सोमवार का राशिफल:मिथुन राशि के लोग काम में एकाग्रता बनाए रखें, नई जिम्मेदारियों की वजह से सिंह राशि के लोगों का तनाव बढ़ेगा

12 दिन पहले
  • कॉपी लिंक

सोमवार, 22 मई को मेष राशि के लोग आत्मविश्वास बनाए रखें, वर्ना दिक्कतें बढ़ सकती हैं। मिथुन राशि के लोग काम पूरा होने तक ध्यान न भटकने दें। सिंह राशि के लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, इस कारण बढ़ सकता है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - QUEEN OF CUPS

आपकी तुलना अन्य लोगों के साथ होने से आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। आप हर एक छोटी बात पर ध्यान देने की कोशिश करें। आपको सही अवसर प्राप्त हो रहे हैं, नकारात्मक बातें छोड़कर उन पर ध्यान दें।

करियर : अपने काम से जुड़ी जिन बातों में आप पारंगत हैं, उन पर ध्यान दें। काम की क्वालिटी बेहतर रखने की कोशिश करें। अन्य लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा, जो नए अवसर दिला सकता है।

लव : विवाह संबंधी निर्णय दबाव में न लें।

हेल्थ : लो बीपी की वजह से कमजोरी और चक्कर की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

वृषभ - KNIGHT OF SWORDS

काम की गति को बढ़ाने की आवश्यकता है। कम समय में अनेक काम करने होंगे। आपके लिए लोगों की नकारात्मक सोच दिक्कत दे सकती है। गुस्से के कारण आपका नुकसान न हो, इस बात का खास ध्यान रखें। आपके द्वारा हुई गलती के कारण अन्य लोग आपका नुकसान करने की कोशिश कर सकते हैं।

करियर : विद्यार्थियों को करियर संबंधी चिंता हो सकती है। अनुभवी लोगों से मार्गदर्शन प्राप्त करके निर्णय लें।

लव : रिलेशनशिप संबंधी निर्माण या किसी भी समस्या को आपसी सामंजस्य से सुलझाने की कोशिश करें। अन्य लोगों की इस काम में मदद लें।

हेल्थ : गैस की तकलीफ बढ़ेगी।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

मिथुन - FOUR OF PENTACLES

जब तक आपका काम पूरा नहीं होता है, तब तक एकाग्रता से काम करें। पैसों से संबंधित चिंता के कारण गलत निर्णय लेने की संभावना है। यदि आप किसी व्यक्ति से मदद की अपेक्षा रखते हैं तो उस व्यक्ति के स्वभाव को ध्यान में रखते हुए मदद लें।

करियर : रियल ईस्टेट से जुड़े हुए लोगों को काम संबंधी चिंता हो सकती है। फिलहाल काम की गति धीमी रहेगी।

लव : परिवार के खिलाफ जाकर लिए निर्णय लेने से शुरुआत में पछतावा हो सकता है, लेकिन आगे चलकर आपको परिवार के लोगों का साथ मिलेगा।

हेल्थ : पेट संबंधित समस्या बढ़ सकती है। मसालेदार पदार्थों का सेवन न करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 9

कर्क - THE SUN

समस्या सुलझाने का मार्ग प्राप्त होगा, इस वजह से तनाव दूर हो सकता है। प्रसन्नता प्राप्त होगी। आपकी उम्र से छोटे व्यक्ति की बातों पर सोच-समझकर विचार करें। लाभ या प्रॉपर्टी संबंधी अटके हुए काम आगे बढ़ने लगेंगे।

करियर : खुद के लिए टारगेट तय करके योजना बनाएं और उस पर टिके रहें।

लव : रिलेशनशिप और पार्टनर के लिए विचार बदलते हुए नजर आएंगे, इस कारण सुधार हो सकता है।

हेल्थ : एसिडिटी और अपचन की समस्या बढ़ेगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

सिंह - QUEEN OF PENTACLES

परिवार के किसी व्यक्ति की समस्या दूर करने के लिए आपको प्रयत्न करने होंगे। नई जिम्मेदारियों की वजह से तनाव बढ़ सकता है। समस्या सुलझाने के लिए अनुभव और क्षमता आपके पास है। केवल खुद पर विश्वास बनाए रखें।

करियर : अपेक्षित लोगों का साथ न मिलने से निराशा हो सकती है, लेकिन अपने काम को पूरा कर पाएंगे।

लव : पार्टनर के बदले व्यवहार की वजह से तकलीफ हो सकती है, लेकिन पार्टनर को समझने की कोशिश करनी होगी।

हेल्थ : अपच और उल्टी हो सकती है।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 2

कन्या - THREE OF CUPS

मित्रों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। इस वजह से एक-दूसरे के साथ के संबंध गहरे बनते हुए नजर आएंगे। जिन लोगों की आप ने मदद की है, उनकी मदद से समस्याएं दूर हो सकती हैं। परिवार के लोगों की एक-दूसरे के लिए नाराजगी जल्द ही दूर होगी।

करियर : कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर काम करने वालों को फायदा मिलेगा।

लव : परिवार में किसी का विवाह जल्दी ही तय हो सकता है।

हेल्थ : सर्दी-खांसी के कारण तकलीफ होगी।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 6

तुला - THE EMPEROR

अहंकार से बचें। गलत निर्णय के कारण नुकसान हो सकता है। साथ में लोगों के साथ दूरियां कम हो सकती हैं। अपनी समस्या दूर करने के लिए बुजुर्गों के सुझाव पर ध्यान दें। परिवार के किसी व्यक्ति को आपकी वजह से दुख न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : जिन लोगों को नौकरी में बदलाव करने की इच्छा है, उनको अपेक्षा के अनुसार काम जल्द ही प्राप्त होगा।

लव : गलत व्यक्ति के साथ बने रिलेशनशिप के कारण नुकसान हो सकता है।

हेल्थ : बुजुर्ग लोगों की सेहत की चिंता हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - KING OF CUPS

अपनी भावनाओं पर काबू रखें। अपने कर्तव्य पूरे करने की कोशिश करें। बड़ी खरीददारी के लिए परिवार के लोगों से मदद लेनी पड़ सकती है। लेन-देन करते समय परिवार के लोगों के साथ पारदर्शिता रखें। कोई व्यक्ति आपके स्वभाव का गलत फायदा उठाने की कोशिश कर सकता है।

करियर : समस्या की वजह से काम नजरअंदाज न करें। काम पूरा करने के बाद ही अन्य बातों पर ध्यान दें।

लव : लेन-देन की वजह से पार्टनर के बीच एक-दूसरे के लिए नाराजगी हो सकती है।

हेल्थ : बुखार या वायरल इंफेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

धनु - THE LOVERS

दिन की शुरुआत में खुशखबरी प्राप्त होने से प्रसन्नता मिलेगी। जिन लोगों के लिए नाराजगी है, उनके पक्ष को समझें। अकेलापन और नकारात्मक विचार दूर करें। आज हर एक काम आसानी से और तेज गति से पूरे करने की कोशिश करें।

करियर : करियर संबंधी चिंता हो सकती है। आप सही मार्ग पर हैं।

लव : रिलेशनशिप संबंधी समस्या की चर्चा बाहरी लोगों के साथ न करें, वर्ना समस्या और बढ़ सकती है।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन हो सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

मकर - FIVE OF CUPS

प्रयत्न करने के बाद भी जीवन में बदलाव न होने से निराशा हो सकती है। भावनाएं आप पर हावी हो सकती हैं। लोगों से मदद की अपेक्षा न रखें। अपनी समस्या खुद सुलझाएं और नए अवसर ढूंढें।

करियर : पैसों से संबंधित लेन-देन गलत व्यक्ति के साथ होने की संभावना है। सतर्कता रखनी होगी।

लव : पार्टनर के साथ प्रेम से रहने की कोशिश करें।

हेल्थ : सेहत संबंधी चिंता हो सकती है। डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

कुंभ - TWO OF WANDS

काम पूरा करने के लिए अधिक वक्त लग सकता है, जिसके कारण कुछ हद तक आर्थिक नुकसान होगा। जितनी क्षमता है, उतनी ही रिस्क लें। निराशा खुद पर हावी न हो, इस बात का ध्यान रखें। विदेश से जुड़े निर्णय सोच-समझकर ही लें।

करियर : विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर के निर्णय के कारण चिंता हो सकती है। कठिन समय में एक-दूसरे का साथ देने की कोशिश करें।

हेल्थ : त्वचा और बाल संबंधी समस्या दूर करने के लिए आयुर्वेद की सहायता लें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 6

मीन - SIX OF CUPS

जो काम आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, उसे दिन की शुरुआत में ही पूरा करने की कोशिश करें। आज चंचलता बढ़ती हुई नजर आ रही है, इस कारण केवल मौज-मस्ती पर ध्यान दिया जाएगा। पुराने मित्र से अचानक मुलाकात हो सकती है। मित्र के जरिए नए लोगों के साथ परिचय होगा, जो आपके जनसंपर्क को बढ़ाने के लिए लाभदायक साबित हो सकता है।

करियर : कंस्ट्रक्शन या आर्किटेक्चर से जुड़े लोगों को काम शुरू करने से पहले क्लाइंट के साथ चर्चा करनी होगी।

लव : पार्टनर से सरप्राइस मिल सकता है।

हेल्थ : एलर्जी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7