अगस्त में चार ग्रहों की चाल बदलेगी। इस महीने के पहले ही दिन बुध राशि बदलकर सिंह में आ गया है। इसके बाद 21 अगस्त को ये ग्रह फिर राशि बदलकर कन्या में चला जाएगा। इसके बाद सात अगस्त को शुक्र कर्क राशि में आएगा फिर महीने के आखिरी दिन ये सिंह राशि में चला जाएगा। इस महीने 10 तारीख को मंगल वृष राशि में प्रवेश करेगा। जिससे पिछले 45 दिनों से चल रहा अशुभ अंगारक योग भी खत्म हो जाएगा। फिर 17 अगस्त को सूर्य अपनी ही राशि यानी सिंह में आ जाएगा। इनके अलावा पूरे महीने गुरु और शनि वक्री ही रहेंगे।
पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र का कहना है कि अगस्त महीने के दौरान ग्रहों की चाल में होने वाले बदलावों का असर 12 राशियों समेत देश-दुनिया पर पड़ेगा। इस कारण देश में राजनैतिक, आर्थिक, प्रशासनिक और भौगोलिक बदलाव देखने को मिलेंगे। साथ ही इन ग्रहों का शुभ प्रभाव सिंह और कन्या राशि वाले लोगों पर रहेगा।
सूर्य सिंह राशि में (17 अगस्त से 17 सितंबर तक)
शुभ - मिथुन, तुला, वृश्चिक और मीन
सामान्य - मेष, वृष, सिंह, धनु और कुंभ
अशुभ - कर्क, कन्या और मकर
मंगल वृष राशि में ( 10 अगस्त से 16 अक्टूबर तक )
शुभ - कर्क, धनु और मीन
सामान्य - मेष, वृष, सिंह, कन्या और मकर
अशुभ - मिथुन, तुला, वृश्चिक और कुंभ
बुध: सिंह राशि में (1 से 21 अगस्त तक)
शुभ - मेष, मिथुन, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन
सामान्य - वृष और तुला
अशुभ - कन्या, मकर और कुंभ
गुरु: मीन राशि में (23 नवंबर तक वक्री)
शुभ: वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और कुंभ
सामान्य: मिथुन, धनु, मकर और मीन
अशुभ: मेष, सिंह और तुला
शुक्र: कर्क राशि में (7 से 31 अगस्त तक)
शुभ - कर्क, कन्या और मीन
सामान्य - मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक,
अशुभ - सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ
शनि: मकर राशि में (23 अक्टूबर तक वक्री)
शुभ: सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन
सामान्य: मेष, वृष, कर्क और कन्या
अशुभ: मिथुन, तुला, मकर और कुंभ
राहु-केतु: क्रमश: मेष और तुला राशि में (30 अक्टूबर 2023 तक)
शुभ: वृष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, धनु और कुंभ
सामान्य: मेष, कर्क, कन्या, तुला, मकर और मीन
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.