शनिवार, 28 जनवरी को मेष राशि के लोगों को अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। सिंह राशि के लोग गलत से बचेंगे तो बेहतर रहेगा, वर्ना नुकसान हो सकता है। कुंभ राशि के लोग नकारात्मक विचारों से बचें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...
मेष - KING OF PENTACLES
किसी भी योजना को अमल में लाते समय गड़बड़ हो सकती है। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें, वर्ना पैसों से संबंधित तनाव बढ़ सकता है। दूरदृष्टि रखकर बनाई गई योजना के लिए अभी से काम शुरू करें।
करियर : अपने निर्णय को ध्यान में रखते हुए जीवन शैली में बदलाव करना होगा। काम से जुड़ी हर एक बात को महत्व देने की कोशिश करें।
लव : रिलेशनशिप संबंधी नकारात्मक विचार के प्रभाव में आकर निर्णय न बदलें।
हेल्थ : शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 1
वृषभ - THE EMPEROR
आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय दूसरों को मिलने से उदासीनता हो सकती है। अन्य लोगों के लिए बढ़ता हुआ क्रोध आपके लिए नुकसान का कारण न बने, इस बात का ध्यान रखना होगा। मेहनत के जरिए सफलता मिल सकती है, लेकिन फिर भी भविष्य की चिंता रहेगी।
करियर : लोगों के द्वारा मिल रहे सुझाव पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपनी मनमर्जी के अनुसार काम करना आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्णय अभी कठिन रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाने की कोशिश करें।
हेल्थ : अपच की समस्या बढ़ती हुई नजर आ रही है।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 5
मिथुन - SEVEN OF SWORDS
खुद की बातों को महत्व देने की कोशिश करें। लोगों से प्राप्त हो रहे विरोध को ठीक से समझें। आपके द्वारा गलत लोगों पर भरोसा न किया जाए, इस बात का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी।
करियर : काम संबंधी चिंता बढ़ती हुई नजर आ रही है। अपने मन के अनुसार काम में बदलाव होने में वक्त लगेगा।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ी जो बातें आपको सही महसूस होती हैं, केवल उन पर ध्यान बनाए रखें।
हेल्थ : पैर दर्द की समस्या बढ़ती हुई नजर आ रही है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 3
कर्क - DEATH
पुरानी बातों के प्रभाव से निकलकर जीवन में नई शुरुआत करने की कोशिश करें। पुरानी बातों को याद करके खुद के लिए नकारात्मकता न बढ़ाएं। लक्ष्य संबंधी बातों को समझने की कोशिश करें। आपका हर एक कदम महत्वपूर्ण है, इसलिए वर्तमान में कोई गलती न हो, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : काम की जगह जो जिम्मेदारी आपको प्राप्त हुई है, उसे ठीक से निभाने की कोशिश करनी होगी।
लव : रिलेशनशिप संबंधी बड़ा निर्णय आपके द्वारा लिया जाएगा।
हेल्थ : नींद ठीक से न होने से थकान हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 2
सिंह - ACE OF PENTACLES
किसी भी काम को आगे बढ़ाते समय पूरी जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता है। गलत लोगों की संगत में आप खुद का नुकसान कर सकते हैं। जीवन शैली सुधारने के लिए जरूरत से अधिक पैसा खर्च न करें। अभी पैसों की आवक बनी रहेगी, धन का निवेश ठीक से इस्तेमाल करें।
करियर : व्यापारी वर्ग को परिचित व्यक्ति के साथ मिलकर काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा।
लव : वैवाहिक जीवन में सुधार हो सकता है।
हेल्थ : उल्टी और अपच की तकलीफ होने की संभावना है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 4
कन्या - KNIGHT OF CUPS
भावनाओं को नियंत्रण में रखें और आगे की योजना सोच-समझकर बनाएं। अभी कई कामों में सुधार करना आपके लिए आवश्यक होगा। जिन बातों की वजह सेआपका मन भटकता है या बेकार की चिंता उत्पन्न होती है, उनसे दूर रहें।
करियर : काम से जुड़े लोगों के साथ ठीक से संवाद बनाए रखें।
लव : रिलेशनशिप में प्राप्त हुए इनकार को स्वीकार करके आगे की सोचें।
हेल्थ : सर्दी और कफ की तकलीफ बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 8
तुला - THREE OF SWORDS
लोगों के साथ के बदलते हुए रिश्तों की वजह से तनाव होगा। अकेलापन भी बढ़ सकता है। लोग आपसे दूर क्यों जा रहे हैं, इस बात का अवलोकन करने की आवश्यकता है। पैसों से संबंधित निर्णय हड़बड़ी में न लें।
करियर : नौकरी करने वालों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और नई नौकरी के जरिए बढ़ोतरी भी मिलेगी।
लव : पार्टनर के साथ उत्पन्न हुए विवाद के कारण परिवार में तनाव रह सकता है।
हेल्थ : दांत संबंधी समस्या बढ़ने की संभावना है।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 6
वृश्चिक - TWO OF CUPS
नए लोगों के साथ मेल-मिलाप बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। अन्य लोगों के द्वारा दी गई सलाह की वजह से व्यक्तिगत जीवन में सुधार करने की कोशिश करेंगे। हर एक व्यक्ति को खुश रख पाना मुश्किल है, फिर भी करीबी लोगों के साथ के संबंध सुधारने की कोशिश करें।
करियर : काम से जुड़ी जिन बातों में असफलता मिली है, उसमें सकारात्मक बदलाव आ सकता है।
लव : परिचित व्यक्ति से लव प्रपोजल या विवाह संबंधित प्रस्ताव प्राप्त होगा।
हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या नजरअंदाज न करें।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 7
धनु - TWO OF WANDS
अपनी सफलता का ठीक से अवलोकन करके आगे की योजना बनाई जाएगी। जिन लोगों का आपके जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है, उनके साथ हर एक बात में पारदर्शिता बनाए रखना है। रिलेशनशिप संबंधी तनाव है तो उसमें सुधार करने की कोशिश करें।
करियर : काम संबंधी निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करना जरूरी होगा।
लव : आर्थिक परिस्थिति सुधारने के लिए मिलकर प्रयत्न करने की आवश्यकता है। वर्ना पार्टनर्स में विवाद हो सकते हैं।
हेल्थ : कंधे की जकड़न तकलीफ दायक होगी।
लकी कलर : पीला
लकी नंबर : 9
मकर - TWO OF PENTACLES
उतार-चढ़ाव के कारण दिनभर उदासीनता रहेगी। आज किसी भी काम पर ठीक से ध्यान देना संभव नहीं होगा। लोगों से प्राप्त हो रहे सुझाव के कारण आपकी दुविधा बढ़ती हुई नजर आ रही है। चुनिंदा लोगों के साथ चर्चा करते हुए अपनी समस्याओं का हल ढूंढने की कोशिश करें।
करियर : काम से जुड़ी स्किल्स को बेहतर बनाना आपके लिए जरूरी है।
लव : रिलेशनशिप से जुड़ा निर्णय लेते समय सही-गलत का फैसला ठीक से करें।
हेल्थ : गले की खराश और खांसी की तकलीफ बढ़ेगी।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 4
कुंभ - SIX OF SWORDS
मन के विरुद्ध कुछ निर्णय लेने से शुरुआत में चिड़चिड़ापन महसूस होगा, लेकिन इस निर्णय के जरिए जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। पिछली बातों का अधिक विचार न करते हुए जीवन में आगे बढ़ने की कोशिश करें। परिवार के लोगों को आपकी सहायता की आवश्यकता है, उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश करें।
करियर : काम या पैसों से संबंधित बनाए गए टारगेट पर फोकस बढ़ाकर प्रयत्न करते रहें।
लव : आपके द्वारा किए गए किसी भी बर्ताव के कारण पार्टनर को अकेलापन महसूस न हो, इस बात का ध्यान रखें।
हेल्थ : बच्चों की सेहत पर बदलते वातावरण का असर हो सकता है।
लकी कलर : ग्रे
लकी नंबर : 8
मीन - KING OF CUPS
आपके द्वारा कुछ कठिन निर्णय लिए जाएंगे, इस वजह से जीवन में सुधार भी नजर आ रहा है जो आपको प्रसन्नता देगा। अभी के समय में आप एकांत में रहने की कोशिश करते हुए नजर आएंगे। जब तक खुद को मानसिक रूप से आप स्वस्थ महसूस नहीं करते, तब तक नए काम की शुरुआत करना या ज्यादा लोगों के साथ मेल-मिलाप करने से बचना होगा।
करियर : काम की जगह किसी निर्णय की वजह से बड़ा फायदा मिलेगा।
लव : जिस प्रकार से आप खुद में सुधार लाएंगे, उसी प्रकार से रिलेशनशिप में भी बदलाव नजर आएगा।
हेल्थ : शरीर में डिहाइड्रेशन न बढें, इस बात का ध्यान रखना होगा। वर्ना सेहत संबंधित समस्या हो सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 7
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.