEN OF PENTACLES

परिवार के लोगों के विचारों पर ध्यान दें। परिवार की बातें सुनकर कोई निर्णय लेंगे तो बेहतर रहेगा। स्वभाव में लचीलापन रखें, जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके लिए अपने काम में बदलाव करना पड़ सकता है।

करियर : करियर संबंधी जो उतार-चढ़ाव है, उसे दूर करने में सफलता मिलेगी। कमाई बढ़ सकती है।

लव : परिवार और पार्टनर के साथ के संबंध सुधरेंगे।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कतें धीरे-धीरे दूर होंगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृषभ - FOUR OF PENTACLES

बड़ा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने की वजह से जीवन में कई बदलाव आएंगे। व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने के लिए और प्रयत्न करने की जरूरत है। जिन कामों में आपने गलती की है, उन्हें सुधारने का मौका मिल सकता है। फिलहाल केवल खुद पर ध्यान रखें। आपके गलत विचारों की वजह से नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर संबंधी नाराजगी दूर करने के लिए फिलहाल वर्तमान के कामों पर ही ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी बातें धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगी। अभी हर एक समस्या का हल प्राप्त करने की कोशिश बिल्कुल न करें।

हेल्थ : शरीर पर बढ़ती सूजन दूर करने के लिए योग उपयोगी साबित हो सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

मिथुन - PAGE OF CUPS

आपको मिलने वाले अवसर का सही तरीके से उपयोग करें। जिन लोगों के साथ आपको करीब महसूस करते हैं, उनके साथ गलत व्यवहार न करें। आपके द्वारा कुछ बदलाव किए जा रहे हैं, जो आगे चलकर तकलीफ बढ़ा सकते हैं। जो निर्णय आपके लिए सही है, वह भले ही वह कितना भी कठिन हो, केवल उस पर टिके रहना आपके लिए जरूरी होगा।

करियर : अपने अहंकार पर काबू करके काम करने की कोशिश करें।

लव : लव रिलेशनशिप संबंधी बातों को ठीक से समझना होगा। आपको गलत बातों पर ध्यान नहीं देना है।

हेल्थ : इम्युनिटी बढ़ाने पर ध्यान दें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 9

कर्क - THE HIGH PRIESTESS

जीवन के अलग पहलुओं में संतुलन बनाए रखें। जो आपकी और परिवार के लोगों की अपेक्षाएं हैं, उनमें काफी अंतर है। इस कारण दिक्कतें हो सकती हैं। आप जीवन संबंधी बड़े निर्णय ले पाएंगे। शुरुआत में अगले कुछ दिनों तक मानसिक तकलीफ हो सकती है, लेकिन सही बातों पर आप ध्यान दे पाएंगे।

करियर : फिलहाल केवल फायदे को ध्यान में रखते हुए काम करने की आवश्यकता है। जिस प्रकार से कमाई बढ़ेगी, उस प्रकार से काम में बदलाव कर सकते हैं।

लव : पुराने रिलेशनशिप से खुद को दूर रखें। नए रिलेशनशिप पर ध्यान दें।

हेल्थ : शरीर की बढ़ती गर्मी के कारण जो तकलीफ है, उसे दूर करने के लिए होम्योपैथी उपचार ले सकते हैं।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

सिंह - TWO OF PENTACLES

काम की गति बढ़ने से पहले विचारों में स्पष्टता लाने की जरूरत है। बार-बार निर्णय बदलने की वजह से प्रयत्नों में सतर्कता रखें। आध्यात्मिक बातों से भावनाओं पर काबू करना आपके लिए संभव हो सकता है। पैसों की चिंता न करें। आर्थिक तंगी दूर करने के लिए किसी व्यक्ति से सहयोग मिल सकता है।

करियर : विदेश संबंधी काम अटक सकते हैं। किसी काम को अधूरा न छोड़ें।

लव : परिवार के लोगों की वजह से रिलेशनशिप में तकलीफ हो सकती है। पार्टनर और परिवार के लोगों की अपेक्षाओं को समझकर आपसी संबंध सुधारने की कोशिश करें।

हेल्थ : वजन की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5

कन्या - THE MOON

तकलीफें बढ़ने की संभावना है। यदि किसी व्यक्ति के द्वारा बोली गई बातों का असर आप पर हो रहा है तो फिलहाल उस व्यक्ति के सामने महत्वपूर्ण चर्चा न करें। यात्रा संबंधी लिए निर्णय की वजह से अन्य बातों में बदलाव हो सकता है। फिलहाल जीवन में भागदौड़ बढ़ती हुई नजर आ रही है।

करियर : काम संबंधी टारगेट पूरे करने के लिए सहकर्मियों से मदद ले सकते हैं।

लव : पार्टनर की सोच सुधारने के लिए अपनी क्षमता के अनुसार उन्हें सहायता करें।

हेल्थ : अपच और एसिडिटी हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 1

तुला - FOUR OF WANDS

परिवार के किसी सदस्य के निर्णय के कारण खुशियों मिल सकती हैं। आर्थिक स्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है। जीवन शैली में अचानक बड़ा बदलाव करने की कोशिश न करें। अपेक्षा के अनुसार लाभ प्राप्त करना आपके लिए संभव हो सकता है। केवल संयम बनाए रखें। सही दिशा में काम करें।

करियर : नौकरी करने वालों के टारगेट पूरे हो सकते हैं।

लव : पार्टनर की वजह से आपका विश्वास बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जो किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करने के लिए आपका हौसला बढ़ाएगा।

हेल्थ : लो बीपी संबंधी दिक्कत को नजरअंदाज न करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - THE EMPRESS

पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरी करते समय नई समस्या न बने, इस बात का ध्यान रखें। लोगों के आपस में बढ़ रहे विवाद के कारण आपको चिंता हो सकता है। किसी भी चिंता के कारण आपके काम पर असर न हो, इस बात ध्यान रखें। आपकी इच्छा शक्ति बढ़ती हुई नजर आएगी, जो काम पर फोकस बनाए रखने के लिए सही साबित हो सकती है।

करियर : करियर संबंधी समस्या की चर्चा बाहरी लोगों के सामने न करें। आपकी समस्या सुलझाने का रास्ता मित्र की मदद से मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता हो सकती है।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत संबंधी जागरूकता रखनी होगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

धनु - THREE OF SWORDS

परिस्थिति के अनुसार खुद को बदलने की कोशिश करें। समस्याएं जटिल बनती हुई नजर आ रही हैं। भले ही समस्याओं का हल आपकी अपेक्षा के अनुसार न हो, लेकिन सही तरीके से ही समस्या को जड़ से खत्म किया जा सकता है। फिलहाल जो अनुभव आपको प्राप्त हो रहे हैं, वह पुराने कर्मों के फल हैं, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : जिस टारगेट को पूरा करने की कोशिश आप कर रहे हैं, उससे जुड़ी जानकारी मिल सकती है।

लव : पार्टनर के अलावा अन्य किसी व्यक्ति के लिए आकर्षण महसूस हो सकता है।

हेल्थ : बीपी के कारण सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 8

मकर - PAGE OF PENTACLES

आर्थिक स्थिरता न होने से कोई बड़ा काम करना आपके लिए जरूरी होगा। जिन कामों में आपके द्वारा समझौता किया जा रहा है, उनकी वजह से निराशा हो सकती है। अपनी जीवन शैली सुधारने की कोशिश करें। अपेक्षा के अनुसार साथ न मिलने से अकेलापन महसूस होगा, नकारात्मकता बढ़ सकती है।

करियर : मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। आप जो प्रयत्न कर रहे हैं, उन्हें जारी रखना होगा।

लव : साथी के प्रपोजल पर ध्यान जरूर दें।

हेल्थ : पेट संबंधी दिक्कत बढ़ सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

कुंभ - SIX OF SWORDS

पारिवारिक जीवन में आ रहे बदलाव का असर आप पर और पार्टनर पर नजर आएगा। व्यक्तिगत जीवन की वजह से करियर में उतार-चढ़ाव हो सकता है। फिलहाल बड़ी जिम्मेदारी स्वीकार न करें। बच्चों के निर्णय आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकते हैं। बच्चों से बात करेंगे तो उनकी बातें समझ आएंगी और चिंता दूर हो सकती है।

करियर : टारगेट तय करके उसे छोटे हिस्सों में बांटकर काम करने की आवश्यकता है।

लव : लोगों की आलोचना के कारण रिलेशनशिप में नकारात्मकता हो सकती है।

हेल्थ : बच्चों को इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 8

मीन - SEVEN OF CUPS

यदि आप व्यक्तिगत जीवन में बदलाव चाहते हैं तो किसी एक ही पहलू पर पूरी तरह से ध्यान दें और उसे सुधारने की कोशिश करें। अधिकतर समस्याएं आपकी सेहत में आ रहे बदलाव के कारण है। शरीर की इम्युनिटी को बनाए रखें। आपकी कार्यक्षमता बढ़ेगी और काम पर फोकस बनाए रखें। तब आगे चलकर आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

करियर : करियर संबंधी अनेक अवसर आपको आसानी से मिलेंगे। इन अवसरों के जरिए बड़ा लाभ मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेने से पहले परिवार के लोगों से चर्चा करें।

हेल्थ : शुगर को नियंत्रण में लाना जरूरी है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7