• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Prediction: Saturn Sets In Aquarius, Mercury Will Come In Capricorn On The 7th, Then Sun Saturn Will Form In Aquarius On February 13

ग्रह-नक्षत्रों की भविष्यवाणी:कुंभ राशि में अस्त हुए शनि, 7 को मकर राशि में आएगा बुध फिर 13 फरवरी को कुंभ राशि में बनेगा सूर्य-शनि का योग

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

फरवरी के पहले ही सप्ताह में शनि अस्त हो रहे हैं। इसके एक दिन बाद बुध का राशि परिवर्तन होगा। फिर 5 दिन बाद सूर्य राशि बदलेगा। शनि की चाल में बदलाव के साथ इन दो ग्रहों का परिवर्तन कई मायनों में खास होगा।

शनि अस्त होंगे तो बुध और सूर्य का राशि परिवर्तन कई उतार-चढ़ाव लाएगा। कुछ दिनों के लिए त्रिग्रही योग भी बनेगा। ज्योतिषियों के मुताबिक इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने के करण सोने में उतार-चढ़ाव आएगा। कृषि और बिजनेस में भी फायदा होगा।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र बताते हैं कि रविवार, 5 फरवरी को करीब शाम 7 बजे कुंभ राशि में अस्त होंगे। इसके बाद 10 मार्च को इसी राशि में वे अपनी सामान्य अवस्था में वापस आएंगे। इसके बाद मंगलवार, 7 फरवरी को बुध मकर राशि में सूर्य के साथ आ जाएगा। जिससे मकर राशि में बुध-सूर्य होने से बुधादित्य योग बनेगा। फिर सोमवार, 13 फरवरी को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में शनि के साथ आ जाएगा। इससे कुंभ राशि में सूर्य, शुक्र और शनि का त्रिग्रही योग रहेगा।

ग्रहों का असर... मौसम बदलेगा, शेयर मार्केट में बड़ी उथल-पुथल के योग

इन ग्रहों की चाल में बदलाव होने से अचानक मौसम परिवर्तन होने के योग बनेंगे। देश में कई जगहों पर अचानक ठंड बढ़ सकती है। साथ ही शेयर मार्केट में बड़ी उथल-पुथल होने के योग बनेंगे। इन ग्रहों के कारण प्रशासनिक फैसलों से देश में विवाद बढ़ाने की आशंका रहेगा। लोगों में मतभेद बढ़ सकते हैं। अधिकारियों के भ्रष्टाचार उजागर हो सकते हैं।

अव्यवस्था के कारण सरकारी नौकरीपेशा लोगों के कामकाज में रुकावटें आ सकती हैं। इस ग्रह स्थिति के कारण लोगों के दिल-दिमाग में अनिश्चितता रहेगी। कई लोगों के साथ क्या करें, क्या न करें की स्थिति बनी रहेगी और किस्मत का साथ भी नहीं मिल पाएगा।

काशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी बताते हैं कि सूर्य-बुध के शुभ योग से कृषि क्षेत्र यानी फसलों का उत्पादन बढ़ेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। बड़े निवेश और लेन-देन होंगे। मीडिया और वकालात से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा। इस शुभ योग से स्टूडेंट्स को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। साथ ही व्यापारिक क्षेत्रों में फायदा होने के भी योग बन रहे हैं।

खबरें और भी हैं...