शनिवार का राशिफल:वृषभ राशि के लोगों का काम बढ़ेगा और कई बदलाव होंगे, सिंह राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें

13 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार, 18 मार्च को मेष राशि के लोगों को मेहनत ज्यादा करनी होगी। नए काम की शुरुआत हो सकती है। वृषभ राशि के लोगों के काम का बोझ बढ़ेगा और जीवन में कई बदलाव होंगे। सिंह राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - QUEEN OF SWORDS

नए काम की शुरुआत तेज गति से हो सकती है। आपको अपना लक्ष्य स्पष्ट होगा। मेहनत के साथ प्रयत्नों को बढ़ाना होगा। नए लोगों से परिचय होगा और कई नए अवसर प्राप्त होंगे। नई बातें सीखने का मौका मिलेगा। अवसरों का अवलोकन करके अच्छे अवसर पर ही फोकस करें।

करियर : करियर की चिंताएं को दूर करने के रास्ते मिलेंगे।

लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मकता दूर करने के लिए एक-दूसरे के साथ चर्चा कर पाएंगे।

हेल्थ : सेहत संबंधी दिक्कत को नजरअंदाज न करें। खास करके जब तकलीफ पेट संबंधित हो।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 3

वृषभ - THE FOOL

काम का बोझ अधिक रहने से व्यस्तता बनी रहेगी, फिर भी आप घर-परिवार के लिए वक्त निकाल पाएंगे। कई बातों में बदलाव नजर आएगा। परिवार के लोगों के साथ स्पष्ट चर्चा करेंगे तो एक-दूसरे की भावनाओं को समझना संभव होगा। किसी भी व्यक्ति के लिए नाराजगी न रखें।

करियर : पैसों से संबंधित चिंता दूर करने के लिए आपको एक से अधिक स्रोत प्राप्त करने के लिए कोशिश करनी होगी।

लव : पार्टनर से छोटी-मोटी बातों पर विवाद होते रहेंगे।

हेल्थ : शुगर संबंधी तकलीफ को नियंत्रण में लाने के लिए खानपान पर बारीकी से ध्यान दें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

मिथुन - KING OF WANDS

आपकी संगत में आ रहे बदलाव के कारण आप व्यक्तिगत जीवन में स्थिरता प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। अपनी अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए अन्य लोगों पर निर्भर न रहें। केवल प्रयत्नों पर जोर दें। मित्र या किसी करीबी व्यक्ति के द्वारा बोली गई बातों के कारण दुख हो सकता है। गलत बातों पर ध्यान देने से बचें।

करियर : करियर संबंधी अवसर के कारण आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधी दिक्कत को दूर करने में वक्त लग सकता है। पार्टनर के साथ संयम बनाए रखना होगा।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी गलत खान-पान के कारण होगी।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 2

कर्क - FOUR OF WANDS

जिन बातों के कारण आपके मूड में बदलाव नजर आ रहा है और जो बातें नकारात्मक महसूस हो रही हैं, वह बदलने लगेंगी। परिवार के लोगों के साथ दूरियां हो सकती हैं, ये दूरियां विचारों के कारण होगी। नकारात्मक विचारों से बचें। मानसिक स्वरूप से आप एक-दूसरे के साथ जुड़े रहेंगे।

करियर : मनचाहे क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है।

लव : रिलेशनशिप संबंधित उतार-चढ़ाव दूर होंगे, विवाह संबंधी बातों की चर्चा हो सकती है।

हेल्थ : कब्ज होने की संभावना बन रही है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 4

सिंह - KNIGHT OF SWORDS

नकारात्मक विचार दूर होने से राहत मिलेगी। आपके द्वारा बोली गई बातें अन्य लोगों को दुखी कर सकती हैं, इसलिए सोच-समझकर बोलें। जब तक कोई व्यक्ति अपनी चर्चा खुद नहीं करता है, तब तक किसी को भी सलाह देने से बचें।

करियर : मीडिया से जुड़े लोगों को एक से अधिक प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकते हैं। तनाव रहेगा, लेकिन काम पर ध्यान देना होगा।

लव : अन्य लोगों के कारण रिलेशनशिप में विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : गैस की तकलीफ बढ़ती हुई नजर आ रही है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

कन्या - PAGE OF CUPS

खुश खबर प्राप्त हो सकती है, इस कारण आपको प्रसन्नता मिलेगी। किसी व्यक्ति से प्रेरणा प्राप्त होगी। पैसों से संबंधित बड़ा लाभ मिल सकता है। अभी तक किए गए निवेश का सही इस्तेमाल करें। यदि आप किसी बड़ी खरीदारी के बारे में विचार कर रहे हैं तो उसे अमल में लाने के लिए समय अच्छा रहेगा।

करियर : काम की वजह से यात्रा की योजना बन सकती है।

लव : रिलेशनशिप संबंधी इनसिक्योरिटी दूर करने के लिए प्रयत्न बढ़ाने की आवश्यकता है।

हेल्थ : पीठ और कमर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 8

तुला - KNIGHT OF PENTACLES

काम से जुड़ी किसी भी बात में रिस्क न लें। योजना के अनुसार काम करते रहें। समस्या को दूर करने के लिए धीरे-धीरे प्रयत्न करते रहें। लोगों से मिल रहे सुझाव आपके लिए गलत साबित हो सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर तुरंत विश्वास करने की गलती न करें। लोग आपको सलाह देते रहेंगे, लेकिन किसी भी सलाह को स्वीकार करने से पहले अपने विचार ठीक से समझें।

करियर : व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आर्थिक लाभ सीमित मात्रा में नजर आएगा, लेकिन काम में स्थिरता मिलने से प्रसन्नता रहेगी।

लव : परिवार के लोगों से छुपाई गई बातों के कारण विवाद हो सकते हैं।

हेल्थ : नींद संबंधी दिक्कत बढ़ने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - THE TOWER

अभी तक जिन समस्याओं के कारण लक्ष्य अधूरे छूट रहे थे, वह दूर हो सकती हैं। कुछ लोगों की सच्चाई सामने आने से तकलीफ होगी, लेकिन संगत को परखना संभव होगा। बातें मन के विरुद्ध होंगी, लक्ष्य हासिल करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी होगी।

करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित लोगों को लेन-देन करते समय छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना होगा।

लव : रिलेशनशिप से अधिक अन्य बातों को महत्व देने से रिलेशनशिप में दरार हो सकती है या झगड़ा हो सकता है।

हेल्थ : पेट संबंधी बीमारी हो सकती है, इसे ठीक होने में वक्त लगेगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

धनु - THE WORLD

मानसिक तनाव दूर करने का मार्ग मिलेगा और करीबी व्यक्ति हर कदम पर साथ देगा। लेन-देन में जो बातें गलत हुई हैं, उन्हें सुधारना संभव हो सकता है। किसी चिंता के कारण काम अधूरा न छूटे, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : जिन लोगों को नए व्यापार की शुरुआत करनी है, उन्हें अभी से प्रयत्न करना होंगे। परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी।

लव : रिलेशनशिप में जिन बातों के कारण दिक्कत हो रही है, उन बातों को दूर करने के लिए पार्टनर और आप मिलकर प्रयत्न करते रहें।

हेल्थ : शरीर में इंफेक्शन होने की संभावना है। इम्यूनिटी पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

मकर - THE EMPRESS

व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बनाए रखना होगा। भावनात्मक रूप से खुद को कमजोर न समझें। खुद के द्वारा बनाए गए नियमों पर टिके रहना होगा। अपने बर्ताव के जरिए दूसरों को आकर्षित कर पाएंगे।

करियर : जिस काम को पूरा करने की क्षमता आप में है, केवल उससे संबंधित जिम्मेदारियां स्वीकार करें।

लव : पार्टनर को मानसिक रूप से कमजोरी महसूस हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग दें।

हेल्थ : महिलाओं को सेहत संबंधी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 3

कुंभ - PAGE OF PENTACLES

बार-बार एक जैसी गलती दोहराने की वजह से बड़ी प्रगति हासिल करना आपके लिए संभव नहीं है। खुद को आलस और नकारात्मक विचार से बाहर निकालने की आवश्यकता है। जो बातें आपको कठिन महसूस होती हैं, उन पर ध्यान देकर काम की शुरुआत करें। खुद पर विश्वास करके काम करेंगे तो बेहतर रहेगा।

करियर : नए सिरे से शुरू किए गए काम में शुरुआत से फायदा मिलेगा, लेकिन इस काम के जरिए आपके लिए कई मार्ग खुलेंगे।

लव : पार्टनर के साथ किए आर्थिक लेन-देन के कारण गलतफहमी हो सकती है, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर बदलते वातावरण का असर हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

मीन - PAGE OF SWORDS

पुरानी गलतियों का विचार करके आप खुद के लिए तकलीफ बढ़ा सकते हैं। मित्रों से विवाद न करें। आज किसी बड़ी समस्या का सामना नहीं होगा, लेकिन बेचैनी रह सकती है। किसी भी वजह से अपनी एकाग्रता को भंग न होने दें।

करियर : युवा वर्ग को काम के लिए गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है।

लव : पूर्व प्रेमी के जीवन में आने से आपके वर्तमान रिलेशनशिप में दिक्कत हो सकती है।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी और थकान बनी रहेगी। आराम करने पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

खबरें और भी हैं...