रविवार, 21 मई को मेष राशि के लोग जरूरी कामों में दूसरों की मदद लेंगे तो सफलता मिल सकती है। कर्क राशि के लोग परिवार के साथ समय बिताएंगे तो निराशा दूर हो सकती है। कन्या राशि के लोग पुरानी बातें छोड़कर नई बातों पर ध्यान देंगे तो बेहतर रहेगा। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए आपके लिए रविवार कैसा रह सकता है...
मेष - THREE OF PENTACLES
यदि किसी काम को आप अकेले पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो दूसरों से मदद ले सकते हैं, दूसरों के सुझाव के अनुसार काम करने की कोशिश करें। सेहत में आ रहे बदलाव के कारण तनाव हो सकता है। निराशा की वजह से महत्वपूर्ण बातें नजरअंदाज न हों, इस बात का ध्यान रखें।
करियर : काम संबंधी जो भी बातें महत्वपूर्ण हैं, उनके बारे में गहराई से विचार करें। योजना में बार-बार बदलाव हो सकता है।
लव : रिलेशनशिप संबंधी दुविधा बढ़ने लगेगी।
हेल्थ : सिर दर्द हो सकता है।
लकी कलर : लाल
लकी नंबर : 2
वृषभ - THE STAR
खुद में क्या बदलाव करना है, इस बात पर ध्यान दें। घर पर लोगों का आना-जाना बना रहेगा। जीवन में कई बदलाव हो सकते हैं, इनके लिए खुद को तैयार रखने की आवश्यकता है। अचानक से घटने वाली घटनाओं की वजह से निराशा और क्रोध बढ़ सकता है।
करियर : अपनी काम के साथ अन्य लोगों के काम करना पड़ सकते हैं। आपके द्वारा किए काम का श्रेय मिल सकता है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से व्यक्तिगत जीवन के कुछ निर्णय बदल सकते हैं।
हेल्थ : डिप्रेशन के कारण तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 1
मिथुन - STRENGTH
इच्छाशक्ति को बढ़ाने की कोशिश करें। तभी परिस्थिति में बदलाव हो सकते हैं। छोटी-छोटी बातों का असर आप पर हो सकता है, इस कारण निराशा बढ़ सकती है। लोगों की आलोचनाओं की वजह से आपका विश्वास कमजोर हो सकता है। जिन बातों में आपको सफलता नहीं मिली है, उनसे संबंधित चर्चा न करें।
करियर : काम करने से पहले पूरी जानकारी प्राप्त करें। तभी काम आसान तरीके से कर पाएंगे।
लव : रिलेशनशिप के कारण जीवन में कई बदलाव आएंगे। इन्हें नकारात्मक तरीके से न लें।
हेल्थ : गर्दन और कंधे की जकड़न दूर करने के लिए फिजियोथैरेपी की सहायता ले सकते हैं।
लकी कलर : नीला
लकी नंबर : 7
कर्क - FOUR OF WANDS
परिवार के साथ मिलकर खुशियां मनाई जा सकती हैं। परिवार के साथ समय बिताने की कोशिश करें। जितना अधिक आप लोगों के साथ जुड़े रहेंगे, उतनी आसानी से निराशा दूर हो सकती है और लक्ष्य के लिए नई ऊर्जा मिल सकती है। कुछ लोग आपके साथ रिश्ते सुधारने के लिए प्रयत्न करेंगे।
करियर : विदेश में काम करने का अवसर आप ढूंढ रहे हैं तो आपके कार्यक्षेत्र के किसी नए व्यक्ति के साथ परिचय हो सकता है। जो आपके लिए उपयुक्त साबित होगा।
लव : लव रिलेशनशिप संबंधित तनाव बढ़ेगा।
हेल्थ : गर्मी में सेहत का खास ध्यान रखें।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 8
सिंह - THE TOWER
जिस व्यक्ति पर आप निर्भर हैं, उस व्यक्ति का साथ छूट सकता है। इस कारण समस्याएं बढ़ सकती हैं। स्थिति को पूरी तरह से नकारात्मक न समझें। इस अनुभव के जरिए आप गलत संगत से बच सकते हैं। किसी अनजान व्यक्ति पर विश्वास न करें। आगे चलकर सही लोगों का चुनाव करना आपके लिए संभव हो सकता है।
करियर : आपके द्वारा शुरू किया काम अचानक से रोका जा सकता है। यदि आर्थिक स्थिति के कारण आप काम रोक रहे हैं तो परिचित लोगों से मदद प्राप्त हो सकती है।
लव : पार्टनर के साथ चल रहे विवाद और बढ़ने की संभावना है।
हेल्थ : गर्मी और एसिडिटी हो सकती है।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 4
कन्या - QUEEN OF SWORDS
पुरानी बातों को छोड़कर नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश करें। पुरानी बातों के कारण भावनात्मक उतार-चढ़ाव आ सकता है। जिन बातों में आपने बदलाव नहीं किया है, फिलहाल उनके बारे में न सोचें। आर्थिक स्थिति जैसी है, वैसी रहेगी। कुछ दिनों के बाद फायदा मिल सकता है।
करियर : करियर में बदलाव करने के लिए नए अवसर मिल सकते हैं। फिलहाल नए काम के बारे में विचार न करें। जो काम आपने स्वीकार किए हैं, उनसे प्रगति प्राप्त होगी।
लव : परिवार के लोगों के खिलाफ जाकर निर्णय न लें। इस बात का ध्यान रखना होगा।
हेल्थ : त्वचा संबंधी दिक्कत हो सकती है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 3
तुला - THREE OF SWORDS
पैसों के कारण बनी समस्या दूर करना आपके लिए संभव होगा, लेकिन पुरानी बातों को पूरी तरह से छोड़ने की आवश्यकता है। जिन लोगों से मदद प्राप्त हो रही है, उन लोगों के विचार और वर्तमान परिस्थिति पर ध्यान दें। एक-दूसरे के साथ समझौता करके निर्णय लें।
करियर : करियर संबंधी जो रुकावट है, उसे दूर करने के लिए मित्र से मदद प्राप्त हो सकती है।
लव : रिलेशनशिप की वजह से चिंता हो सकती है। इसे दूर करना आपके लिए कठिन होगा।
हेल्थ : लो बीपी की समस्या हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 9
वृश्चिक - TEMPERANCE
आपके व्यक्तित्व में अचानक बड़ा और सकारात्मक बदलाव नजर आएगा। जिसकी वजह से हर एक बात को बदलने की कोशिश करेंगे। अन्य लोगों के विचारों को समझने की कोशिश करें, एक-दूसरे के साथ के संबंध सुधरते हुए नजर आएंगे।
करियर : कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को ट्रेनिंग प्राप्त हो सकती है, इससे स्किल्स बेहतर होंगी और काम को नए तरीके से पेश किया जा सकता है।
लव : विवाह संबंधी निर्णय लेने से पहले विचार करने की आवश्यकता होगी।
हेल्थ : कफ और खांसी की समस्या बढ़ सकती है।
लकी कलर : हरा
लकी नंबर : 6
धनु - SIX OF PENTACLES
किसी अनजान व्यक्ति के साथ लेन-देन करने से बचें। यदि आप किसी व्यक्ति को उधार दे रहे हैं तो ये पैसा वापस मिलने की संभावना कम है। जब तक व्यक्ति की परख नहीं होती, तब तक अपनी योजनाएं गुप्त रखें। फिलहाल कई लोग अपने फायदे के लिए आप से जुड़ने की कोशिश करेंगे।
करियर : बैंकिंग या लोन से जुड़े लोगों को दस्तावेज ठीक से पढ़कर ही काम आगे बढ़ाना होगा।
लव : वैवाहिक जीवन की समस्याओं को दूर करने के लिए परिवार के लोगों का साथ प्राप्त होगा।
हेल्थ : माइग्रेन बढ़ने से बेचैनी होगी।
लकी कलर : सफेद
लकी नंबर : 9
मकर - PAGE OF CUPS
लोगों के लिए नाराजगी न रखें। दूसरों के बर्ताव को बदला नहीं जा सकता, लेकिन यदि आप अपने ही विचारों में बदलाव करते हैं तो तकलीफों से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। आर्थिक समस्या दूर करने के लिए सही रास्ता मिल सकता है। पैसों का इस्तेमाल ठीक से करें। सतर्कता रखें।
करियर : स्टॉक मार्केट से संबंधित लोगों को अनुभवी व्यक्ति से रहे मार्गदर्शन से बड़ा फायदा मिल सकता है।
लव : यदि किसी व्यक्ति से प्रपोजल मिला है तो उस पर ध्यान जरूर दें।
हेल्थ : लो बीपी और शुगर की तकलीफ दूर करने के लिए डॉक्टर से सलाह लें।
लकी कलर : पर्पल
लकी नंबर : 4
कुंभ - NINE OF CUPS
आर्थिक स्थिति में सुधार करने के लिए खुद के विचार बदलने की आवश्यकता है। किसी समस्या के लिए आप खुद को ही दोष देते हैं, इस कारण खूबियां नजरअंदाज हो जाती हैं। ये बात कार्यक्षमता कम करती है और साथ में आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाती है।
करियर : करियर संबंधी नए अवसर प्राप्त करने के लिए स्किल्स को बेहतर करने के साथ जीवन में डिसिप्लिन बनाए रखें।
लव : पार्टनर को उनकी गलती का एहसास होगा।
हेल्थ : वजन अचानक से बढ़ सकता है।
लकी कलर : गुलाबी
लकी नंबर : 5
मीन - NINE OF PENTACLES
योजना बनाने से पहले दूरदृष्टि रखें। जब तक आप वर्तमान में लिए निर्णय के परिणाम को नहीं समझते हैं, तब तक किसी भी बात को अमल में न लाएं। अभी का समय आपको जीवन में स्थिरता दिलाने वाले अवसर देगा। इसका फायदा जरूर उठाएं। जिन बातों से संबंधित चिंता हो रही है, उन्हें बदलने का मौका मिल सकता है।
करियर : करियर संबंधी निर्णय को अमल में लाने के लिए शुरुआत में कठिनाई होगी और फायदा भी होगा।
लव : पार्टनर के साथ दूरियों की वजह से चिंता हो सकती है। दोनों पक्ष मिलकर एक-दूसरे के लिए गलतफहमी दूर करेंगे तो बेहतर रहेगा।
हेल्थ : बदन दर्द की वजह से तकलीफ हो सकती है।
लकी कलर : ऑरेंज
लकी नंबर : 5
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.