पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नववर्ष 2021 में कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे तो कुछ ग्रह राशि परिवर्तन कर नए घर में प्रवेश करेंगे। पूरे साल में मंगल ग्रह 7 बार, गुरु 3 बार, सूर्य 11 बार, शुक्र 15 बार, बुध 19 बार और चंद्रमा हर सवा दो दिन में राशि परिवर्तन करेंगे। खास बात यह है साल 2021 में राहु-केतु और शनि अपना राशि परिवर्तन नहीं करेंगे।
नए साल पर शनि अपनी स्व राशि मकर, राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में ही रहेंगे। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र का कहना है कि सूर्य से लेकर मंगल तक नए साल में अपनी राशि परिवर्तन करेंगे। ग्रहों के चाल बदलने से व्यक्ति को कई बार शुभ तो कई बार अशुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। राशि परिवर्तन जातकों की लाइफ में तरक्की, नौकरी और अचानक धन प्राप्ति का योग लेकर आता है।
शनि मकर राशि में पूरे साल रहेंगे विराजमान
पं. मिश्र ने बताया कि न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव साल 2021 में कोई राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इसी राशि में रहकर शनि पूरे चराचर जगत को प्रभावित करेंगे। शनिदेव को कर्म का कारक भी माना जाता है, शनि कर्म के अनुसार फल देते हैं।
राहु वृषभ और केतु वृश्चिक में रहेंगे पूरे साल
पं. मिश्र के मुताबिक छाया ग्रह राहु वृषभ में और केतु वृश्चिक राशि में पूरे वर्ष भर रहेंगे। 23 सितंबर 2020 को राहु वृषभ राशि में और केतु वृश्चिक राशि में आए थे। राहु केतु के कारण पूरे विश्व में राजनीति चरम पर रहेगी और राजनीतिक उथल-पुथल चलती रहेगी। विश्व के कई राजनेताओं पर संकट छाया रहेगा।
पॉजिटिव- आज आपकी प्रतिभा और व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे और आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से संपन्न करेंगे। आपके विरोधी आपके समक्ष टिक नहीं पाएंगे। समाज में भी मान-सम्मान बना रहेगा। नेग...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.