• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Rashifal Saptahik Horoscope September 5th Week 2021: September Weekly Rashifal 2021, Aries Mesh Vrishab Weekly Horoscope, Saptahik Horoscope Leo Virgo Libra Scorpio

साप्ताहिक राशिफल:26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक वृष, सिंह और कुंभ राशि वालों के लिए रहेगा अच्छा समय

2 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
  • धनु और मीन सहित 8 राशियों पर रहेगा सितारों का मिला-जुला असर, मकर वालों को रहना होगा संभलकर

26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चंद्रमा वृष से कर्क राशि तक जाएगा। इन सात दिनों में चंद्रमा पर शनि और राहु-केतु की दृष्टि रहेगी। साथ ही चंद्रमा पर गुरु की दृष्टि भी रहेगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक मेष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु और मीन राशि वाले लोगों पर सितारों का मिला-जुला असर रहेगा। वहीं, मकर राशि वाले लोगों को नुकसान हो सकता है और गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती है। इनके अलावा वृष और सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा और कुंभ राशि वाले लोगों को फायदा मिलेगा।

एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भाम्बी के मुताबिक 12 राशियों का फल

मेष - पॉजिटिव- आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका झुकाव आपके स्वभाव को और अधिक सकारात्मक बना रहा है। सभी काम सोच-समझकर तथा शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने का प्रयास करें। आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी। तथा नजदीकी लोगों के साथ हास-परिहास तथा मनोरंजन में भी समय व्यतीत होगा।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि बैठे-बिठाए आप किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जिसकी वजह किसी नजदीकी व्यक्ति का आपके ऊपर आरोप-प्रत्यारोप लगाना हो सकता है। हालांकि जल्दी ही सच्चाई का खुलासा भी हो जाएगा।
व्यवसाय- इस हफ्ते बिजनेस संबंधी किसी काम में बहुत सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। जरा सी गलती या चूक का बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को योग्यता के कारण उचित मेहनताना मिलने की संभावना है।
लव- जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर और सौहार्दपूर्ण रहेंगे। घर का वातावरण भी खुशमिजाज बना रहेगा।
स्वास्थ्य- किसी भी कार्य को लेकर अत्यधिक तनाव ना लें, क्योंकि इसका नकारात्मक असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। धैर्य और संयम बनाकर रखने से मानसिक स्थिति सकारात्मक रहेगी और स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष - पॉजिटिव- इस सप्ताह आप जिस काम को करने की मन में ठान लेंगे, उसे पूरा करके ही दम लेंगे। साथ ही किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन व परामर्श भी आपकी सहायता करेगा। सामाजिक कार्यों में तथा किसी समाज सेवी संस्था में भी आपका योगदान रहेगा।
नेगेटिव- परंतु पारिवारिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान ना दे पाने की वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। इस समय गलत आदतों तथा गलत प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपका कोई नजदीकी संबंधी ही आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है।
व्यवसाय- कुछ नए कामों की योजनाएं बनेंगी। इस वक्त जोखिम भरे निवेश में भी फायदा मिलेगा। नौकरी में नए मौके और ऑफर मिल सकते हैं। अधिकारियों का मार्गदर्शन भी मिलेगा।
लव- किसी प्रिय व्यक्ति से संबंधित अनहोनी की खबर मिलने से परिवार में दुखद वातावरण रह सकता है। इस समय सबका मनोबल बनाकर रखना जरूरी है। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इम्यूनिटी स्ट्रांग रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व योगा अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

मिथुन - पॉजिटिव- अपनी कुछ गलतियों से सीखकर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव लाएंगे, जो कि बेहतरीन साबित होंगे। भाइयों के साथ चल रहा कोई वाद-विवाद भी समाप्त होगा। कोई मन मुताबिक बात बन जाने से बहुत अधिक प्रसन्नता बनी रहेगी।
नेगेटिव- कोई बाहरी व्यक्ति आपकी मदद करने का प्रयास करेगा। परंतु जल्दबाजी में कोई निर्णय ना लें। तथा दूसरों की मंशा समझने का प्रयास करें। अपने ऊपर अधिक काम का बोझ ना लादें। कुछ समय अपने मन मुताबिक कार्यों में भी व्यतीत करने से सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। परंतु ध्यान रखें कि किसी के हस्तक्षेप द्वारा आपकी कोई योजना गड़बड़ हो सकती है। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। तथा अपनी बनाई नीतियों पर ही कार्य करें। ऑफिस में भी किसी सहयोगी के साथ ना ही उलझें।
लव- वैवाहिक जीवन उत्तम बना रहेगा। युवा वर्ग कहीं फ्लर्ट करने की कोशिश ना करें। अन्यथा आप मुश्किल में पड़ सकते हैं।
स्वास्थ्य- शारीरिक रूप से आप फिट और तंदुरुस्त रहेंगे। जिसका सकारात्मक प्रभाव आपकी कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। परंतु अपना इम्यून सिस्टम मजबूत बनाकर रखें।

कर्क - पॉजिटिव- किसी समाज सेवी संस्था से जोड़ने तथा उसमें अपना सहयोग देने में इस सप्ताह का अधिकतर समय व्यतीत होगा। अगर घर परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो उसके लिए योजना बनाने के लिए उत्तम समय है। युवाओं को अपनी मेहनत की शुभ परिणाम हासिल होंगे।
नेगेटिव- ध्यान रखें कि आपके अहम की वजह से आपके कुछ बनते काम बिगड़ सकते हैं। तथा भाइयों के साथ ही कोई मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। समझदारी तथा शांति पूर्ण तरीके से काम लेने से परिस्थितियां ठीक हो जाएंगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर और अधिक ध्यान दें।
व्यवसाय- बिजनेस में अधिक प्रचार-प्रसार करना जरूरी है। प्रभावशाली नई संपर्क बनेंगे। इस वक्त मार्केटिंग संबंधी कामों पर ज्यादा ध्यान दें और लोगों के साथ मेलजोल बढ़ाएं।
लव- पति-पत्नी आपसी सहयोग द्वारा घर तथा व्यवसाय संबंधी सभी कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करेंगे। तथा परिवार जनों के साथ डिनर और घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है।
स्वास्थ्य- वंशानुगत बीमारी संबंधी पुराने रोग दोबारा उठ सकते हैं। इसलिए लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें।

सिंह - पॉजिटिव- आपकी मेहनत के अच्छे नतीजे मिलने से सुकून मिलेगा। अपनी काबिलियत पर भी गर्व रहेगा। संतान की उपलब्धि से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। घर में कोई धार्मिक आयोजन की योजना भी बनेगी।
नेगेटिव- जल्दी सफलता पाने के चक्कर में आपका मन कुछ नकारात्मक गतिविधियों की तरफ प्रवृत्त होगा। इसलिए अपने अंदर धैर्य और संयम बनाकर रखें। कभी-कभी आपका मनोबल गिरने से आपकी योजनाएं डगमगा सकती है। आय और व्यय में बेहतरीन तालमेल बनाकर रखें।
व्यवसाय- बिजनेस बढ़ाने की रूपरेखा पर काम करने का वक्त आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में बहुत अच्छी डील होने की संभावना है। नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश होंगे और प्रमोशन भी संभव है।
लव- जीवन साथी के साथ घर की ही किसी समस्या को लेकर नोकझोंक रहेगी। परंतु जल्दी ही समस्या का हल निकलेगा और आपसी संबंध और ज्यादा मधुर हो जाएंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता ना करें। आप शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहेंगे।

कन्या - पॉजिटिव- इस सप्ताह कई प्रकार की लाभदायक व खुशी भरी परिस्थितियां बन रही हैं। आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा पूरी ऊर्जा एकत्रित करके अपने काम पर ध्यान लगाएं। पिछले कुछ समय से चल रही समस्या का निवारण होने से घर-परिवार में सभी सुकून महसूस करेंगे।
नेगेटिव- बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं, इससे उनके आत्मबल में कमीं आ सकती है। नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी ना होने दें तथा समझदारी व शांति से काम लें। गुस्से व जल्दबाजी से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं।
व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण मौके मिलेंगे। सब काम खुद ही पूरे करने की कोशिश करें। वरना आपके किए गए कामों का श्रेय किसी ओर को मिल सकता है। इस समय बिजनेस मिलने की संभावना है।
लव- पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय एक साथ व्यतीत करें तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनाए। इससे परिवार में वापस सकारात्मक माहौल बन जाएगा।
स्वास्थ्य- ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा सर्दी से अपना उचित बचाव भी रखना जरूरी है।

तुला - पॉजिटिव- इस सप्ताह ग्रह स्थितियां आपके स्वाभिमान और आत्म बल को बढ़ाने में भरपूर योगदान दे रही हैं। काम के प्रति समर्पण आपको नई उपलब्धियां हासिल करवाएगा। कर्म और पुरुषार्थ के माध्यम से आप बेहतरीन सफलता भी हासिल करने में सक्षम रहेंगे।
नेगेटिव- काम ज्यादा होने की वजह से गुस्सा और चिड़चिड़ापन हो सकता है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बच्चों के साथ भी उनकी गतिविधियों के बारे में जानकारी लेने के लिए अवश्य समय व्यतीत करें। तथा अपने व्यक्तिगत जीवन पर किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें।
व्यवसाय- बिजनेस में जो चल रहा है उस पर ध्यान दें। अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। मार्केटिंग संबंधी कामों में रुकावटें आएंगी, लेकिन उन्हें दूर करने में आप सफल भी रहेंगे।
लव- पति-पत्नी, घर और बिजनेस में सामंजस्य बनाकर रखेंगे। जिससे पारिवारिक और आपसी संबंधों में मधुरता रहेगी। परिवार के साथ मनोरंजन के प्रोग्राम भी जरूर बनाएं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। ब्लड प्रेशर संबंधित दिक्कत हो सकती है। अपनी नियमित जांच अवश्य करवाएं।

वृश्चिक - पॉजिटिव- पिछले कुछ दिनों से आप जिस कार्य को करने के लिए प्रयासरत थे, इस सप्ताह उसके शुभ फल की प्राप्ति उम्मीद से अधिक हो सकती है। परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। किसी नवीन वस्तु अथवा आभूषण खरीदने की भी योजना बनेगी। मित्रों व रिश्तेदारों से संबंध मधुर बने रहेंगे।
नेगेटिव- परंतु कल्पना में योजनाएं ना बनाकर हकीकत में भी उन्हें क्रियान्वित करें। बच्चों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक समझें और सुलझाने का प्रयत्न करें। इससे उनका आत्मविश्वास बना रहेगा। अधिकतर समय घर के बाहर ही व्यतीत करना पड़ सकता है।
व्यवसाय- इस सप्ताह बिजनेस संबंधी नए आयाम बनेंगे। इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी काम करने से पहले उसके सब पहलुओं पर सोच-विचार करके योजनाएं बनाएं और उन पर काम करें। नौकरीपेशा लोग सावधान रहें, किसी गलती की वजह से अधिकारी नाराज हो सकते हैं।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। उन्हें उचित इलाज की जरूरत है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पेट संबंधी परेशानी होने पर आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करना आपको स्वस्थ रखेगा।

धनु - पॉजिटिव- व्यस्तता के बावजूद कुछ समय अपने मित्रों व रिश्तेदारों के लिए भी अवश्य निकालें। इससे आपसी संबंध और मजबूत होंगे। घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। शारीरिक रूप से आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे।
नेगेटिव- इस सप्ताह कोई अप्रिय समाचार मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं। जिसकी वजह से कोई भय अथवा अवसाद जैसी बातें आपके मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती हैं। कुछ समय आत्म चिंतन तथा आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको सुकून मिलेगा।
व्यवसाय- मशीनरी से जुड़े कामों में दिक्कतें आएंगी। इस समय कार्यक्षेत्र की हर छोटी से छोटी बात का भी बारीकी और गंभीरता से मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। आपकी कोई व्यापारिक सूचना लीक हो सकती है। कर्मचारियों की हर गतिविधि तथा क्रियाकलापों पर नजर रखें।
लव- किसी भी परेशानी में जीवन साथी तथा पारिवारिक सदस्य की सलाह अवश्य लें, निश्चित ही आपको उचित सलाह मिलेगी। प्रेम संबंधों में किसी तरह का मतभेद हो सकता है। अपने व्यवहार को संयमित रखें।
स्वास्थ्य- अत्यधिक तनाव का असर आपकी कार्य क्षमता व मनोबल पर भी पड़ेगा। यह समय धैर्य के साथ व्यतीत करने का है।

मकर - पॉजिटिव- इस सप्ताह कुछ विशिष्ट लोगों से आपके लाभदायक संपर्क बनेंगे। जिससे आपकी विचारशैली में नयापन आएगा। घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी। लंबे समय से चल रही किसी चिंता का भी समाधान निकलेगा।
नेगेटिव- संतान को लेकर किसी प्रकार की चिंता रह सकती है। परंतु किसी नजदीकी व्यक्ति के साथ समस्या शेयर करने से विचार विमर्श द्वारा समाधान भी मिल जाएगा। किसी पर अधिक भरोसा ना करें क्योंकि कुछ उम्मीदें टूटने से मन आहत हो सकता है।
व्यवसाय- बिजनेस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। किसी काम में ज्यादा पैसा ना लगाएं। नुकसान की आशंका है। साझेदारी के बिजनेस में पारदर्शिता रखें। गलतफहमी से संबंधों में दरार आ सकती है।
लव- जीवन साथी की अस्वस्थता की वजह से घर में आपका सहयोग अनिवार्य रहेगा। तथा बच्चे भी अनुशासित बने रहेंगे।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ अत्यधिक व्यस्तता के कारण थकान अनुभव हो सकती है।

कुंभ - पॉजिटिव- आपका अपने उसूलों व सिद्धांतों के साथ किसी प्रकार का समझौता ना करना आपके मान-सम्मान को और अधिक बढ़ाएगा। बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद भी घर परिवार पर बना रहेगा। कुछ रचनात्मक संबंधी कार्यों में आपकी विशेष रूचि रहेगी। चुनौतियों को स्वीकार करने से आपका आत्म बल और बढ़ेगा।
नेगेटिव- विरोधी आपके लिए कुछ मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। परंतु आप उन पर विजय हासिल कर लेंगे। युवा वर्ग जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में किसी गलत मार्ग को ना अपनाएं। इस समय आपके पास योजनाएं तो बहुत है, पर उन्हें कैसे क्रियान्वित करना है, इसमें मुश्किलें आएंगी।
व्यवसाय - नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो समय अच्छा है। फायदे के मौके मिलेंगे। कोई व्यवसायिक यात्रा भी आपके लिए फायदेमंद रहेगी। इसलिए मार्केटिंग तथा जनसंपर्को को और अधिक मजबूत करें।
लव- परिवार में किसी मुद्दे को लेकर कुछ तनाव बना रहेगा। आपसी सामंजस्य द्वारा शांतिपूर्ण तरीके से हल निकालने का प्रयास करें, अवश्य ही सफल होंगे।
स्वास्थ्य- वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी आशंका है।

मीन - पॉजिटिव- इस सप्ताह पारिवारिक तथा सामाजिक स्तर पर आपका वर्चस्व बढ़़ेगा। आपके ऊपर कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां आएंगी। पैसा आने के साथ-साथ व्यय की भी स्थिति बनी रहेगी। परंतु आर्थिक स्थिति संतुलित रहेगी। कुछ नजदीकी लोगों के साथ पारिवारिक गेट-टुगेदर हो सकती है।
नेगेटिव- आर्थिक निवेश संबंधी बातों पर दोबारा विचार अवश्य करें। दिन की शुरुआत में ही कुछ तनाव की स्थिति रह सकती है। भाइयों के साथ मतभेद होने की आशंका है। ज्यादा दिखावे की प्रवृत्ति से बचें तथा अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।
व्यवसाय- काम करने के तरीके में बदलाव लाएं। अपनी मेहनत के अनुरूप उचित नतीजे हासिल होंगे। नौकरीपेशा लोग अपने कामों के प्रति ज्यादा सजग रहें, कोई गलती होने से इंक्वायरी बैठने की आशंका है। बेहतर होगा कि दूसरों पर अधिक विश्वास ना करें।
लव- परिवारिक सदस्यों के साथ खरीदारी संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। एक साथ उचित समय बिताने से सभी को खुशी महसूस होगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु इस समय महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।