शुक्रवार, 3 फरवरी को मेष राशि के लोग पारिवारिक संबंध सुधारने की कोशिश करें। मिथुन राशि के लोग अपनी भावनाएं ठीक से समझें और सही व्यक्ति के साथ ही शेयर करें। कन्या राशि के लोग पुरानी बातें भूल कर आगे बढ़ेंगे तो बेहतर रहेंगे। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन...
मेष - TEN OF PENTACLES
परिवार के साथ संबंध सुधारने की कोशिश करें। जब तक एक-दूसरे के साथ ठीक से बात नहीं होती है, तब तक बड़े निर्णय लेने से बचें। आपके द्वारा की गई बड़ी खरीदारी की वजह से परिवार में सुख शांति का रहेगी। अन्य लोगों का जीवन सुधारने के लिए किए गए प्रयत्न सफल होंगे।
करियर : साथियों के साथ चर्चा किए बिना काम में बदलाव न करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी तकलीफ दूर करने के लिए खुद मजबूत बनाएं।
हेल्थ : दिनभर थकान और आलस रह सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
वृषभ - KNIGHT OF WANDS
किसी करीबी व्यक्ति की वजह से आपको प्रेरणा मिलती रहेगी, इस कारण एकाग्रता बढ़ेगी। काम से जुड़ी हुई हर एक जिम्मेदारी खुद ही निभाएं। अपनी कमजोरियों को दूर करने की कोशिश करें। खुद को सुधारने के लिए प्रयत्न करते रहें।
करियर : काम की वजह से नई जगह नई बातें सीखने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप के बाद भी आपको अकेलापन महसूस हो सकता है।
हेल्थ : पैर दर्द की समस्या बढ़ने लगेगी।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
मिथुन - KNIGHT OF CUPS
अपनी भावनाओं को ठीक से समझें और सही योग्य व्यक्ति के सामने प्रकट करें। व्यक्ति के जीवन में सुख बना रहेगा। काम संबंधी बड़े अवसर नहीं मिलेंगे, लेकिन आप सकारात्मक रहेंगे।
करियर : काम की गति बढ़ाने के लिए प्रयत्न करते रहें।
लव : मनचाहा रिश्ता जल्दी ही प्राप्त हो सकता है।
हेल्थ : पेट संबंधी बीमारी ठीक करने के लिए खानपान में सुधार करना होगा।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 2
कर्क - EIGHT OF SWORDS
अपने पुराने विचारों से खुद को बाहर निकालकर मनचाहे लक्ष्य प्राप्त करने की कोशिश करें। अनजाने डर की वजह से विचारों में खोए रहेंगे, जिससे काम सही तरीके से कर पाना संभव नहीं होगा। पुरानी छोटी-छोटी बातों का पछतावा न करें। वर्तमान और भविष्य को सुधारने की कोशिश करें।
करियर : काम से जुड़े लोगों के साथ मिलकर बड़ी जिम्मेदारी पूरी कर पाना संभव हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप सुधारने का मौका मिलेगा।
हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 5
सिंह - TEMPERANCE
अपनी सफलता का अवलोकन करें और वर्तमान में बदलाव करने की आवश्यकता होगी। कई अच्छे कामों की वजह से प्रसन्नता रहेगी। हर एक छोटी सफलता का आनंद लेने की कोशिश करें, लेकिन आप अपने लक्ष्य से न भटकें, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : अपने कार्य को बेहतरीन तरीके से करने की वजह से बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप के उतार-चढ़ाव को दूर करने के लिए पार्टनर के साथ मिलकर प्रयत्न करें।
हेल्थ : शरीर डिहाइड्रेट हो सकता है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 4
कन्या - EIGHT OF CUPS
पिछली बातों को भूल कर नई बातें सीखने की कोशिश करें। कुछ कामों की वजह से प्रसन्नता मिलेगी, लेकिन अहंकार न बढ़ने दें। अभी विचारों से अधिक काम पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लक्ष्य प्राप्त करने के लिए अपने स्वभाव के बदलाव को समझने की कोशिश करें।
करियर : चल रहे विवाद जल्दी ही खत्म हो सकते हैं।
लव : रिलेशनशिप संबंधित तनाव धीरे-धीरे दूर होगा।
हेल्थ : नींद पूरी करने की कोशिश करें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
तुला - PAGE OF PENTACLES
पैसों की आवक सीमित रहेगी। इस वजह से खर्चों पर नियंत्रण करना होगा। जिन लोगों से अभी तक मदद प्राप्त हो रही है, उन पर अधिक निर्भरता होने से एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है। किसी व्यक्ति से अपेक्षा रखने से पहले उनकी उपलब्धि और क्षमता पर ध्यान दें।
करियर : काम करते समय सतर्क रहें।
लव : पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है, आपसी सामंजस्य से विवाद खत्म करें।
हेल्थ: शारीरिक कमजोरी बढ़ने लगेगी।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - PAGE OF SWORDS
आपके निर्णय की वजह से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अन्य लोगों को अपनी परिस्थिति समझाने से पहले खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। लोगों से प्राप्त होने वाली आलोचना की वजह से कोई काम अधूरा न रहे, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित तकलीफ जल्दी ही दूर होगी।
करियर : करियर संबंधी निर्णय गलत होने की संभावना है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर ही लें।
लव : रिलेशनशिप की वजह से हर नकारात्मकता महसूस हो सकती है।
हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ बढ़ती हुई नजर आ रही है। सेहत का ध्यान रखें।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
धनु - THE SUN
बड़ी समस्याएं दूर होने से नई ऊर्जा महसूस होगी। पुरानी बातों के बारे में विचार न करें। केवल भविष्य से जुड़े कामों को सुधारने की कोशिश करें। आपके प्रयत्नों के कारण अचानक से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।
करियर : परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को और मेहनत करने की आवश्यकता है।
लव : रिलेशनशिप में सुधार होगा। पार्टनर के साथ गलत व्यवहार न करें।
हेल्थ : पेट संबंधी इन्फेक्शन बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
मकर - FOUR OF SWORDS
नकारात्मक विचारों की वजह से आपकी तकलीफ बढ़ सकती है। जिस लक्ष्य को आप प्राप्त करना चाहते हैं, वह कठिन जरूर है, लेकिन कड़ी मेहनत से हासिल किया जा सकता है। अभी अपेक्षाएं सीमित रखें।
करियर : आप संवाद कौशल को बेहतर बनाएंगे तो काम आसानी से आगे बढ़ेंगे।
लव : रिलेशनशिप की वजह से चिंता बढ़ सकती है।
हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कत को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
कुंभ - SEVEN OF SWORDS
अपनी अपेक्षाएं पूरी करते समय दूसरों को जाने-अनजाने में दुख न हो, इस बात का ध्यान रखें। पैसों से संबंधित लेन-देन करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। जरूरी दस्तावेज संभालकर रखें, इनका गलत इस्तेमाल न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : काम की जगह चल रहे कंपटीशन की वजह से कोई व्यक्ति आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है।
लव : बड़ा निर्णय लेने से पहले अपनी परिस्थितियों का ठीक से अवलोकन करें।
हेल्थ : मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 5
मीन - THE HERMIT
मानसिक थकान हो सकती है, एकांत में समय बिताने की कोशिश करें। आपका अकेलापन दिक्कत दे सकता है। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करें।
करियर : अपने काम में पारंगत होने की कोशिश करें। अनुभव का ठीक से इस्तेमाल करें।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित चिंता छोड़कर सकारात्मक बातों पर ध्यान दें।
हेल्थ : एसिडिटी की वजह से पेट संबंधी जलन हो सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 6
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.