शनिवार का राशिफल:काम पूरा न होने से मिथुन राशि के लोगों की बेचैनी बढ़ सकती है, तुला राशि के लोग जिम्मेदारियां नजरअंदाज न करें

7 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

शनिवार, 29 अक्टूबर को मेष राशि के लोग धन के मामले में लापरवाही न करें। काम पूरा न होने से मिथुन राशि के लोगों की बेचैनी बढ़ सकती है। तुला राशि के लोग जिम्मेदारियों को नजरअंदाज न करें। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - FOUR OF PENTACLES

पैसों से जुड़ी बातों को नजरअंदाज करने से चिंता बढ़ सकती है। आपके द्वारा बनाई गई योजना को अमल में लाने का अवसर जल्दी ही प्राप्त होगा। काम में किसी भी प्रकार का बदलाव नजर नहीं आ रहा है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। वक्त के अनुसार बातें हो रही हैं, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा।

करियर : काम से जुड़ी अन्य बातों को समझने की कोशिश करें। जब तक आप अपने काम में पारंगत नहीं होते हैं, तब तक बड़े अवसर प्राप्त करना संभव नहीं है।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित विचार सही साबित होंगे।

हेल्थ : गलत खान-पान का असर इम्यूनिटी पर हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

वृषभ - NINE OF WANDS

लोगों के साथ दूरियां होने से अकेलापन बढ़ सकता है। लोगों की आलोचनाओं का असर आपके मन पर गहरा नजर आएगा। आलोचना से अधिक प्रशंसा पर ध्यान बनाए रखें। जिन लोगों के साथ अभी दिक्कत हो रही है, वक्त के अनुसार ठीक हो जाएगी।

करियर : करियर से संबंधित किसी निर्णय को अमल में लाते समय अपेक्षा से अधिक खर्च हो सकता है।

लव : पुराने रिलेशनशिप का असर वर्तमान से जुड़ी बातों पर न हो, इस बात का ध्यान रहें।

हेल्थ : सिर में भारीपन रहेगा।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

मिथुन - PAGE OF SWORDS

काम वक्त पर न होने से बेचैनी बढ़ती हुई नजर आ रही है। जिन बातों के कारण आपका ध्यान भटकता है, ऐसी बातों को जीवन से दूर रखना आपके लिए आवश्यक होगा। योजना पर काम करने का वक्त आ गया है। समय का ठीक से इस्तेमाल करके व्यक्तिगत प्रगति पर ध्यान रखना जरूरी होगा।

करियर : काम से संबंधित अलग-अलग लोगों से प्राप्त हो रही सलाह आपका कंफ्यूजन बढ़ा सकती है।

लव : रिलेशनशिप से जुड़े हुए पुराने विचारों को त्याग कर नई बातों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है।

हेल्थ : नींद से संबंधित बढ़ती बेचैनी के कारण ऊर्जा की कमी होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 5

कर्क - THE HANGEDMAN

अपने इरादों को मजबूत बनाकर चुने हुए काम पर टिके रहने की कोशिश करें। आध्यात्मिक बातों का असर जीवन पर सकारात्मक तरीके से होगा। अभी तक जिन बातों के बारे में आपको कन्फ्यूजन हो रहा है, वह दूर हो सकता है।

करियर : कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के लिए प्रभावशाली व्यक्ति का परिचय सही साबित होगा।

लव : किसी भी प्रकार की चिंता का असर रिलेशनशिप पर न हो, इस बात का ध्यान रखें।

हेल्थ : बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 2

सिंह - NINE OF SWORDS

स्वभाव की नकारात्मक बातें मालूम होने के बाद बदलाव न करने से व्यक्तिगत जीवन में नुकसान होने की संभावना बन रही है। जिन बातों का पछतावा होता है, उन्हें तुरंत बदलने की कोशिश करें। केवल विचार करने से आप अपनी मानसिक तकलीफ बढ़ा रहे हैं।

करियर : काम की जगह लोगों के साथ ठीक से बात न होने से एक-दूसरे के लिए गलतफहमी होगी।

लव : पुरानी बातों का विचार करके खुद की तकलीफ और न बढ़ाएं।

हेल्थ : बदन दर्द और बुखार की तकलीफ होने की संभावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखना होगा।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

कन्या - THE CHARIOT

यात्रा संबंधी योजना आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। निराशा इस यात्रा के जरिए दूर होने की संभावना है। जिस व्यक्ति के साथ मुलाकात की अपेक्षा है, वह जल्द ही होगी। महत्वपूर्ण बातों से संबंधित चर्चा के कारण दुविधा दूर हो सकती है।

करियर : काम से संबंधित निर्णय लेने से पहले अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से अवलोकन करें।

लव : एक-दूसरे के विचारों को ठीक से न समझने से पार्टनर्स की नाराजगी बढ़ती हुई नजर आ रही है।

हेल्थ : शुगर से संबंधित बातों को नियंत्रण में लाने के लिए खान-पान पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

तुला - DEATH

पैसों की बढ़ती हुई चिंता के कारण व्यक्तिगत जिम्मेदारियों को आपके द्वारा जाने-अनजाने में नजरअंदाज किया जा सकता है। स्वभाव में आ रहा चिड़चिड़ापन अन्य लोगों को दुखी कर सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति के कारण मानसिक तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है, जिसे सामंजस्य और संवाद के जरिए सुलझाया जा सकता है।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय आपके द्वारा अचानक से बदला जाएगा।

लव : पार्टनर से प्राप्त हो रही आलोचना आपके लिए तकलीफ का कारण होंगी।

हेल्थ : बच्चों की सेहत पर ध्यान दें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

वृश्चिक - QUEEN OF WANDS

अपनी क्षमता और जिम्मेदारियां को समझकर जीवन में डिसिप्लिन लाना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। विचारों में जरूरत से अधिक खोए रहने से चिंता होती रहेगी। अपने सपनों को साकार करने के लिए वर्तमान परिस्थिति में किस प्रकार से बदलाव करना है, इसका विचार जरूर करें।

करियर : प्रॉपर्टी संबंधित काम करने वालों को अपने प्रतिस्पर्धी के लिए जागरूकता रखनी होगी।

लव : परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा रिलेशनशिप संबंधी तकलीफ को समझने की कोशिश की जाएगी।

हेल्थ : जोड़ों का दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 7

धनु - PAGE OF WANDS

परिवार के किसी व्यक्ति को अपनी राय या मार्गदर्शन देते वक्त उनकी बातों को ठीक से समझने की कोशिश करनी होगी। अपने निर्णय को अन्य लोगों पर थोपने की कोशिश नाराजगी बढ़ा सकती है। आपका अहंकार बढ़ सकता है।

करियर : सरकारी काम से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण ट्रेनिंग प्राप्त हो सकती है।

लव : पार्टनर की नाराजगी का कारण जानने की कोशिश करें।

हेल्थ : पैर दर्द और मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

मकर - THE EMPRESS

जल्दबाजी में किए गए काम के कारण आपका नुकसान होने की संभावना बन रही है। भावनात्मक रूप से खुद को स्थिर न कर पाना आपके लिए चिंता का विषय होगा। अभी के समय में आप घर या काम किसी एक ही बात पर ध्यान दे पाएंगे।

करियर : काम से संबंधित प्राप्त हुए कॉन्ट्रैक्ट को ठीक से पढ़कर आगे बढ़ें।

लव : विवाह से संबंधित निर्णय आपके द्वारा बदला जा सकता है, इस कारण परिवार की नाराजगी का सामना होगा।

हेल्थ : बदलते वातावरण का असर सेहत पर नजर आएगा। जिससे नई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

कुंभ - QUEEN OF SWORDS

तकलीफ देने वाली बातों को दूर कर पाना अभी संभव नहीं है, लेकिन अपने संकल्प पर टिके रहना आसान है, इस बात को समझने की कोशिश करें। किसी एक ही काम पर पूरा फोकस बनाए रखें। बेकार की बातों से संबंधित चिंता अपने आप दूर होने लगेगी।

करियर : कला क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सम्मान प्राप्त हो सकता है।

लव : पार्टनर का आपके लिए बर्ताव कठोर नजर आएगा।

हेल्थ : शरीर पर सूजन हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4

मीन - THE HIEROPHANT

लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए जीवन में बदलाव करने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित चिंता दूर करने के लिए काम पर ध्यान देना होगा। पुराना कोई कर्ज दूर करने के लिए किसी व्यक्ति के द्वारा अचानक से मदद प्राप्त हो सकती है।

करियर : अपने अनुभव का इस्तेमाल करें। काम की जगह के लोगों को मार्गदर्शन देने की कोशिश करें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय अमल में लाने के लिए किसी व्यक्ति का साथ प्राप्त नहीं होगा।

हेल्थ : खून की कमी के कारण थकान हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 2