सोमवार, 13 मार्च को मेष राशि के लोगों को निराशा और गुस्से से बचना होगा। मिथुन राशि के लोगों की मेहनत सफल हो सकती है। धनु राशि के लोग अपनी कार्यक्षमता के अनुसार काम हाथ में लें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - SEVEN OF CUPS
जिन कामों की वजह से नाराजगी और निराशा बढ़ रही है, उन कामों में किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिल सकती है। इस व्यक्ति के द्वारा बोली गई बातों के कारण आपके विचारों को नई दिशा मिलेगी, इस कारण काम में बदलाव आ सकता है। पुरानी बातों के बारे में विचार बदलते हुए नजर आएंगे, इस कारण जीवन को एक नए तरीके से देखने की कोशिश करेंगे।
करियर : परिचित किसी व्यक्ति से मिले सहयोग के कारण काम संबंधी कठिन बातों को अंजाम तक पहुंचाना संभव होगा।
लव : लव रिलेशनशिप में संयम रखना होगा।
हेल्थ : कंधे में जकड़न हो सकती है, इसे नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 3
वृषभ - JUSTICE
आपके द्वारा किए गए काम की वजह से सकारात्मक महसूस होगा। मित्रों के साथ विवाद हो सकते हैं। आपसी तालमेल बनाए रखें। पैसो से संबंधित उत्पन्न हुई चिंता धीरे-धीरे दूर होगी। फिर भी आर्थिक पक्ष मजबूत बनाए रखना होगा।
करियर : करियर में अवसर प्राप्त करने के लिए आपके द्वारा मेहनत और प्रयत्न बढ़ाए जाएंगे।
लव : रिलेशनशिप से जुड़े निर्णय गलत साबित हो सकते हैं, उन्हें सुधारने के लिए प्रयत्न करना होगा।
हेल्थ : लो बीपी की समस्या तकलीफ का कारण बन सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 1
मिथुन - JUDGEMENT
आपके द्वारा की गई मेहनत सफल होते देखकर प्रसन्नता प्राप्त होगी। वर्तमान की बातों में बदलाव नजर आएगा। जिन बातों से आप खुद को दूर रख रहे हैं, उनका सामना करने का विश्वास बढ़ाना होगा। किसी व्यक्ति के लिए महसूस होने वाली नाराजगी को दूर करने के लिए बात करते रहने की आवश्यकता है। यदि आप प्रयत्न करते हैं तो उस व्यक्ति से संबंधित समस्या तुरंत दूर हो सकती है।
करियर : अपने काम की तुलना अन्य लोगों के साथ न करें।
लव : आपके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण तालमेल बिगड़ सकता है।
हेल्थ : पेट की जलन तकलीफ का कारण बन सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 5
कर्क - ACE OF WANDS
जिस प्रकार से आप में बदलाव आ रहा है, उस प्रकार से आपके आसपास के लोग भी बदलते हुए नजर आएंगे। आपकी व्यक्तिगत प्रगति देखकर करीबी लोगों को समाधान महसूस होगा। मैच्योरिटी के कारण पुरानी बातों को भूल पाएंगे।
करियर : अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े हुए नए अवसर आपको जल्दी प्राप्त होंगे। हर अवसर के लिए खुद को तैयार रखना आपके लिए जरूरी होगा।
लव : सकारात्मक और अपेक्षित रिलेशनशिप की शुरुआत जीवन में अचानक से हो सकती है।
हेल्थ : कब्ज की तकलीफ होने की संभावना बन रही है। खानपान पर बारीकी से ध्यान दें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 2
सिंह - SEVEN OF SWORDS
अचानक हुए खर्च आपकी चिंता बढ़ाएंगे। लोगों के साथ बन रही दूरियां आपके लिए तकलीफ का कारण बन सकती है। अभी का समय आपको क्या सीख प्रदान कर रहा है, ये ठीक से समझने की कोशिश करें। परिस्थिति नकारात्मक नहीं है। अगर आप स्वभाव में लचीलापन दिखाते हैं तो कई सारी बातें मन के अनुसार हो सकती हैं।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को भागीदारी में काम करने से नुकसान हो सकता है।
लव : नए व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप की शुरुआत होने से नकारात्मकता दूर होगी।
हेल्थ : पैर की सूजन दिक्कत दे सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
कन्या - THREE OF CUPS
जो बातें आपको निराश बना रही हैं, वह अचानक से बदलती हुई नजर आएंगी। लोगों के साथ की गई बातचीत के कारण बेहतर महसूस होगा। परिवार के लोगों के साथ मिलकर पार्टी या पिकनिक की योजना बनाई जा सकती है। लोगों के साथ मेल-मिलाप बनाए रखें।
करियर : अपने कार्यक्षेत्र में जिस स्किल में आप पारंगत हैं, उसमें प्रगति आसानी से मिलती जाएगी।
लव : परिचित व्यक्ति से विवाह का प्रपोजल मिल सकता है।
हेल्थ : सिर में भारीपन हो सकता है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 8
तुला - ACE OF CUPS
आपके द्वारा किए गए प्रयत्नों से अभी भले ही सफलता न मिले, लेकिन कुछ समय बाद परिस्थिति में बदलाव जरूर नजर आएगा। जो चिंता आपको सता रही है, उसे दूर करने के लिए परिचित व्यक्ति से मदद प्राप्त होगी। भविष्य से जुड़े कामों की जिम्मेदारी खुद ही लेने की कोशिश करनी होगी।
करियर : नौकरी से जुड़े लोगों को प्रशंसा प्राप्त हो सकती है।
लव : लव रिलेशनशिप के कारण आपको सकारात्मक महसूस होगा, लेकिन व्यक्ति की ठीक से परख करना आपके लिए आवश्यक है।
हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है। सेहत पर ध्यान देते रहें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - QUEEN OF PENTACLES
पैसों से संबंधित किए गए व्यवहार सफल साबित होंगे, लेकिन छोटी सी गलती भी आपके लिए समस्या बन सकती है। अभी से सतर्कता रखनी होगी। लोगों के द्वारा बोली गई बातों का गहराई से अवलोकन करें। लोगों के आपके लिए विचार नकारात्मक हो सकते हैं।
करियर : आपके कार्यक्षेत्र से जुड़े किसी व्यक्ति के कारण नए अवसर प्राप्त होंगे।
लव : पैसों से संबंधित किए व्यवहार की चर्चा पार्टनर के साथ जरूर करें।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी के कारण पैर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 7
धनु - SEVEN OF CUPS
यदि किसी निर्णय को अमल में लाने के लिए कठिनाइयां हो रही हैं तो उससे जुड़े विचारों को बदलने की कोशिश करें। आप परिस्थिति की केवल नकारात्मक बातों पर ध्यान देते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी कार्यक्षमता और समस्याओं को ध्यान में रखकर आगे बढ़ें। पुराने मित्रों के साथ कुछ समय बिताने की कोशिश करें।
करियर : किसी भी काम को वक्त से पहले पूरा करने की जिद न करें।
लव : रिलेशनशिप सकारात्मकता होने के बाद भी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
हेल्थ : बढ़ते हुए तनाव का असर सेहत पर होगा।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 9
मकर - SEVEN OF WANDS
आपके द्वारा बनाई गई योजना और वक्त का ठीक से इस्तेमाल करें। वर्ना तनाव बढ़ता हुआ नजर आएगा। भले ही आप अपना काम पूरे डेडीकेशन के साथ करें, लेकिन वक्त पर ध्यान न देने से आपकी नाराजगी बढ़ सकती है। परिवार से जुड़ी समस्याओं को अकेले सुलझाने की कोशिश करें।
करियर : काम की जगह के लोगों के द्वारा बोली बातों के कारण आपका विश्वास कम हो सकता है। अन्य लोगों के द्वारा दिए गए सुझाव के साथ अपनी कार्यक्षमता पर भी ध्यान दें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता हो सकती है।
हेल्थ : पेट दर्द की समस्या होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
कुंभ - KNIGHT OF CUPS
हर एक परिस्थिति के साथ संयम दिखाने की आपको आवश्यकता होगी। आपके द्वारा दिखाए गए संयम के कारण बड़ा बदलाव नजर आएगा। जिस प्रकार से आप भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे, उसी प्रकार से आपकी आध्यात्मिक प्रगति होती हुई नजर आएगी। जो सकारात्मक ऊर्जा को उत्पन्न करने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी।
करियर : लोगों से प्राप्त हो रही प्रशंसा और मिल रहे सुझावों पर ध्यान देते रहें। आपका विश्वास बढ़ेगा। साथ में खुद को किस प्रकार से बेहतर बनाना है, ये समझ आएगा।
लव : पार्टनर के साथ किसी कारण विवाद उत्पन्न होगा, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी न बढ़े, इस बात पर ध्यान दें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
मीन - KING OF SWORDS
लोगों के साथ किए कठोर बर्ताव के कारण आपको पछतावा हो सकता है। अपने स्वभाव में बदलाव करने की कोशिश करें। अपने क्रोध को आप किसी और व्यक्ति पर व्यक्त करने की कोशिश न करें। भावनाओं को ठीक से व्यक्त करना सीखें।
करियर : आपके द्वारा किए काम के कारण कुछ लोग नाराज नजर आएंगे और कुछ लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। आपको जो बात योग्य लगती हैं, केवल उन पर ही ध्यान देते रहें।
लव : पार्टनर के साथ स्पष्ट बातचीत करना और कठोर व्यवहार रखना तकलीफ का कारण बनेगा।
हेल्थ : घुटनों का दर्द है या जोड़ों से संबंधित तकलीफ है तो सतर्क रहें।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 6
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.