पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
5 से 11 अप्रैल तक व्रत और पर्व के 4 दिन रहेंगे। इस सप्ताह बुधवार को हिंदू कैलेंडर की पहली एकादशी रहेगी। इसके बाद शुक्रवार को प्रदोष व्रत रहेगा। इसी दिन त्रयोदशी तिथि होने से वारूणी पर्व भी रहेगा। इस पर्व पर तीर्थ में स्नान और दान करने की परंपरा है। जिसका कई गुना फल मिलता है। इसके बाद शनिवार को शिव चतुर्दशी पूजा और व्रत किया जाएगा। इस दिन मासिक शिवरात्रि होने से भगवान शिव की विशेष पूजा की जाएगी। इसके अगले दिन यानी रविवार को दर्श अमावस्या पर पितरों की विशेष पूजा और ब्राह्मणों को दान दिया जाएगा। ज्योतिषीय नजरिये से भी ये हफ्ता खास रहेगा। क्योंकि इन दिनों में नए कामों की शुरुआत करने के लिए एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। खरीदारी के लिए भी सिर्फ 7 अप्रैल बुधवार को वाहन खरीदी का शुभ मुहूर्त है। लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में बृहस्पति और हफ्ते के आखिरी में शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा।
तारीख और वार | तिथियां | व्रत-त्योहार |
5 अप्रैल, सोमवार | चैत्र कृष्णपक्ष, नवमी | |
6 अप्रैल, मंगलवार | चैत्र कृष्णपक्ष, दशमी | |
7 अप्रैल, बुधवार | चैत्र कृष्णपक्ष, एकादशी | पापमोचनी एकादशी |
8 अप्रैल, गुरुवार | चैत्र कृष्णपक्ष, द्वादशी | |
9 अप्रैल, शुक्रवार | चैत्र कृष्णपक्ष, त्रयोदशी | वारूणी पर्व, प्रदोष व्रत |
10 अप्रैल, शनिवार | चैत्र कृष्णपक्ष, चतुर्दशी | मासिक शिवरात्रि |
11 अप्रैल, रविवार | चैत्र अमावस्या | दर्श अमावस्या |
ज्योतिषीय नजरिये से ये सप्ताह
6 अप्रैल, मंगलवार - बृहस्पति का कुंभ राशि में प्रवेश 7 अप्रैल, बुधवार - वाहन खरीदी का विशेष मुहूर्त 10 अप्रैल, शनिवार - शुक्र का मेष राशि में प्रवेश
पॉजिटिव- इस समय ग्रह स्थिति पूर्णतः अनुकूल है। बातचीत के माध्यम से आप अपने काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। अपनी किसी कमजोरी पर भी उसे हासिल करने में सक्षम रहेंगे। मित्रों का साथ और सहयोग आपकी हिम्मत और...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.