आज (रविवार, 12 मार्च) तीन ग्रह चंद्र, मंगल और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। शुक्र सुबह और चंद्र-मंगल रात में राशि बदलेंगे। इन ग्रहों की वजह से मेष, कर्क, मकर और मीन राशि के लोगों के लिए आने वाला समय शुभ रह सकता है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक, धनु राशि के लोगों को सर्तकता रखनी होगी, वर्ना हानि हो सकती है। मिथुन, कन्या, तुला और कुंभ राशि के लिए समय मिला-जुला रहेगा।
आज रंग पचंमी है। रविवार को विशाखा नक्षत्र होने से उत्पात नाम का अशुभ योग बन रहा है। इस योग में काम करते समय और वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखनी चाहिए। इस दिन सूर्य पूजा करें, शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और जरूरतमंद लोगों को गुड़ का दान करें।
एस्ट्रोलॉजर डॉ. अजय भांबी से जानिए सभी 12 राशियों के लिए रविवार कैसा रह सकता है...
पॉजिटिव- दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। आप प्रफुल्लता और मेहनत से अपने बहुत से महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में सफल भी रहेंगे। भूमि संबंधी लाभ होने का योग बन रहा है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।
निगेटिव- विद्यार्थी और युवा वर्ग अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें। व्यर्थ की गतिविधियों में बहुत अधिक धन संबंधी नुकसान हो सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। हालांकि पारिवारिक सदस्य उनका विशेष ध्यान रखेंगे।
व्यवसाय- व्यवसाय में कामकाज को लेकर कोई महत्वपूर्ण यात्रा की हो सकती है। व्यस्तता बनी रहेगी। इसलिए व्यवसायिक स्थल पर कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय न लें। नौकरी पेशा लोगों पर अत्यधिक कार्यभार की वजह से आज भी समय देना पड़ सकता है।
लव- दांपत्य जीवन में मस्ती और सुकून भरा समय व्यतीत होगा। मित्रों के साथ कुछ समय व्यतीत करना आपको तनाव मुक्त रखेगा।
स्वास्थ्य- गुस्से और जल्दबाजी जैसे स्वभाव पर काबू रखें। ब्लड प्रेशर आदि की समस्या बढ़ सकती हैं।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 5
पॉजिटिव- पारिवारिक और व्यक्तिगत कार्य संबंधी कुछ रूपरेखा बनेगी। किसी मूल्यवान वस्तुओं की खरीदारी भी हो सकती है। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर पूर्ण विश्वास रखकर अपनी योजनाओं को कार्य रूप दें, अवश्य ही सफलता मिलेगी।
निगेटिव- वाद-विवाद की स्थितियों से दूर रहें और अपने व्यक्तिगत काम पर ही ध्यान दें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। विद्यार्थी दोस्तों के साथ अधिक समय बिताएंगे तो पढ़ाई में दिक्कत हो सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य समय पर पूरे होते जाएंगे, लेकिन पेपर वर्क या आर्डर पूरा करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी प्रकार की लापरवाही न होने दें। अभी समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है।
लव- पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन डायबिटिक व्यक्ति अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखें और लापरवाही न करें।
भाग्यशाली रंग- क्रीम
भाग्यशाली अंक- 1
पॉजिटिव- सही समय पर सही निर्णय लेने की जरूरत है। इससे आपकी सभी गतिविधियां व्यवस्थित बनी रहेंगी। परिजनों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श रहेगा। उचित निर्णय भी निकलेगा। आमोद-प्रमोद में भी समय व्यतीत होगा।
निगेटिव- व्यर्थ की गतिविधियों और क्रियाकलापों में समय नष्ट न करें। अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के सानिध्य में आपको कई जानकारियां मिलेंगी। मन में अशांति और तनाव जैसी स्थिति रह सकती है। कुछ समय प्रकृति के सानिध्य में व्यतीत करें और मेडिटेशन पर भी ध्यान दें।
व्यवसाय- अनुभवी लोगों के साथ व्यवसाय संबंधी नई-नई जानकारियां मिलेंगी, महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा। भविष्य संबंधी योजनाएं भी बनेंगी, लेकिन कोई भी निर्णय लेते समय बजट का ध्यान जरूर रखें। सरकारी सेवारत लोगों के ऊपर महत्वपूर्ण कार्यभार आ सकता है।
लव- पति-पत्नी के बीच सुखद माहौल रहेगा। प्रेम संबंधों में एक-दूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें।
स्वास्थ्य- प्रदूषण और ज्यादा भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाने से बचें। त्वचा संबंधी एलर्जी रह सकती है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
पॉजिटिव- पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका विशेष योगदान रहेगा और आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे।
निगेटिव- पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में आपका योगदान जरूरी है, इससे घर का माहौल अच्छा बना रहेगा। आज पड़ोसी के साथ बहस हो सकती है। इसलिए क्रोध से बचें। व्यर्थ की गतिविधियों से खुद को दूर रखें।
व्यवसाय- व्यवसायिक व्यवस्था उचित बनी रहेगी, लेकिन बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से कार्य होने में कुछ व्यवधान आ सकते हैं। इस समय तनाव लेने की अपेक्षा धैर्य बनाकर रखना ज्यादा उचित रहेगा। विद्यार्थियों को इस कंपटीशन के माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।
लव- दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आएगी।
स्वास्थ्य- खांसी, जुकाम जैसा इंफेक्शन हो सकता है। इस समय परंपरागत इलाज ज्यादा उचित रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 6
पॉजिटिव- निवेश करने के लिए समय अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में समय व्यतीत होगा। बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए उनका मार्गदर्शन करें। इस समय परीक्षा में उचित ध्यान दे पाएंगे।
निगेटिव- ये समय समझदारी और सावधानी से काम लेने का है। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप न करें। आलस की वजह से आप कुछ काम नजरअंदाज कर सकते हैं, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा।
व्यवसाय- कारोबार को लेकर दूरदराज की पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करें। यह संबंध भविष्य में लाभदायक साबित होंगे। नौकरी में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अनुभव बेहतर रहेगा।
लव- घर का माहौल सुखद रहेगा, परंतु घर में अधिक हस्तक्षेप और रोक-टोक करना सदस्यों को नाराज कर सकता है।
स्वास्थ्य- पालतू जानवरों के साथ छेड़छाड़ न करें। रिस्क के कार्यों में रुचि न लें।
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 5
पॉजिटिव- कई तरह की गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। किसी शुभचिंतक के साथ वार्तालाप फायदेमंद साबित होगा। आप अपने आत्मविश्वास और भरपूर ऊर्जा से अपने कार्यों को पूरा कर पाएंगे।
निगेटिव- अचानक कोई मुसीबत आपके सामने खड़ी हो सकती है, व्यर्थ के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा। ध्यान रखें कभी-कभी आपका अति आत्मविश्वास और अहं आपके बनते कार्यों में रुकावट डाल सकता है।
व्यवसाय- व्यवसाय में आपको अपनी मेहनत के परिणाम मिलने का समय आ गया है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट से संबंधित व्यवसाय में फायदेमंद स्थिति बन रही है। जल्दी ही पिछले समय से चल रही समस्याओं का निवारण होगा। नौकरी पेशा लोगों पर भी कार्यभार अधिक रहेगा।
लव- जीवन साथी के साथ गलतफहमियां को लेकर कुछ दिक्कत हो सकती है। अपने रिश्ते के लिए ईमानदार रहें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों से दूरियां बनाए रखें।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। तनाव के कारणों से अपना बचाव करें।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5
पॉजिटिव- समय आपके पक्ष में है। कुछ बेहतर संपर्क बनेंगे। दूसरों की समस्याओं व कार्यों को सुलझाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अपने कार्यों की अपेक्षा दूसरों की मदद में ज्यादा समय व्यतीत होगा।
निगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी की कोई गतिविधि आपके लिए दिक्कत पैदा कर सकती है। प्रॉपर्टी व वाहन संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेना पड़ सकता है, आपकी संपत्ति और समृद्धि में वृद्धि होगी, इसलिए चिंता न करें।
व्यवसाय- व्यवसाय में सफलता पाने के लिए कार्यक्षेत्र में नई रणनीति बनाकर काम करना पड़ेगा। अत्यधिक कार्यभार रहेगा, लेकिन उसे स्टाफ कर्मचारियों के साथ बांट लेने से आप राहत महसूस करेंगे। लेबर को लेकर चल रही समस्या का भी समाधान मिलेगा।
लव- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों का सहयोग जीवन को सुखी बनाए रखेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी।
स्वास्थ्य- अपने खान-पान व दिनचर्या के प्रति लापरवाही न बरतें। मौसम का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 8
पॉजिटिव- अनुकूल ग्रह स्थिति है। इस बेहतर समय का सम्मान करें और काम करते रहें। इससे अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास महसूस करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक उपलब्धि मिलेगी।
निगेटिव- आपका कोई नजदीकी व्यक्ति आपके लिए परेशानी बढ़ा सकता है। इससे आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। इस वजह से कुछ अवसर हाथ से निकल सकते हैं। नुकसान होने की संभावना है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यों में गति आएगी। वर्तमान परिस्थितियों में सकारात्मक बदलाव होगा, लेकिन स्टाफ से संबंधित समस्याएं बनी रहेंगी, परंतु संयम बनाकर ही रखें। समय अनुसार परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी।
लव- घर-परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। जिससे मन प्रफुल्लित रहेगा, पारिवारिक लोग भी इंजॉय करेंगे।
स्वास्थ्य- मौसम के बदलाव की वजह से सिर में दर्द, चक्कर आना जैसी दिक्कत महसूस हो सकते हैं, लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 5
पॉजिटिव- आज घर की देखरेख और शॉपिंग में समय व्यतीत होगा। विशिष्ट लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श भी होगा। किसी खास नतीजे पर भी पहुंचेंगे।
निगेटिव- पड़ोस के मामलों को लेकर समस्याएं बढ़ सकती हैं। करियर संबंधी कोई कार्य पूरा न होने से तनाव रहेगा। इस समय बच्चों का मनोबल बनाकर रखना अति आवश्यक है। किसी अनुभवी व्यक्ति से अवश्य सलाह लें।
व्यवसाय- व्यवसाय में बदलाव लाने की वजह से वर्तमान गतिविधियों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को करने हेतु कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर कार्यभार रहेगा।
लव- परिवार के साथ उचित तालमेल रहने से घर में सुखद माहौल रहेगा। गलत संबंधों से दूरी बनाकर रखें, अन्यथा मानहानि हो सकती है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिए बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अपना खानपान व्यवस्थित रखें।
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
पॉजिटिव- परिवार से संबंधित गतिविधियों में व्यस्तता रहेगी। आप घर के सभी सदस्यों की जरूरतें पूरी करने का प्रयास करेंगे। संपर्कों के माध्यम से कोई महत्वपूर्ण जानकारी भी मिलने वाली है।
निगेटिव- अचानक ही कुछ ऐसे खर्चे सामने आएंगे, जिनसे बजट गड़बड़ा जाएगा। नजदीकी संबंधियों के आगमन से कार्यों में व्यवधान भी आएंगे। बच्चों की गतिविधियों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें, इस समय उन्हें उचित मार्गदर्शन की जरूरत है।
व्यवसाय- व्यवसाय संबंधी कार्यभार अधिक रहेगा। बनते कार्यों में भी कुछ न कुछ व्यवधान रहेंगे। आपकी मेहनत और सूझबूझ से गतिविधियां सामान्य हो जाएगी। व्यवसायिक तनाव लेने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। इसलिए बेहतर होगा कि क्षमता के अनुसार ही कार्य करें।
लव- पति-पत्नी के बीच मधुर संबंध रहेंगे। प्रेम प्रसंग में भी नजदीकियां आएंगी।
स्वास्थ्य- संयमित रहें। अनियमित दिनचर्या और खान-पान का असर स्वास्थ्य पर हो सकता है।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 6
पॉजिटिव- कुछ न कुछ चुनौतियां रहेंगी, परंतु आप उनका हल निकालने में भी सक्षम रहेंगे। काम करने से पहले उसकी रूपरेखा बनाना उचित रहेगा। निजी संपर्कों के माध्यम से रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे।
निगेटिव- इस वक्त ग्रहों की चाल विपरीत रहेगी। आप सकारात्मक होकर इस समय को आसानी से निकाल लेंगे। विदेश जाने की तैयारी कर रहे लोग अपने पेपर्स को अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें।
व्यवसाय- कारोबार में कुछ न कुछ परेशानियां रहेंगी। अभी कुछ मंदी का प्रभाव रहेगा। हालांकि आपके प्रयासों से परिस्थितियां काफी हद तक काबू भी हो जाएंगी। आय के स्रोत अभी बढ़ेंगे। ऑफिस में सहयोगियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें।
लव- पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। प्रेम-प्रसंगों को पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सुकून रहेगा।
स्वास्थ्य- एलर्जी और खांसी-जुकाम जैसी दिक्कत रहेगी। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखें।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 1
पॉजिटिव- कुछ मुश्किलें आएंगी, परंतु साथ ही साथ उनका समाधान भी मिलता रहेगा। अनुभवी और प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन और सानिध्य मिलने से आप अपने अंदर अद्भुत आत्मविश्वास और आत्म बल महसूस करेंगे। अपने कार्यों को उचित अंजाम दे पाएंगे। किसी धार्मिक स्थल में भी समय व्यतीत होगा।
निगेटिव- आलस की वजह से काम टालने का प्रयास न करें। खासतौर पर विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। किसी भी व्यक्ति के साथ बातचीत करते समय सावधानी बरतें। कोई नकारात्मक बात आपसी संबंधों को खराब कर सकती है।
व्यवसाय- व्यवसायिक कार्य संबंधी कुछ नई योजनाएं बनेंगी। सरकारी नौकरी पेशा लोगों को भी अपना काम कुशलता से पूरा करने पर सीनियर अफसरों से सकारात्मक परिणाम हासिल होगा।
लव- पारिवारिक सदस्यों के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में खुशनुमा समय व्यतीत होगा। लव पार्टनर से मुलाकात का अवसर मिलेगा।
स्वास्थ्य- बीपी और डायबिटीज की समस्या बढ़ सकती है। लापरवाही बिल्कुल न बरतें और उचित इलाज लें। योगा इसका बेहतर इलाज है।
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 2
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.