4 दिसंबर, शनिवार को मंगल राशि बदलकर वृश्चिक में आ गया है। अब ये ग्रह खुद की ही राशि में रहेगा। इस राशि में पहले से ही केतु, सूर्य और बुध होने से अब चतुर्ग्रही योग बन गया है। मंगल और राहु का दृष्टि संबंध होने से अंगारक योग बन रहा है। ये अशुभ फल देने वाला योग है। मंगल 16 जनवरी तक इस राशि में ही रहेगा। तब तक ये अशुभ योग बना रहेगा। सितारों की इस स्थिति का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन...
भविष्यवाणी: प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि मंगल की वजह से देश में आंदोलन, हिंसा, उपद्रव और आगजनी की स्थितियां बन सकती है। हवाई या पानी से जुड़ी दुर्घटना होने की आशंका है। देश के कुछ हिस्सों में हवा के साथ बारिश रहेगी। भूकंप या अन्य तरह से प्राकृतिक आपदा आने की भी आशंका है। सेना और पुलिस विभाग से जुड़े बड़े मामले सामने आ सकते हैं। जल सेना की ताकत बढ़ेगी। देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी।
मिथुन, कन्या और मकर राशि के लिए अच्छा समय
मंगल के राशि बदलने से मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।
तुला समेत 6 राशियों के लिए अशुभ समय
मंगल के नीच राशि में आ जाने से मेष, वृष, सिंह, तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।
कर्क, कुंभ और मीन राशि के लिए मिला-जुला समय
मंगल के प्रभाव से कर्क, कुंभ और मीन राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा।
क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर ही घर से निकलना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। मिट्टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें। पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं। इन उपायों की मदद से मंगल का अशुभ असर कम किया जा सकता है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.