पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नौ ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलने वाला शनि ग्रह 22 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में आ जाएगा। इस नक्षत्र का स्वामी चंद्रमा है। यहां शनि 18 फरवरी 2022 तक रहेगा। न्याय के देवता शनि के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ-अशुभ असर सभी राशियों पर पड़ेगा। चंद्रमा और शनि के इस योग के कारण ही मौसम में भी बदलाव होने के योग बन रहे हैं। इसके कारण देश के कुछ हिस्सों में बारीश और बर्फबारी हो सकती है। ठंड भी बढ़ने के योग हैं।
एक राशि बदलने में लगते हैं ढाई साल
काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र बताते हैं कि शनि ढाई साल में एक बार राशि बदलता है। इस दौरान कुछ महीने वक्री भी रहता है। यानी इतनी धीमी चाल से चलता है कि धरती से देखने पर लगता है, ये ग्रह पीछे की ओर चल रहा है। सबसे धीमा ग्रह होने की वजह से इसका अच्छा और बुरा असर ज्यादा समय तक रहता है। साढ़ेसाती, ढय्या और अपनी दृष्टि से शनि सभी राशियों को प्रभावित करता है।
18 फरवरी 2022 तक 12 राशियों पर शनि का असर
6 राशियों के लिए शुभ
मेष, कर्क और वृश्चिक राशि पर शनि के तांबे के पाये का असर रहेगा। ऐसे में इन राशियों के लोगों को आने वाले दिनों में फायदा होगा। कार्य-व्यापार में तरक्की मिलेगी और इनके भौतिक सुख बढ़ने की संभावना है। वृष, कन्या और धनु राशि वाले लोगों पर शनि के चांदी के पाये का असर होना है। इस कारण इन राशि के लोगों को अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किए गए कार्य सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति के योग हैं। इसके साथ ही इन राशि के लोगों को निजी जीवन में सकारात्मक फल प्राप्त होंगे।
6 राशियों को रहना होगा संभलकर
शनि का लौह पाया मिथुन, तुला और कुंभ राशि के हिस्से में आया है। इस साल इन राशि के जातकों को नौकरी-व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको संभलकर कार्य करने की आवश्यकता है। मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके खर्च में भी वृद्धि होगी। वाहन संभलकर चलाएं अन्यथा दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। सिंह, मकर और मीन राशि के जातकों को इस साल शनि का स्वर्ण पाया प्राप्त हुआ है। इस दौरान आपको संघर्ष के बाद सफलता मिलने की संभावना है। आपको अपने शत्रुओं से संभलकर रहने की आवश्यकता है। सलाह दी जाती है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को लेते समय बड़े बुजुर्गो की सलाह जरूर लें।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.