शनिवार, 21 जनवरी को मेष राशि के लोग अपने विचारों में सकारात्मक बदलाव करेंगे तो बेहतर रहेगा। मिथुन राशि के लोग परिवार की समस्याओं को नजरअंदाज न करें। कन्या राशि के लोगों को अपनी गलतियां सुधारने की कोशिश करनी चाहिए।
टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - KNIGHT OF PENTACLES
पैसों से जुड़े कामों में गंभीरता दिखाने की आवश्यकता है। जिन समस्याओं का हल नहीं मिल रहा है, उनके बारे में थोड़ा विचार करते हुए प्रयत्न में बदलाव करें। किन विचारों की वजह से आप खुद के लिए रुकावट बन रहे, इस बात को समझें। अपने विचारों में बदलाव करने की कोशिश करें।
करियर : व्यापार से जुड़े लोगों को काम के अवसर प्राप्त होंगे।
लव : रिलेशनशिप से संबंधित प्रश्न सुलझाते समय अपने अहंकार और गुस्से को खुद पर हावी न होने दें।
हेल्थ : सेहत में बदलाव देखने के लिए जीवन शैली को सुधारना होगा।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 4
वृषभ - ACE OF CUPS
परिवार के लोगों का साथ मिलने से आपको बेहतर महसूस होगा। पैसों से संबंधित चिंता किसी की मदद से दूर हो सकती है। जिस खरीदारी के बारे में आप सोच रहे है, वह अगले कुछ दिनों में हो पाएगी। परिवार के हर एक सदस्य का ठीक से ध्यान रखने की कोशिश करें।
करियर : काम से जुड़ी किसी भी बात का निर्णय लेने से पहले अपनी क्षमता को ध्यान में रखें।
लव : पार्टनर की वजह से जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
हेल्थ : सर्दी-खासी की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 6
मिथुन - TEN OF CUPS
परिवार के लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। उनकी समस्याओं को ठीक से समझना होगा। एक-दूसरे की अपेक्षाओं को पूरा करते समय खुद की अपेक्षाओं को नजरअंदाज न करें। परिवार के छोटे सदस्यों को आपकी मदद की जरूरत हो सकती है। भले ही आप मदद न कर पाए, लेकिन मार्गदर्शन देने की कोशिश जरूर करें।
करियर : काम से जुड़े लोगों का साथ अपेक्षा के अनुसार मिलने से काम के विस्तार पर ध्यान दिया जाएगा।
लव : पार्टनर और परिवार के बारे में विचार करते हुए निर्णय लें।
हेल्थ : कमर दर्द की परेशानी बढ़ सकती है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 1
कर्क - TWO OF SWORDS
वर्तमान परिस्थिति पर ठीक से ध्यान न देने की वजह से केवल भावनात्मक निर्णय आपके द्वारा लिए जा सकते हैं। नकारात्मक बातों का अधिक प्रभाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। नकारात्मक बातों को जरूरत से अधिक महत्व देने की वजह से आपसे कुछ गलतियां होने की संभावना बन रही है। मन से डर निकाल कर काम करें।
करियर : काम से जुड़ी डेडलाइन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी दुविधा जल्द ही दूर होगी।
हेल्थ : बदलते वातावरण का असर सेहत पर हो सकता है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 2
सिंह - THE MAGICIAN
आपकी इच्छा शक्ति और निश्चय की वजह से प्राप्त हुए स्रोत का ठीक से इस्तेमाल करें। आप वर्तमान में बदलाव करने की कोशिश करें। लोगों के विरोध को नजरअंदाज करके अपने काम पर ध्यान देने की कोशिश करें। अन्य लोगों के महत्वपूर्ण सुझाव पर भी ध्यान दें।
करियर : विद्यार्थियों को अपेक्षा के अनुसार काम करने का मौका प्राप्त हो सकता है।
लव : पार्टनर्स का एक-दूसरे के लिए आकर्षण और प्रेम बढ़ता हुआ नजर आएगा।
हेल्थ : छाती के विकार बढ़ने की संभावना बन रही है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 3
कन्या - THE HERMIT
एकांत में समय बिताने की वजह से आपके द्वारा हुई गलतियों को समझने की कोशिश करें और सुधार करने के लिए अपने स्वभाव में बदलाव करें। नए लोगों का साथ मिलने का मौका आपको प्राप्त होगा। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय उनके निजी जीवन में दखलंदाजी न करें।
करियर : काम से संबंधित रखा गया टारगेट कठिन महसूस होगा।
लव : रिलेशनशिप संबंधी चिंता बढ़ सकती है।
हेल्थ : थकान दूर करने के लिए आराम करें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 5
तुला - NINE OF CUPS
पैसों से संबंधित लेन-देन की वजह से बड़ी तकलीफ दूर होती हुई नजर आ रही है। भविष्य संबंधी विचार करते हुए वर्तमान में बदलाव करने की कोशिश करें। काम संबंधी निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा जरूर करें। परिवार के द्वारा आपको खुशियां प्राप्त होती रहेंगी।
करियर : नौकरी करने वालों को बढ़ोतरी प्राप्त हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से जीवन में स्थिरता महसूस होगी।
हेल्थ : गलत खान-पान के कारण वजन में अचानक से बदलाव नजर आ सकता है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
वृश्चिक - SIX OF WANDS
आपकी प्रगति देखकर किसी के मन में आप के लिए जलन की भावना पनप सकती है। भावनाएं नकारात्मक होने की वजह से एक-दूसरे के लिए थोड़ी नाराजगी बढ़ सकती है। किसी की सहायता करते समय उनकी अपेक्षाओं को ठीक से जानने की कोशिश करें।
करियर : व्यापारी वर्ग को बड़ा आर्डर प्राप्त होने की वजह से आर्थिक समस्याएं दूर हो सकती हैं।
लव : अपने स्वभाव में लचीलापन रखें। पार्टनर की बातों को समझने की कोशिश करें।
हेल्थ : पैर दर्द की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 7
धनु - THE CHARIOT
यात्रा संबंधी योजना सफल हो सकती है। परिवार के लोगों से मिलना आपके लिए संभव होगा। काम से अधिक व्यक्तिगत जीवन सुधारने पर आपके द्वारा जोर दिया जा सकता है। एक-दूसरे के लिए महसूस होने वाले नकारात्मक विचारों या पिछले मनमुटाव को दूर करना आसान होगा।
करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को नई जिम्मेदारियां प्राप्त हो सकती हैं।
लव : पार्टनर्स के स्वभाव अलग होने के बाद भी एक-दूसरे का साथ मिलता रहेगा।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 9
मकर - PAGE OF CUPS
अपेक्षा से कम समय में काम पूरा होने की वजह से नई बातों की तरफ आपके द्वारा ध्यान दिया जा सकता है। जीवन में कुछ बदलाव नजर आएंगे। जिन बातों के लिए आप मानसिक रूप से तैयार हैं, उनके लिए फोकस बढ़ाते रहें। साथ में नई बातों को अपनाने के लिए सीमित विचारों से निकलना आपके लिए जरूरी होगा।
करियर : काम से संबंधित प्रगति के कारण आपकी रुचि बढ़ती रहेगी, इस कारण आप अधिक मेहनत करके काम करते हुए नजर आएंगे।
लव : लव रिलेशनशिप की शुरुआत सकारात्मक तरीके से हो सकती है।
हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना बन रही है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 3
कुंभ - THREE OF SWORDS
अचानक से किसी व्यक्ति से मिली जानकारी की वजह से आपका तनाव बढ़ सकता है, लेकिन इस जानकारी के जरिए महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा। दिन की शुरुआत में निराश महसूस हो सकता है, लेकिन परिस्थिति को समझकर अपने लक्ष्य प्राप्त करने का रास्ता मिलने की वजह से निराशा दूर होगी।
करियर : काम करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चुनिंदा अवसरों पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
लव : जब तक रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय पक्का नहीं होता, तब तक रिलेशनशिप की चर्चा अन्य लोगों के साथ न करें।
हेल्थ : दांत संबंधी तकलीफ ठीक करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 4
मीन - TWO OF WANDS
आपको मिली प्रगति को ध्यान में रखकर नई योजना बनाने की आवश्यकता है। अभी अकेलापन महसूस हो सकता है। आपके स्वभाव और बोली गई बातों की वजह से लोगों से मिलने वाला सहयोग रुक सकता है।
करियर : विदेश से जुड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं।
लव : पार्टनर के साथ विवाद हो सकता है, नकारात्मकता से बचें।
हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 8
Copyright © 2022-23 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.