पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
Install AppAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नए साल के मौके पर अमृतसिद्धि, गुरुपुष्य और सर्वार्थसिद्धि योग बन रहे हैं। जोकि बेहद शुभ माने जाते हैं। काशी के ज्योतिषाचार्य पं. गणेश मिश्र के मुताबिक इन शुभ योगों में किए जाने वाले काम पूरे और शुभ फल देने वाले होते हैं। इसलिए इन शुभ योगों में नए कामों की शुरुआत, दान और पेड़-पौधे लगाकर नए साल की शुरुआत करनी चाहिए। 1 जनवरी को ग्रहों की विशेष स्थिति भी बन रही है। जिनमें चंद्र, मंगल और शनि अपनी ही राशि में मौजूद रहेंगे। इनके अलावा सूर्य अपनी मित्र राशि में मित्र ग्रह बुध के साथ बुधादित्य शुभ संयोग बना रहा है। ग्रहों की ऐसी स्थिति का फायदा कई लोगों को मिलेगा।
महीने पहला शुभ मुहूर्त 1 को और आखिरी 28 को
पं. मिश्र बताते हैं कि 1 जनवरी को महीने का पहला शुभ मुहूर्त रहेगा। यही 2021 का भी पहला शुभ मुहूर्त रहेगा। वहीं, इस महीने का आखिरी शुभ मुहूर्त 28 जनवरी को रहेगा। इन दिनों 5 जनवरी को त्रिपुष्कर योग रहेगा। वहीं 6, 19, 21, 25 और 28 जनवरी को सर्वार्थसिद्धि योग रहेंगे। इनमें 25 को अमृतसिद्धि योग भी रहेगा। इसके साथ ही 28 जनवरी को अमृतसिद्धि के साथ गुरुपुष्य योग भी रहेगा। इस तरह कुल 6 शुभ मुहूर्त इस महीने रहेंगे।
सूर्य देव की पूजा से करें शुरुआत
31 दिसंबर से पौष महीने की शुरुआत हो रही है। इस महीने सूर्य की उपासना भी की जाती है। ये महीना सूर्य देव की पूजा के लिए विशेष महत्व रखता है। मान्यता है कि अगर पौष के महीने में नियमित सूर्य देव की उपासना की जाए तो सालभर व्यक्ति स्वसथ और संपन्न जीवन जीता है। साथ ही उसका भाग्य सूर्य की भांति चमक उठता है। ऐसे में नए साल की सुबह की शुरुआत भगवान सूर्य की उपासना से करनी चाहिए।
बन रहे हैं तीन विशेष संयोग
पॉजिटिव- आप अपने व्यक्तिगत रिश्तों को मजबूत करने को ज्यादा महत्व देंगे। साथ ही, अपने व्यक्तित्व और व्यवहार में कुछ परिवर्तन लाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं से जुड़ना और सेवा कार्य करना बहुत ही उचित निर्ण...
Copyright © 2020-21 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.