पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक जनवरी का पहला हफ्ता, पौष महीने की षष्ठी से द्वादशी तिथि तक रहेगा। इस दौरान रुक्मिणी अष्टमी, सफला एकादशी और स्वरूप द्वादशी व्रत रहेंगे। इस सप्ताह सिर्फ 3 ही व्रत रहेंगे। हालांकि पौष महीना होने से इन दिनों भगवान सूर्य की पूजा हर दिन की जाएगी। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये सप्ताह खास रहेगा। इसकी शुरुआत में ही बुध और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। साथ ही इस हफ्ते प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट में निवेश के लिए 3 दिन और व्हीकल खरीदी के लिए 2 शुभ मुहूर्त हैं। वहीं, 5 जनवरी को ऐसा योग बन रहा है जिसमें किए गए शुभ काम का तीन गुना फायदा मिलेगा। इस तरह ये 7 दिन कई तरह से खास रहेंगे।
तारीख और वार | तिथियां | व्रत-त्योहार |
4 जनवरी, सोमवार | पौष कृष्णपक्ष, षष्ठी | |
5 जनवरी, मंगलवार | पौष कृष्णपक्ष, सप्तमी | |
6 जनवरी, बुधवार | पौष कृष्णपक्ष, अष्टमी | रुक्मिणी अष्टमी |
7 जनवरी, गुरुवार | पौष कृष्णपक्ष, नवमी | |
8 जनवरी, शुक्रवार | पौष कृष्णपक्ष, दशमी | |
9 जनवरी, शनिवार | पौष कृष्णपक्ष, एकादशी | सफला एकादशी व्रत |
10 जनवरी, रविवार | पौष कृष्णपक्ष, द्वादशी | प्रदोष, स्वरूप द्वादशी व्रत |
ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
5 जनवरी, मंगलवार - त्रिपुष्कर योग (सुबह 07:20 से शाम 06:25 तक)
4 जनवरी, सोमवार - प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी का मुहूर्त, बुध का राशि परिवर्तन
6 जनवरी, बुधवार - व्हीकल और मशीनरी खरीदारी का मुहूर्त
8 जनवरी, शुक्रवार - प्रॉपर्टी में निवेश और व्हीकल खरीदारी का मुहूर्त
9 जनवरी, शनिवार - प्रॉपर्टी में निवेश या खरीदारी का मुहूर्त
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.