सोमवार, 27 मार्च को मेष राशि के लोग भविष्य की चिंता छोड़कर वर्तमान पर ध्यान दें। कर्क राशि के लोग खुद पर भरोसा रखेंगे तो सफलता मिल सकती है। तुला राशि के लोग एक समय में एक ही समस्या हल करेंगे तो परेशानियों से बच सकते हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - NINE OF CUPS
भविष्य संबंधित चिंता छोड़कर वर्तमान पर अधिक ध्यान दें। मित्रों के साथ हुई चर्चा आपके अंदर का विश्वास जगा सकती है। अपने बड़े लक्ष्य के बारे में विचार न करें। जितना हो सके, उतना खुद को आराम दें। नई ऊर्जा के साथ फिर से काम की शुरुआत करें।
करियर : टारगेट पूरे करने के लिए कठिन काम पर पहले ध्यान देने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप के लिए जितने प्रयत्न आपके द्वारा किए जाने चाहिए, वह आप कर चुके हैं। अब पार्टनर किस प्रकार से व्यवहार करत है, इस बात पर ध्यान दें।
हेल्थ : बढ़ते हुए वजन को नियंत्रण में लाना होगा।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 4
वृषभ - THE SUN
सीमित विचारों से खुद को बाहर निकालकर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुराने मित्रों के साथ हुई मुलाकात हो सकती है, प्रसन्नता मिलेगी। जिन बातों से संबंधित दुविधा है, वह दूर होगी, अचानक सही मार्ग मिलने से परिस्थिति बदल सकती है।
करियर : करियर से संबंधी बातों में जल्द ही बदलाव होगा। आज महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर ही लें।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी हुई बातें धीरे-धीरे सुधरने लगेंगी। पार्टनर के साथ संयम बनाए रखें।
हेल्थ : बच्चों की सेहत में सुधार होगा।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 8
मिथुन - EIGHT OF CUPS
पुराने विचारों से खुद को दूर करना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। जो बातें आपको कठिन महसूस हो रही हैं, उनकी चर्चा करीबी व्यक्ति के साथ करने की आवश्यकता है। अकेलापन न बढ़े, इस बात पर खास ध्यान रखें। जीवन में जो सकारात्मक बदलाव नजर आ रहा है, उसे स्वीकार करें, लेकिन पुरानी भावनाओं को पूरी तरह से सुलझाना आपके लिए आवश्यक होगा।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को शुरुआत में कठिनाइयों हो सकती हैं, लेकिन प्रयत्नों में सतर्कता बनाए रखें।
लव : नए रिलेशनशिप की शुरुआत अपेक्षा के अनुसार भले ही न हो, लेकिन ये रिलेशनशिप आपके जीवन को सही दिशा में ले जाएगा।
हेल्थ : शारीरिक कमजोरी न बढें, इस बात पर ध्यान दें।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 2
कर्क - ACE OF CUPS
खुद पर विश्वास बनाए रखें, आध्यात्मिक प्रगति होती हुई नजर आएगी। जिन बातों में बदलाव कर नहीं सकते हैं, उनके लिए समझौता करना पड़ सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव न बढ़े, इस बात पर भी ध्यान देना है। संयम बढ़ाने की कोशिश करते रहें। जिस प्रकार से भावनाएं सुलझेंगी, उसी प्रकार से संयम भी बढ़ता हुआ नजर आएगा।
करियर : आर्थिक परिस्थिति सुधरने से काम के लिए डेडिकेशन और रुचि बढ़ सकती है। नए काम को स्वीकार करने के लिए वक्त का ठीक से इस्तेमाल करना होगा।
लव : आज पार्टनर से बड़ी अपेक्षा न रखें।
हेल्थ : सेहत संबंधी जिन बातों की चिंता आपको महसूस हो रही है, वह दूर होगी।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
सिंह - TWO OF CUPS
परिवार के लोगों के साथ सही तरीके से बातचीत करना आवश्यक होगा। जब तक चर्चा नहीं होती है, तब तक खुद की गलती समझ नहीं आएगी। आज परिवार के लोगों को समय देने की कोशिश करें। जिस प्रकार से आपके करीबी रिश्ते सुधरने लगेंगे, उस प्रकार से मानसिक स्थिति में भी बदलाव नजर आएगा। जो काम के लिए फोकस बढ़ाने के लिए सही साबित हो सकता है।
करियर : आपके द्वारा किए काम की नकल कोई और व्यक्ति कर सकता है।
लव : पति-पत्नी में प्रेम और सामंजस्य बढ़ता हुआ नजर आएगा।
हेल्थ : एसिडिटी के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
कन्या - DEATH
बीते समय की तुलना वर्तमान के साथ न करें। वर्तमान में जो अनुभव प्राप्त हो रहे हैं, वह आपके काम की वजह से मिल रहे हैं। व्यक्तिगत निर्णय लेते समय केवल चुनिंदा लोगों के साथ ही चर्चा करें। जब तक बात आगे नहीं बढ़ती है, तब तक भविष्य की चिंता सताती रहेगी। सकारात्मक बातों की ओर आपका ध्यान बना रहेगा।
करियर : काम संबंधी ट्रेनिंग या उच्च शिक्षा के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता होगी।
लव : रिलेशनशिप की नाराजगी को दूर करना आपके लिए संभव हो सकता है।
हेल्थ : सेहत संबंधी किसी भी बात को नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 1
तुला - JUDGEMENT
एक समय में एक समस्या को पूरी तरह सुलझाने की कोशिश करनी होगी। हर बात के बारे में विचार करने से आपका तनाव बढ़ सकता है। लोगों के द्वारा बोली गई अच्छी बातों की वजह से आपका अहंकार बढ़ सकता है। स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं में बदलाव करने की कोशिश करें।
करियर : करियर संबंधी अपेक्षाएं बड़ी हैं तो उसी प्रकार से प्रयत्न भी ज्यादा करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक विचारों की चर्चा पार्टनर के साथ करनी होगी।
हेल्थ : शारीरिक थकान दूर करने के लिए आराम करने पर ध्यान दें।
लकी कलर : ग्रीन
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - EIGHT OF PENTACLES
खुद के लिए तय किया लक्ष्य काफी बड़ा महसूस होगा, लेकिन यदि इसे छोटे हिस्सों में बांटकर काम करने की कोशिश करेंगे तो बदलाव जरूर आएगा। अन्य लोगों के द्वारा बोली गई बातों के कारण सही-गलत का फैसला करना आपके लिए मुश्किल होगा। खुद की अपेक्षाओं को समझकर आगे बढ़ना होगा।
करियर : विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ काम करने का भी मौका प्राप्त हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधित बातों में बदलाव करने के लिए एक-दूसरे की अपेक्षाओं को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : खांसी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 7
धनु - NINE OF SWORDS
अभी तक जिन बातों के कारण आपको सुरक्षित महसूस हो रहा है, उन बातों में बदलाव नजर आ सकता है। परिस्थिति की असलियत सामने आएगी, जो तकलीफ का कारण बन सकती है। कठिन समय में आपको लोगों से साथ प्राप्त होता रहेगा। इसलिए खुद को अकेला न समझें। समस्याएं जल्द ही दूर होंगी। अपने हौसले को बरकरार रखना होगा।
करियर : काम से जुड़े हुए दस्तावेज पर बारीकी से ध्यान दें।
लव : पार्टनर के स्वभाव के नकारात्मक पहलुओं को ठीक से समझने की कोशिश करें। तभी रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेना संभव होगा।
हेल्थ : तनाव के कारण नींद संबंधी बेचैनी बढ़ सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
मकर - FOUR OF CUPS
योग्य व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है, इसे स्वीकार जरूर करें। नाराजगी की वजह से परिस्थिति को केवल नकारात्मक नजरिए से देखा जा रहा है, इस कारण अवसर को ठीक से पहचानना मुश्किल लगेगा। आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे सुधरेगी। लोगों से प्राप्त हुई प्रेरणा के कारण डिसिप्लिन बनाए रखना होगा।
करियर : अपने कार्य क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्र के बारे में भी आपके द्वारा विचार किया जा सकता है, लेकिन इसे अमल में तुरंत न लाएं।
लव : किसी व्यक्ति के लिए बढ़ता आकर्षण आपको बेचैन कर सकता है।
हेल्थ : शरीर में डिहाइड्रेशन उत्पन्न होगा।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 3
कुंभ - ACE OF SWORDS
जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उनके बारे में विचार जरूर करें। दिन की शुरुआत में कठिनाइयां महसूस होंगी, लेकिन प्रयत्नों के जरिए हल प्राप्त हो सकता है। दिन आपके लिए मिश्रित फलदाई साबित होगा। बड़े काम को स्वीकार करने से पहले अपनी क्षमता को ध्यान में रखें और जिन बातों में खुद को आप कमजोर समझते हैं, उनमें सुधार करने के लिए अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन जरूर लें।
करियर : वैद्यकीय क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा प्राप्त हो सकता है।
लव : रिलेशन का परिवार के लोगों के द्वारा विरोध किया जाएगा। फिर भी रिलेशनशिप संबंधी निर्णय पर आप टिके रहेंगे।
हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन हो सकता है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 1
मीन - FOUR OF PENTACLES
छोटे-छोटे प्रलोभनों के कारण जीवन में बदलाव नहीं कर पाएंगे। लक्ष्य से ध्यान भटकने न दें। अचानक से बड़ा खर्च होने की संभावना बन रही है, लेकिन चिंता का कारण नहीं होगा। कौन सी बातें आपके लिए सही हैं और कौन सी बातें बेकार हैं, इस बात पर ठीक से ध्यान दें।
करियर : पुराने क्लाइंट की मदद से नए लोगों के साथ परिचय हो सकता है। ये काम के विस्तार के लिए उपयुक्त होगा।
लव : पार्टनर की मानसिक स्थिति को जाने बिना अपने विचारों को उनके सामने बिल्कुल न रखें।
हेल्थ : सर्दी और बुखार की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 2
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.