• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Jyotish Astrology Mangal Rashi Parivartan | Mars Transit (Taurus Rashi Parivartan) In Vrash, Alert For Aries Leo Gemini Capricorn Capricorn Rashifal

मंगल की चाल बदली, सभी राशियों पर पड़ेगा असर:कर्क, धनु, मीन राशि वालों को जॉब और बिजनेस में मिल सकते हैं तरक्की के मौके

5 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मंगल राशि बदलकर वृष में आ गया है। अब ये 12 मार्च तक यानी 120 दिनों तक इसी राशि में रहेगा। इस दौरान सूर्य, बुध और शुक्र से इसका दृष्टि संबंध बनेगा। जिससे कुछ अनचाही घटनाएं भी हो सकती हैं। सितारों की इस स्थिति का असर देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगल का राशि परिवर्तन...

कर्क, धनु और मीन राशि के लिए अच्छा समय
मंगल के राशि बदलने से कर्क, धनु और मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इन राशियों के लोगों को जॉब और बिजनेस में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। सेहत के मामलों में भी समय अच्छा रहेगा। मंगल के प्रभाव से पुरानी परेशानियां और विवाद खत्म हो सकते हैं।

कुंभ समेत 4 राशियों के लिए अशुभ समय
मंगल के नीच राशि में आ जाने से मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन 6 राशि वाले लोगों को जॉब और बिजनेस में संभलकर रहना होगा। तनाव और विवाद की स्थितियां बन सकती हैं। कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। धन हानि और सेहत संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। कर्जा न लें। कामकाज में लापरवाही और जल्दबाजी करने से भी बचना चाहिए।

मकर सहित 5 राशियों के लिए मिला-जुला समय
मंगल के प्रभाव से मेष, वृष, सिंह, कन्या और मकर राशि वाले लोगों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। इन 2 राशि वालों को कुछ मामलों में किस्मत का साथ मिल सकता है। फायदा भी होगा। लेकिन कामकाज में रुकावटें और अनचाहे बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। सेहत के मामले में उतार-चढ़ाव वाला समय रहेगा।

क्या करें अशुभ प्रभाव से बचने के लिए
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शहद खाकर ही घर से निकलना चाहिए। लाल चंदन का तिलक लगाएं। लाल फूलों से हनुमानजी की पूजा करें। सिंदूर लगाएं। मंगलवार के दिन तांबे के बर्तन में अनाज भरकर हनुमान मंदिर में दान करना चाहिए। मिट्‌टी के बर्तन में खाना खाएं। मसूर की दाल का दान करें। पानी में थोड़ा सा लाल चंदन मिलाकर नहाएं। इन उपायों की मदद से मंगल का अशुभ असर कम किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...