• Hindi News
  • Jeevan mantra
  • Jyotish
  • Shopping Auspicious Times In The Last Three Days Of March: Mahalakshmi Yoga On The 29th, Sarvarthasiddhi On The 30th, And Pushya Nakshatra Will Be There Throughout The Day On The 31st March

मार्च के आखिरी तीन दिनों में खरीददारी के मुहूर्त:29 को महालक्ष्मी योग, 30 को सर्वार्थसिद्धि और 31 मार्च को दिनभर रहेगा पुष्य नक्षत्र

2 महीने पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च के आखिरी तीन दिनों में खरीदारी, निवेश और नए कामों की शुरुआत करना शुभ होगा। इन दिनों में शोभन, सर्वार्थसिद्धि, रवियोग और पुष्य नक्षत्र का संयोग बन रहा है। जिसमें ज्वेलरी, व्हीकल और अन्य जरूरी खरीदारी की जा सकती है। इन दिनों प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी शुभ मुहूर्त रहेंगे।

29 मार्च, बुधवार: इस दिन जया तिथि यानी अष्टमी दिनभर रहेगी। आर्द्रा नक्षत्र भी रहेगा। इस दिन के सितारे महालक्ष्मी और शोभन नाम के शुभ योग बना रहे हैं। शोभन योग के कारण बृहस्पति का प्रभाव इस दिन ज्यादा रहेगा। जिससे नए कामों और शुरुआत में फायदा मिलेगा। महालक्ष्मी योग होने से इस दिन की गई खरीदी लंबे समय तक फायदा देने वाली रहेगी। इस दिन व्हीकल खरीदारी का विशेष शुभ मुहूर्त है।

30 मार्च, गुरुवार: इस दिन सर्वार्थसिद्धि और रवियोग रहेंगे। ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक इन शुभ योगों में किए गए कामों में सफलता और फायदा मिलना तय होता है। इस कारण नई शुरुआत और लेनदेन के लिए ये दिन बहुत शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदारी या निवेश के लिए पूरे दिन विशेष शुभ मुहूर्त रहेगा।

31 मार्च, शुक्रवार: इस दिन पुष्य नक्षत्र 24 घंटे तक और रवियोग दिनभर रहेगा। ग्रहों की स्थिति से बुधादित्य, गजकेसरी, हंस और सुकर्मा योग बन रहे हैं। जिससे पूरा दिन खरीदारी के लिए शुभ रहेगा। इस दिन प्रॉपर्टी और व्हीकल खरीदी के लिए विशेष मुहूर्त भी बन रहे हैं।

इनकी खरीदारी फलदायी
नवरात्र के दौरान बन रहे शुभ योगों में वाहन, संपत्ति, आभूषण, कपड़े, बर्तन और इलेक्ट्रॉनिक चीजों की खरीदारी की जा सकती है। ये नौ दिन संसार की रचना करने वाली शक्ति का पर्व है। इसलिए सांसारिक उपभोग के साधन और भौतिक सुख-सुविधाओं की खरीदारी की जा सकती है। इन दिनों में शस्त्र, औजार और ऊर्जा देने वाली चीजों की खरीदारी भी शुभ होता है।