सोमवार, 16 जनवरी को मेष राशि के लोगों के काम में अंतिम समय पर दिक्कत आ सकती है, इसलिए इन्हें सतर्क रहना होगा। कर्क राशि के लोग एकाग्रता बनाए रखें। कन्या राशि के लोग सोच-समझकर खर्च करेंगे तो बेहतर रहेगा। मीन राशि के लोग अपने लक्ष्य में बार-बार बदलाव न करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - JUDGEMENT
तय कामों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न भी बढ़ाने होंगे। काम को जितना आसान समझ रहे हैं, उतना आसान है नहीं। अंतिम समय पर कई रुकावटें आ सकती हैं। इस कारण काम की गति धीमी रहेगी। साथ में अपने लक्ष्य के लिए आपकी नकारात्मकता भी बढ़ सकती है।
करियर : करियर की चिंता होने से आपके लक्ष्य में बदलाव हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप को ठीक करने के लिए आपके प्रयत्न जरूरी हैं। साथ ही पार्टनर की सोच पर भी ध्यान दें।
हेल्थ : पानी की मात्रा कम होने से दिक्कत हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
वृषभ - TWO OF PENTACLES
जीवन में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। पैसों की आवक रहेगी, आपके द्वारा किए गए लेन-देन सफलता दिला सकते हैं। पैसों से संबंधित स्थिरता प्राप्त करना आपके लिए संभव होगा।
करियर : विदेश से जुड़ा काम आपको आकर्षित कर सकता है।
लव : रिलेशनशिप के उतार-चढ़ाव का कारण जानने की कोशिश करें।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ बढ़ेगी।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
मिथुन - QUEEN OF CUPS
अपनी भावनाओं को अन्य लोगों के सामने प्रकट न कर पाने से मानसिक तकलीफ हो सकती है। किसी खास व्यक्ति के साथ की गई बातचीत के कारण आपका नजरिया बदल सकता है। दो अलग बातों में अटके रहने से दिक्कत हो सकती है। अभी जो भी मार्ग आपको सही लगता है, उस पर टिके रहना होगा।
करियर : अवसर मिलने के बाद भी फायदा न होने से चिंता हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप संबंधित सकारात्मक विचारों पर ध्यान देने की कोशिश करें।
हेल्थ : पेट दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 4
कर्क - ACE OF SWORDS
काम के लिए डेडीकेशन बढ़ेगा। एकाग्रता का इस्तेमाल करते हुए बड़े कार्य को पूरा करने की कोशिश करें। आपके आसपास के वातावरण में बदलाव हो सकता है, ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपके द्वारा किए गए काम की वजह से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी।
करियर : अपने कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, इस कारण खुद की गलतियों को सुधारा जा सकता है।
लव : व्यक्तिगत बातों में उलझे रहने से रिलेशनशिप की ओर ध्यान देना होगा।
हेल्थ : बदन दर्द और बुखार की तकलीफ न बढ़े, इस बात का ध्यान रखें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 3
सिंह - STRENGTH
अपनी इच्छाशक्ति का इस्तेमाल करते हुए कठिन कार्यों को पूरा करने की जिद आपकी रहेगी। मेहनत के साथ एकाग्रता बढ़ सकती है। पैसों से संबंधित इच्छा जल्द ही पूरी होगी। अपनी खूबियों के बारे में जागरूकता होने से विश्वास बढ़ेगा।
करियर : काम करते समय व्यर्थ बातों में ध्यान भटकने न दें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता दूर करने के लिए पार्टनर से चर्चा जारी रखें।
हेल्थ : यूरिन संबंधी तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
कन्या - QUEEN OF PENTACLES
अपेक्षा से अधिक खर्च होने से कुछ बातों पर नियंत्रण करने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। अभी आप हर एक काम का आनंद उठाने की कोशिश करेंगे, इस कारण खर्च रहेगा। आर्थिक आवक सुधारने का मौका जल्दी ही प्राप्त हो सकता है। अभी चिंताओं से बचें और वर्तमान पर ध्यान देते रहें।
करियर : काम की जगह लोगों के साथ मिलकर निर्णय लेने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप की वजह से मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है। खान-पान पर ध्यान रखें।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 5
तुला - EIGHT OF CUPS
किसी व्यक्ति का आप पर क्रोध बढ़ सकता है। खुद की गलतियों को स्वीकार करके बदलाव करने की कोशिश करें। आपके कारण किसी का नुकसान न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : नौकरी में बदलाव करने से अच्छा अवसर मिल सकता है।
लव : रिलेशनशिप में सुधार नजर आएगा, लेकिन आपको प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : नींद पूरी करने की कोशिश करें।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 4
वृश्चिक - ACE OF WANDS
अटके हुए कामों को पूरा करने के लिए किसी व्यक्ति का साथ मिलेगा। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलने की वजह से सरकारी कामों को आगे बढ़ाना आपके लिए संभव हो सकता है। जो काम अटके थे, वह जल्द पूरे हो सकते हैं। पुरानी कामों में बदलाव करते हुए नए लक्ष्य पर ध्यान देना होगा।
करियर : कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अपने काम में डेडीकेशन और रुचि बढ़ानी होगी।
लव : पार्टनर की वजह से प्रसन्नता प्राप्त हो सकती है।
हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कत हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 6
धनु - THE SUN
जो काम अभी तक आपने शुरू नहीं किए हैं, उनसे संबंधित जानकारी हासिल करें। पुरानी योजना का इस्तेमाल करते हुए काम करेंगे तो समय बर्बाद हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद प्राप्त हो सकती है।
करियर : काम की वजह से यात्रा का मौका मिलेगा और यह काम आसानी से सफलता दिला सकता है।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातें कठिन महसूस हो सकती हैं, उनके बारे में पार्टनर के साथ चर्चा जरूर करें।
हेल्थ : शरीर में खून की कमी हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 9
मकर - TEMPERANCE
केवल अपने विचारों में खोए रहेंगे, इस कारण वर्तमान की महत्वपूर्ण बातें नजरअंदाज हो सकती हैं। परिवार से जुड़ी हुई जिम्मेदारियां निभाते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
करियर : आपके द्वारा किए गए काम को किसी व्यक्ति के द्वारा कॉपी किया जा सकता है।
लव : पार्टनर से बात करते समय उनकी भावनाओं का सम्मान करें।
हेल्थ : डिहाइड्रेशन की वजह से थकान हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 7
कुंभ - EIGHT OF PENTACLES
आपके द्वारा की गई मेहनत और परिणाम का आंकलन करें। बड़े लक्ष्य के बारे में सोच-विचार करके आगे बढ़ें। जो भी बातें तनाव बढ़ाती हैं, उन्हें छोड़कर सकारात्मक सोच अपनाएं।
करियर : काम की वजह से नए अनुभव प्राप्त होंगे, इस कारण काम में विस्तार के लिए आपके द्वारा प्रयत्न किए जा सकते हैं।
लव : कठिन कामों में पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 6
मीन - FIVE OF SWORDS
अपने लक्ष्य में बार-बार बदलाव करने की गलती न करें। किसी एक ही काम पर टिके रहें। आर्थिक स्थिति सुधारने का मौका प्राप्त हो रहा है, लेकिन एकाग्रता कम होने से दिक्कत हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार प्रयत्न करें।
करियर : सरकारी काम से जुड़े हुए लोगों को सतर्कता रखनी होगी।
लव : अन्य लोगों के कारण पार्टनर के साथ विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : पैर पर सूजन हो सकती है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 8
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.