शुक्रवार, 27 जनवरी को मेष राशि के लोगों के खर्चे में बढ़ोतरी हो सकती है। कर्क राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से बचना होगा। कन्या राशि के लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे तो जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - FOUR OF PENTACLES
पैसों से जुड़ी तकलीफ दूर करने के लिए अपने खर्च और आय के बारे में विचार करते हुए योजना बनाएं। खर्च बढ़ सकते हैं, अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की क्षमता आप में है। इसलिए खुद पर विश्वास बनाए रखें।
करियर : करियर को नई दिशा देने के लिए चुना हुआ रास्ता कठिन महसूस हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय पर टिके रहना आपके लिए आवश्यक होगा।
हेल्थ : अधिक सोच-विचार की वजह से तनाव के कारण सेहत बिगड़ सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
वृषभ - THE DEVIL
परिवार और करीबी रिश्ते में हो रहे उतार-चढ़ाव आपके लिए चिंता का कारण बन सकते हैं। जरूरत से अधिक परिवार की बातों में उलझे रहने से काम को आपके द्वारा नजरअंदाज किया जा सकता है। परिवार में से कोई व्यक्ति आपका विरोध कर सकता है। अभी हालात में बदलाव करना संभव नहीं है, इसलिए खुद को सकारात्मक बनाए रखें।
करियर : करीबी व्यक्ति के साथ कंपटीशन होगी, इस कारण काम और आपसी तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय आप अहंकार की वजह से नहीं ले रहे हैं, अहंकार आपके लिए दिक्कत बढ़ा सकता है।
हेल्थ : सेहत में सुधार करने के लिए संयम रखें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
मिथुन - ACE OF SWORDS
काम को बेहतर करने का उत्साह बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, लेकिन अपेक्षा के अनुसार अवसर न मिलने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। लक्ष्य काफी बड़े नजर आएंगे, लेकिन इन्हीं लक्ष्यों को छोटे हिस्सों में बांटकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा।
करियर : विदेश से जुड़े काम को जरूरत से अधिक महत्व देने की वजह से अवसर हाथ से निकल सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप की शुरुआत सकारात्मक होने के बाद भी एक-दूसरे की बातों को समझना कठिन महसूस होगा।
हेल्थ : पुरानी बीमारी की वजह से तकलीफ न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
कर्क - FIVE OF CUPS
पुरानी बातों का विचार करते हुए आप वर्तमान में जो सकारात्मक परिस्थिति है, उसे भी नकारात्मक बना रहे हैं। असफलता के विचारों पर ध्यान देने की वजह से अपनी क्षमता के अनुसार काम करना आपके लिए मुश्किल होगा। नए अवसर के लिए विचार करने के साथ काम करने की आवश्यकता होगी।
करियर : बेकार की बातों में उलझे रहने से महत्वपूर्ण अवसर हाथ से निकल सकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधित तनाव रहेगा, लेकिन अपेक्षा के अनुसार रिलेशनशिप में बदलाव भी नजर आएगा।
हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या ठीक करने के लिए डॉक्टर के साथ चर्चा करके खानपान में बदलाव करना होगा।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 2
सिंह - THE HANGEDMAN
परिस्थिति की जानकारी ठीक से होने के बाद भी आप काम नहीं कर पाएंगे, इस बात से कई लोग नाराज हो सकते हैं। जिन बातों के कारण आपको प्रसन्नता मिलती है, आपका ध्यान केवल उन्हीं बातों पर बना रहेगा। मित्रों के साथ के संबंधों में बार-बार उतार-चढ़ाव आने से अकेलापन महसूस हो सकता है।
करियर : काम संबंधी सकारात्मकता रहेगी। नए काम के बारे में विचार करना अभी सही नहीं रहेगा।
लव : रिलेशनशिप में नाराजगी दूर करने के लिए खुद को और पार्टनर को वक्त देने की कोशिश करनी होगी।
हेल्थ : माइग्रेन की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 4
कन्या - TEN OF CUPS
परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने की वजह से आपके अंदर अकेलेपन की भावना बढ़ सकती है। परिवार के लोगों को मदद करते समय अपनी क्षमता का ध्यान रखें। अन्य लोगों को महत्व देते हुए खुद की सेहत को नजरअंदाज न करें।
करियर : काम की वजह से जीवन में व्यस्तता रहेगी, लेकिन इस काम के जरिए आपको प्रगति प्राप्त हो सकती है।
लव : पुराने रिलेशनशिप के बारे में विचार करना छोड़ दें।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 5
तुला - EIGHT OF PENTACLES
पैसों से संबंधित काम में किसी भी प्रकार का गलत कदम न उठाएं। खुद की गलतियों से मिली सीख को अमल में लाने की कोशिश करें। आपको मिला अनुभव मूल्यवान है और इस अनुभव के जरिए जीवन में प्रगति प्राप्त कर पाएंगे।
करियर : नौकरी से जुड़े हुए लोगों को टारगेट के कारण तनाव हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित गलतियां सुधारने की कोशिश करें।
हेल्थ : कमजोरी की वजह से पैर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
वृश्चिक - NINE OF CUPS
अधिकतर काम मर्जी के अनुसार होने से प्रसन्नता रहेगी। जैसे-जैसे आर्थिक फायदा होगा, वैसे-वैसे जीवन में स्थिरता आएगी और पैसों से संबंधित तनाव दूर होगा। नई योजनाओं के बारे में आपके द्वारा विचार किया जा सकता है।
करियर : काम से संबंधित लोन प्राप्त करने में वक्त लग सकता है। अभी जिस प्रकार से आपकी क्षमता है, उसी प्रकार से काम करते रहें।
लव : पार्टनर के द्वारा बोली गई बातों के कारण मानसिक तकलीफ हो सकती है।
हेल्थ : वजन में अचानक से बदलाव नजर आएगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
धनु - THE WORLD
वर्तमान की परिस्थिति को समझते हुए खुद से अपेक्षाएं रखें। काम और पैसों से संबंधित किसी व्यक्ति के साथ की गई तुलना की वजह से आप खुद के लिए ही तकलीफ बढ़ा सकते हैं।
करियर : नई जिम्मेदारी प्राप्त होगी, लेकिन इस जिम्मेदारी की वजह से इंसेंटिव या अन्य फायदा मिल सकता है।
लव : रिलेशनशिप के बारे में जरूरत से अधिक विचार करने से आप खुद की समस्या बढ़ा सकते हैं।
हेल्थ : महिलाओं को हार्मोनल इंबैलेंस की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
मकर - TEN OF SWORDS
लोगों से अपेक्षा के अनुसार मदद न मिलने से तकलीफों से गुजारना पड़ेगा। व्यक्तिगत जीवन की गोपनीय बातें दूसरों के सामने बोलने की गलती न करें। अपनी संगत सुधारने की आवश्यकता है।
करियर : काम से संबंधित तनाव और अपेक्षा के अनुसार बदलाव न होने से आपकी निराशा बढ़ सकती है।
लव : पार्टनर के जीवन की कुछ नकारात्मक बातें सामने आने से विवाद होने की संभावना बन रही है।
हेल्थ : पीठ और कमर दर्द बढ़ सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
कुंभ - KING OF WANDS
केवल अपने विचारों को सच्चाई मानकर किए गए निर्णय की वजह से लोगों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। अपने स्वभाव में संयम लाने की कोशिश करें। जितना अधिक महत्व अहंकार और जिद को देंगे, उतनी अधिक परेशानियां बढ़ेंगी।
करियर : काम की जगह कोई निर्णय लेने से पहले अन्य लोगों की राय समझने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप से जुड़े हुए निर्णय को परिवार के सामने रखने से पहले खुद के विचारों को स्पष्ट समझना जरूरी है।
हेल्थ : घुटने का दर्द परेशानी बढ़ा सकता है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 5
मीन - THE EMPRESS
काम और परिवार के बीच संतुलन बनाए रखें। अभी भावनाओं पर नियंत्रण बना रहेगा, इस कारण सही बातों पर ध्यान दे पाएंगे। आपका जीवन सुधर सकता है।
करियर : नेचुरल प्रोडक्ट से जुड़े हुए लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त होगा।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएं।
हेल्थ : सेहत में किसी भी बदलाव को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.